डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4719
-
हाल ही में यह घोषणा की गई कि ‘सीबेड 2030 प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत संपूर्ण विश्व के समुद्र तल के लगभग पांचवें हिस्से का मानचित्रण किया जा चुका है। समुद्री मानचित्रण के महत्त्व की चर्चा करते हुए संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
24 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
“खाद्य उत्पादकता के साथ पारिस्थितिकी तंत्र की शुद्धता आज की आवश्यकता है।” विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिये।
22 Aug, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
'वैश्विक महामारी COVID-19 के कारण प्रारंभ हुए आर्थिक संकट से भारतीय अर्थव्यवस्था के सबसे महत्त्वपूर्ण उद्योगों में से एक वस्त्रोद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।' वस्त्रोद्योग की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए बताएं कि सरकार द्वारा इन समस्याओं के समाधान हेतु क्या कदम उठाये गए हैं।
22 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल के दिनों में केंद्र सरकार पर COVID-19 महामारी के दौर में भारतीय संघवाद को कमज़ोर करने का आरोप लगा। संघवाद और सहकारी संघवाद से आप क्या समझते हैं? COVID-19 के दौर में सहकारी संघवाद पर संकट को परिलक्षित करने वाले बिंदुओं पर प्रकाश डालें।
22 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारत सरकार ने भी ‘आरोग्य सेतु’ के माध्यम से COVID-19 से संक्रमित व्यक्तियों एवं उपायों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जिसके कारण नागरिकों की निजता के उल्लंघन संबंधित मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। निजता के महत्त्व का आंकलन करते हुए इस ऐप से जुड़ी निजता संबंधी चिंताओं पर अपने विचार प्रस्तुत करें।
21 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने आंध्रप्रदेश राज्यपाल के उस आदेश को असंवैधानिक घोषित किया जिसमें अनुसूचित क्षेत्रों में स्कूल शिक्षकों के पदों पर ‘अनुसूचित जनजाति’ के उम्मीदवारों को सौ प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का प्रावधान किया गया था। उपरोक्त के संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत पक्ष की चर्चा करते हुए आरक्षण प्रणाली के संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय की व्याख्या के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालें।
21 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में नवपाषाण काल की प्रादेशिक विशिष्टताओं की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिये और उनके विशेषताओं का कारण बताइये? (250 शब्द)
20 Aug, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
निम्लिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिये:
"मुझे बार-बार अनुभव होता है कि मैंने प्रभुता और सुविधा के मोह में पढ़कर उस क्षेत्र में अनाधिकार प्रवेश किया है, और जिस विशाल में मुझे रहना चाहिए था उसे दूर हट आया हूँ। जब भी मेरी आँखें दूर तक फैली क्षैतिज रेखा पर पड़तीं, तभी यह अनुभूति मुझे सालती कि मैं उस विशाल से दूर हट आया हूँ।"
20 Aug, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
पंचायती राज की स्थापना द्वारा लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया को मज़बूती प्रदान की जा सकती थी किंतु अनेक चुनौतियां इस राह में बाधक रही, आज ऐसे उपायों को अपनाना आवश्यक है जो पंचायती राज के उद्देश्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध हो सके। टिप्पणी करें।
20 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
COVID-19 के कारण उपजी हुई परिस्थितियों के बाद वैश्विक स्तर पर देखा गया कि 'आधुनिक बीमारियों के इलाज में आयुर्वेद के बढ़ते महत्त्व को देखते हुए अब यह अधिक सक्रिय रूप से स्वास्थ्य और चिकित्सा देखभाल प्रणाली में प्रतिभाग करने के लिये तत्पर है। किन्तु विभिन्न अवरोधों के कारण यह अपने प्राचीन गौरव को प्राप्त करने में सफल नहीं हो पा रही।'टिप्पणी करें।
20 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्लेट विवर्तनिकी (प्लेट टेक्टॉनिक्स) की संकल्पना को स्पष्ट कीजिये। यह हिमालय और अप्लेशियन पर्वतों के विचलन की व्याख्या करने में किस प्रकार सहायक है?
19 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
COVID-19 के कारण उपजी हुई परिस्थितियों के बाद देश के नागरिकों का सशक्तीकरण करने की आवश्यकता है ऐसे में आत्मनिर्भर भारत अभियान विभिन्न चुनौतियों के बावजूद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है? टिप्पणी करें।
19 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्ण-व्यवस्था पर गांधी व अंबेडकर के मध्य क्या मतभेद थे। चर्चा करें।
19 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में मकबरों के निर्माण में अनुक्रमिक सुल्तानों द्वारा जोडे़ गए वास्तुकलात्मक अभिलक्षणों का वर्णन कीजिये।
18 Aug, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
"छायावाद स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह है।" कथन की विवेचना करें।
18 Aug, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
कॉर्पोरेट गवर्नेंस से आप क्या समझते हैं?वर्तमान परिदृश्य में इसके महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए बताएं कि सरकार द्वारा इसे सुनिश्चित करने के लिये किन उपायों को अपनाया जा रहा है।
18 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
तापमान के व्युत्क्रमण से आप क्या समझते हैं? तापमान व्युत्क्रमण के लिये आदर्श दशाओं पर प्रकाश डालते हुए बताये की यह किस प्रकार भारतीय जनजीवन को प्रभावित करता है?
18 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
'विकास के पथ पर कोई देश तभी आगे बढ़ सकता है जब उसकी आने वाली पीढ़ी के लिये सूचना और ज्ञान आधारित वातावरण बने तथा उच्च शिक्षा के स्तर पर शोध और अनुसंधान के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हों।' कथन के संदर्भ में भारत सरकार द्वारा विज्ञान-तकनीक और शोध में किये गए नवीन प्रयासों की चर्चा करते हुए इस क्षेत्र में सुधार हेतु उपाय सुझाएँ।
17 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण से क्या तात्पर्य है। पंचायतों के संबंध में गांधी दर्शन जी के दर्शन की विवेचना कीजिए।
17 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
स्वीकारोक्ति का साहस एवं सुधार करने की निष्ठा सफलता के मंत्र हैं।
16 Aug, 2020 निबंध लेखन -
पूना समझौते के प्रावधानों पर प्रकाश डालें इसने दलितों की स्थिति को किस प्रकार प्रभावित किया। चर्चा करें।
14 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उत्तर मौर्यकाल में प्रदेश-पारीय एवं महाद्वीप-पारीय व्यापार का भारत के सामाजिक और प्राकृतिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा? (250 शब्द )
14 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत की नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता पर चर्चा करें। आप इस बात से कहाँ तक सहमत हैं कि नवीकरणीय ऊर्जा ही भविष्य का एकमात्र विकल्प हो सकती है। विश्लेषण करें।
14 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
"कृष्ण काव्यधारा ने समाज को वात्सल्य व श्रृंगार की कोमल जीवंत भावनाओं में डुबाकर जीवन को सरस बना दिया।" कृष्णा काव्यधारा की शिल्पगत विशेषताओं की चर्चा करते हुए कथन की समीक्षा करें।
13 Aug, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
‘शिक्षा मूल्यविहीन होगी, तो वह केवल मनुष्य की स्वार्थपूर्ति तक सीमित होगी’’ तर्कों द्वारा स्पष्ट करते हुए इस कथन की पुष्टि करें।
13 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में क्षेत्रवाद का आधार विभिन्न प्रकार की विविधता है। स्वतंत्रता के पश्चात क्षेत्रवाद के कारण उभरने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए नियोजित प्रमुख साधन क्या हैं?
13 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
कोयला उत्पादन से संबंधित पर्यावरणीय तथा आर्थिक समस्याओं की विवेचना कीजिये।
12 Aug, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
शहरीकरण के अनेक लाभ होने के बावजूद इससे जुड़ी समस्याओं से इंकार नहीं किया जा सकता, संतुलित शहरीकरण के विकास हेतु सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालें।
12 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘मज़दूरी संहिता (केंद्रीय) नियम -2020’ मसौदे को लागू करने में आने वाली चुनौतियों की चर्चा करते हुए तार्किक समाधानों पर प्रकाश डालें।
12 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार वर्ष 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था तकरीबन 1 प्रतिशत तक कम हो सकती है।’ इस संदर्भ में भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करते हुए संभावित समाधान सुझाएँ।
11 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था