डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4785
-
उन्नीसवीं सदी के दौरान राष्ट्रवाद का विकास केवल युद्धों और क्षेत्रीय विस्तार की वजह से ही नहीं हुआ था, बल्कि यह लंबे प्रयासों, त्याग और निष्ठा द्वारा उत्पन्न संस्कृति के द्वारा स्थापित हुआ, जिसने यूरोप से लेकर सारे विश्व को एक नए परिवर्तनकारी मंच पर खड़ा कर दिया। चर्चा करें।
05 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय सीमा की सुरक्षा और संप्रभुता में सीमा सुरक्षा बल की भूमिका की चर्चा करें।
05 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
सुशासन से आप क्या समझते हैं? क्या यह प्रशासन में शुचिता लाने में कारगर सिद्ध हो सकता है? विश्लेषण कीजिये।
03 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बनाने तथा देखभाल के संदर्भ में आयुष्मान भारत एक महत्त्वपूर्ण कदम है। विवेचना कीजिये।
03 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्तमान में भारत के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को निम्न मध्य आय वाले देशों से कड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारणों तथा इस क्षेत्र में सुधार की संभावनाओं पर चर्चा करें।
03 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“औद्योगिक क्रांति ने प्राचीन सिसकती संस्कृति में नवीनता का संचार किया है।” इस कथन के संदर्भ में मानव संस्कृति पर औद्योगिक क्रांति के प्रभावों की विवेचना कीजिये ।
03 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
नैतिक अभिकर्ता से आप क्या समझते हैं? क्या प्रशासक एक नैतिक अभिकर्ता होता है?
30 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल ही में जारी संयुक्त राष्ट्र की सतत् विकास लक्ष्य रिपोर्ट के अनुसार देशों की समस्याएँ उत्तरोत्तर बढ़ती जा रही हैं विवेचना कीजिये।
30 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या आप मानते है कि भारतीय अर्थव्यवस्था विकास के पथ पर अग्रसर है? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क सहित विश्लेषण कीजिये।
30 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
किसान आंदोलन की नींव पर ही स्वतंत्र भारत में कृषि सुधार की इमारत तैयार की जा सकी स्पष्ट कीजिये।
30 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘बिम्सटेक (BIMSTEC)’ ने अपनी स्थापना के 20 वर्षों में भारत सहित अपने अन्य सदस्य देशों के लिये भी विकास के अनेक अवसर प्रदान किये हैं। बिम्सटेक में व्याप्त संभावनाओं केा देखते हुए, भारत इसमें पुनः नए सिरे से रूचि का संकेत दे रहा है। इस विषय को स्पष्ट करते हुए बताएँ कि भारत की बिम्सटेक में बढ़ती रूचि के क्या कारण हैं? बिम्सटेक की प्रगति के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
29 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत-अफ्रीका भागीदारी साझा चुनौतियों, आम हित और आपसी लाभ की अवधारणा पर आधारित है। स्पष्ट करें।
27 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
वेगनर के महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत की समीक्षात्मक व्याख्या कीजिये।
23 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
लोक सेवकों के लिये नैतिक संहिता के आवश्यक तत्त्वों का संक्षेप में वर्णन कीजिये।
23 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“गठबंधन सरकारों के दौर में राज्यपाल की भूमिका केंद्र के एक एजेंट के रूप में ज्यादा परिलक्षित होती है।” समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
23 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“भारत में पेयजल संकट से निपटने के लिये अब समुद्र का खारा पानी प्रयोग में लाया जा रहा है।” इस संबंध में विलवणीकरण की प्रक्रिया तथा इसके गुण व दोषों की विवेचना कीजिये।
23 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
योजनाबद्ध विकास में औद्योगिक प्रकीर्णन की भूमिका का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
22 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
कॉर्पोरेट शासन से आप क्या समझते हैं? इसके लाभ तथा सीमाओं की संक्षेप में चर्चा कीजिये।
22 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
बदलती वैश्विक शक्ति संरचना में एशिया नए शक्ति केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस कथन के संदर्भ में क्या आप मानते हैं कि भारत को अपनी विदेश नीति पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है? तर्क सहित व्याख्या कीजिये।
22 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बीमारी की घटनाओं में एक वांछित और निर्धारित स्तर तक कमी लाने के विशिष्ट प्रयासों के बाद भी भारत में टीबी के मामलों में प्रतिवर्ष वृद्धि देखी जा रही है। इस संबंध में राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
22 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिये- 1. सुख 2. अंतराल का सिद्धांत
21 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
यद्यपि संविधान के तहत सार्वजनिक सेवाओं के उपभोग में जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव दंडनीय अपराध है, तथापि देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में दलित महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है। कारण सहित स्पष्ट कीजिये।
21 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राजस्थानी चित्रकला की विशेषताओं का संक्षेप में वर्णन कीजिये।
21 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
“गर्मी के मौसम में जंगलों में लगने वाली आग व्यापक रूप से प्राकृतिक पूंजी को नष्ट कर देती है।” इसके कारणों की चर्चा करते हुए पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले प्रभावों तथा समाधानों पर प्रकाश डालिये।
21 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
महाद्वीपीय मग्न तट से आप क्या समझते हैं? इसकी उत्पत्ति की संक्षिप्त व्याख्या कीजिये।
20 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
शासन व्यवस्था में ईमानदारी से आप क्या समझते हैं? क्या लोकसेवकों की ईमानदारी प्रशासन की सफलता का आधार हो सकती है? स्पष्ट कीजिये।
20 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान में किसानों की उत्पादन संबंधी समस्याओं के संदर्भ में न्यूनतम समर्थन मूल्य एक प्रभावी कदम सिद्ध हो रहा है। विवेचना कीजिये।
20 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
बाल श्रम भारत की ही नहीं बल्कि विश्वव्यापी समस्या बन चुका है। इसके कारणों की चर्चा करते हुए स्थायी समाधानों पर प्रकाश डालिये।
20 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
महाद्वीपीय व्यवस्था से आप क्या समझते हैं? इसकी असफलता के कारणों का वर्णन कीजिये।
19 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वर्तमान में कर्मचारियों की कार्य क्षमता एवं दक्षता में कमी की प्रवृत्ति देखी जा रही है। इस संबंध में कार्य संस्कृति की भूमिका का उल्लेख कीजिये।
19 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न