डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4775
-
कांट के नैतिक सिद्धांत की स्पष्ट व्याख्या कीजिये।
21 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
उन्नीसवीं शताब्दी में यूरोप में वाणिज्यवादी प्रवृत्ति ने एक नया रूप लिया जिसे ब्रिटिशों ने श्वेत जाति के दायित्व के रूप में संबोधित किया। स्पष्ट कीजिये।
21 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
तकनीकी नवाचारों ने छोटे पैमाने की रिश्वतों को कम किया लेकिन यह प्रकट किया कि बड़े स्तर का भ्रष्टाचार भारत में अभी भी फल-फूल रहा है। कथन को स्पष्ट करते हुए इस संदर्भ में अपनाए जाने वाले उपायों की चर्चा करें।
21 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार की दृष्टि से वर्ष 2018 किस प्रकार से महत्त्वपूर्ण हो सकता है? प्रमुख आर्थिक संकेतकों का उल्लेख करते हुए विवेचना कीजिये।
20 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“जब कोई व्यक्ति ठीक काम करता है तो उसे पता तक नहीं चलता कि वह क्या कर रहा है पर गलत काम करते समय उसे हर समय यह ख्याल रहता है कि वह जो कर रहा है वह गलत है।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं? उदाहरण के साथ स्पष्ट करें।
20 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कार्बन कर जलवायु परिवर्तन पर शमन नीति के रूप में एक अच्छा विचार है किंतु इसके समक्ष अनेक चुनौतियाँ भी हैं। चर्चा करें
20 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
“जाति आधारित भेदभाव अभी भी स्वतंत्र भारत के राजनीतिक परिदृश्य को बाधा पहुँचा रहा है और स्वतंत्र भारत में जिस न्याय की कल्पना की गई थी, वह अभी तक साकार नहीं हो सकी है।” टिप्पणी कीजिये।
20 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
सहिष्णुता से क्या आप समझते हैं? इसके लाभों का संक्षेप में वर्णन कीजिये।
19 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केंद्र सरकार द्वारा काले धन, कर चोरी और बेनामी संपत्ति जैसी समस्याओं से निपटने के लिये क्या-क्या उपाय किये गए हैं, विवेचनात्मक वर्णन कीजिये।
19 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
असहयोग आंदोलन की वापसी ने जिस क्रांतिकारी आंदोलन की नींव तैयार की थी, उसे काकोरी कांड ने समाप्त कर दिया था। समीक्षा कीजिये।
19 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत ने एक बेहतरीन लोकतंत्र तो अपनाया है, लेकिन वह इसके मानकों के अनुपालन में अक्षम है। इस कथन का विवेचनात्मक परीक्षण कीजिये।
19 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“भारत जैसे देश में जहाँ लोकतांत्रिक संस्थाओं का कार्यकाल अनिश्चित है, ऐसे में एक बड़े तबके द्वारा लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने का समर्थन किया जा रहा है।” क्या आप मानते हैं कि ‘एक देश, एक चुनाव’ का विचार भारत में सफल हो सकता है?
18 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भ्रंश घाटी (Rift Valley) से आप क्या समझते हैं? पूर्वी अफ्रीका में इनके अत्यधिक विकसित होने के सुसंगत कारकों की व्याख्या कीजिये।
18 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
यह सुनिश्चित करने के लिये कि केवल ईमानदार अधिकारियों की तैनाती नाज़ुक कामों में की जा सके; किस प्रकार के तंत्र की आवश्यकता है?
18 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“रोज़गार सृजन किसी भी वास्तविक लोकतंत्र के लिये चुनौती है।” इस कथन के संदर्भ में रोज़गार सृजन के आँकड़े और भारतीय अर्थव्यवस्था की वस्तुस्थिति की समीक्षा कीजिये।
18 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या भारत में विनियमों का आधिक्य है? क्या भारत में ऐसे नियम-क़ानून हैं जो भ्रष्टाचार फैलाने में एक वातावरण तैयार करते हैं? समीक्षा कीजिये।
17 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान में रुपए के मूल्य में गिरावट के कारणों की चर्चा करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव को स्पष्ट करें।
17 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ब्रिटिश सरकार द्वारा लिये गए बंगाल विभाजन के निर्णय के विरोधस्वरूप चलाया गया स्वदेशी व बहिष्कार आंदोलन यद्यपि अपने उद्देश्यों में पूर्णतया सफल नहीं हो सका, किंतु इस आंदोलन की उपलब्धियों को नकारा नहीं जा सकता। चर्चा कीजिये।
17 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में आज़ादी के 70 सालों के बाद भी मैला ढोने की प्रथा विद्यमान है। इसके क्या कारण हैं और इसके उन्मूलन हेतु क्या उपाय किये जाने चाहिये?
17 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
“चिकित्सा क्षेत्र में विद्यमान विकास की व्यापक संभावनाओं के आलोक में व्यावहारिक नैतिकता के क्षेत्र में जैव नैतिकता अत्यधिक रुचिकर क्षेत्र हो गया है।” इस संबंध में रूपरेखा को स्पष्ट करते हुए वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा करें।
16 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नई आर्थिक नीति से आप क्या समझते हैं? वर्तमान में इसकी सफलता पर चर्चा करते हुए इसके तहत अपनाए गए सुधारों को स्पष्ट करें।
16 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘अंग्रेज़ों द्वारा समय-पूर्व सत्ता हस्तांतरण करने की शीघ्रता व तात्कालिक नेतृत्व की अदूरदर्शिता आज़ादी के समय हुए नरसंहार व अशांति के लिये उत्तरदायी थी।’ इस कथन की समीक्षा कीजिये।
16 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
बंधुआ मज़दूरी से आप क्या समझते हैं? भारत में इसकी विद्यमानता के कारणों एवं इसके उन्मूलन के लिये उठाए गए क़दमों की चर्चा करें।
16 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘इंडो-इस्लामिक कला के विकास-क्रम में फतेहपुर सीकरी एक मील का पत्थर है, यह इस्लामी और हिन्दू स्थापत्य का सुंदर सामंजस्य है।’ कथन की तथ्यात्मक पुष्टि कीजिये।
14 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
करेंसी डेरिवेटिव क्या है? इसकी लोकप्रियता के कारणों पर चर्चा करते हुए बताएँ कि इसके साथ व्यापार कैसे संभव है?
14 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या आप मानते हैं कि प्रौद्योगिकी विकास के कारण ‘गेमिंग’ मनुष्यों में एक मानसिक विकार के रूप में विकसित होता जा रहा है? तर्क सहित विश्लेषण कीजिये।
14 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
केस स्टडी हाल ही में आपको एक ज़िले के ज़िलाधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद आप पाते हैं कि ज़िले के ग्रामीण इलाकों में लड़कियों को स्कूल भेजने के मुद्दे पर काफी तनाव है। गाँव के बड़े महसूस करते हैं कि इससे अनेक समस्याएँ पैदा हो गई हैं, क्योंकि लड़कियों को पढ़ाया जा रहा है और वे घर के सुरक्षित माहौल से बाहर कदम रख रही हैं। उनका विचार यह है कि लड़कियों की न्यूनतम शिक्षा के बाद जल्दी से उनकी शादी कर दी जानी चाहिये। शिक्षा प्राप्ति के बाद लड़कियाँ नौकरी के लिये भी स्पर्द्धा कर रही हैं, जो कि परंपरा से लड़कों का अनन्य क्षेत्र रहा है और इससे बेरोज़गार पुरुषों की संख्या में वृद्धि हो रही है। युवा पीढ़ी महसूस करती है कि वर्तमान में लड़कियों को शिक्षा, रोज़गार तथा जीवन-निर्वाह के अन्य साधनों के संबंध में पुरुषों के समान अवसर प्राप्त होने चाहिये। यह पूरा इलाका इस बात पर वयोवृद्धों और युवाओं के बीच तथा उससे भी आगे दोनों पीढि़यों में स्त्री-पुरुषों के बीच विभाजित है। आपको पता चलता है कि पंचायत या अन्य निकायों में या व्यस्त चौराहों पर भी इस मुद्दे पर वाद-विवाद हो रहा है। एक दिन आपको सूचना मिलती है कि एक अप्रिय घटना घटित हुई है, कुछ लड़कियाँ जब स्कूल के रास्ते में थीं तो उनके साथ छेड़खानी की गई। इस घटना के फलस्वरूप कई सामाजिक समूहों के बीच झगड़े हुए और कानून तथा व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई। वाद-विवाद के बाद बड़े-बूढ़ों ने लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति न देने और जो परिवार उनके आदेश का पालन नहीं करते हैं ऐसे सभी परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय ले लिया। प्रश्न : पीढ़ियों के बीच संबंधों में समरसता सुनिश्चित करने के लिये आप गाँव के वयोवृद्धों की पितृतंत्रात्मक अभिवृत्ति का किस प्रकार प्रबंधन करेंगे?
14 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
ज़ीरो बजट नेचुरल फार्मिंग क्या है? इसके उद्देश्यों की चर्चा करते हुए इससे होने वाले लाभों को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।
13 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
चालुक्यकालीन स्थापत्य कला पर प्रकाश डालिये।
13 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारत में लिंगानुपात में सुधार के लिये सरकार द्वारा अनेक जागरूकता अभियान चलाए गए लेकिन यह मुद्दा इतना जटिल है कि परिवारों के व्यवहार को बदलने के लिये मात्र सूचनाएँ देना पर्याप्त नहीं है। विवेचना कीजिये।
13 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय