इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    भारतीय सीमा की सुरक्षा और संप्रभुता में सीमा सुरक्षा बल की भूमिका की चर्चा करें।

    05 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण : 

    • परिचय में सीमा सुरक्षा बल  सहित विभिन्न सुरक्षा बलों की चर्चा करें।
    • विभिन्न संदर्भो में सीमा सुरक्षा बल  की भूमिका की चर्चा करें। 

    भारत की विशाल सीमा रेखा को देखते हुए इसकी सुरक्षा हेतु कई तरह के सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जैसे कि भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारत-चीन सीमा पर ITBP और भारत-म्याँमार सीमा पर असम राइफल्स। इसी प्रकार भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश की सीमा पर सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

    उल्लेखनीय है कि सीमा सुरक्षा बल गृह मंत्रालय के अधीन एक अर्द्धसैनिक बल है जो शांति काल में भारत की स्थल सीमा की रक्षा करता है और अंतर्राष्ट्रीय अपराध की रोकथाम करता है।

    सीमा सुरक्षा बल  की भूमिका

    • शांति काल
    • युद्ध काल
    • सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना।
    • सीमापार अपराध को रोकना और भारतीय क्षेत्र से अनाधिकार निकासी या भारतीय क्षेत्र में अनाधिकार प्रवेश को प्रतिबंधित करना।

    शांति काल

    • वर्ष 2017 के दौरान BSF द्वारा जम्मू के अर्निया उप-क्षेत्र में हमला नूल्लाह वन क्षेत्र में सीमा पारीय सुरंग का पता लगाया गया था।
    • BSF द्वारा विगत दो वर्षों से मणिपुर में आंतरिक सुरक्षा की ज़िम्मेदारी का भी निर्वहन किया जा रहा है और विद्रोह को सफलतापूर्वक दबाया गया है।
    • 2001 के गुजरात भूकंप के दौरान कर्मियों ने सबसे पहले उपस्थिति दर्ज कराई थी और आपदाग्रस्त लोगों को बचाने का कार्य किया था।
    • वर्तमान में BSF भारतीय थल सेना के साथ सीमा की रक्षा करता है और पाकिस्तान के साथ मौजूदा गतिरोध के दौरान घुसपैठियों की जाँच करता है।

    युद्ध काल में

    • युद्ध के दौरान सेना की आक्रामक कार्यवाही को तेज करने के लिये भी BSF की तैनाती की जाती है। यहाँ तक कि बड़े हमलों में, जिनसे स्वतंत्र रूप से BSF नहीं निपट सकती है, उनमें भी सेना के तोपखाने व अन्य सहयोगी के साथ तैनाती की जाती है।
    • महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की रक्षा हेतु विशेष रूप से वायु क्षेत्रों में दुश्मन के कमांडों, अर्द्ध सैनिकों या छापे के विरुद्ध। अन्य दवाइयों के संयोजन के मुख्य रक्षा पंक्ति को विस्तार देना।
    • छापों आदि से जुड़ी खुफिया जानकारी हेतु विशेष कार्यों का निष्पादन करना।
    • सेना के अधीन प्रशासित दुश्मन के क्षेत्र में विधि व्यवस्था का प्रबंधन करना।
    • 1999 के कारगिल संघर्ष के दौरान BSF के जवान पहाड़ों की ऊँचाई पर बने रहे और सेना के आह्वाहन पर देश की एकता और अखंडता के बचाव में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2