कुल प्रश्नों की संख्या : 695
-
औपचारिक प्रमुख होने के बावजूद भारतीय शासन प्रणाली में राष्ट्रपति की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।” टिप्पणी करें।
04 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ग्राम पंचायतों के आय संबंधी प्रावधानों को स्पष्ट करते हुए इनके आय के प्रमुख स्रोतों का उल्लेख करें।
03 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में चुनाव सुधारों के लिये गठित प्रमुख समितियों की सिफारिशों पर विचार करें।
02 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“भारत का कानून धर्मांतरण को प्रतिबंधित नहीं करता जब तक कि यह स्वैच्छिक है।” विश्लेषण कीजिये।
01 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संसदीय विशेषाधिकारों से आप क्या समझते हैं? इनके वर्गीकरण को स्पष्ट करते हुए सीमाओं पर चर्चा करें।
30 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“भारतीय बच्चों में मोटापे की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है।” इस समस्या से जुड़ी चुनौतियाँ कौन-सी हैं? इन चुनौतियों से निपटने के उपाय सुझाएँ।
24 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“विदेशी संबंधों के निर्धारण में कैदी प्रत्यावर्तन एक महत्त्वपूर्ण मुद्दा है।” कैदियों को लौटाने और पुनर्वास के संदर्भ में किये गए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों की चर्चा करते हुए कैदी प्रत्यावर्तन अधिनियम 2003 का उल्लेख करें।
23 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
तकनीकी नवाचारों ने छोटे पैमाने की रिश्वतों को कम किया लेकिन यह प्रकट किया कि बड़े स्तर का भ्रष्टाचार भारत में अभी भी फल-फूल रहा है। कथन को स्पष्ट करते हुए इस संदर्भ में अपनाए जाने वाले उपायों की चर्चा करें।
21 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत ने एक बेहतरीन लोकतंत्र तो अपनाया है, लेकिन वह इसके मानकों के अनुपालन में अक्षम है। इस कथन का विवेचनात्मक परीक्षण कीजिये।
19 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“भारत जैसे देश में जहाँ लोकतांत्रिक संस्थाओं का कार्यकाल अनिश्चित है, ऐसे में एक बड़े तबके द्वारा लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने का समर्थन किया जा रहा है।” क्या आप मानते हैं कि ‘एक देश, एक चुनाव’ का विचार भारत में सफल हो सकता है?
18 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘यूजीसी के स्थान पर भारतीय उच्चतर शिक्षा आयोग का गठन शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण क़दम माना जा रहा है।’ विवेचना कीजिये।
12 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव आयोग भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को सुनिश्चित करने हेतु संवैधानिक एजेंसी के रूप में प्रतिस्थापित है परंतु हाल ही में उभरे अनेक विवादों ने इसकी शक्ति एवं निष्पक्षता के विषय में कई सवाल खड़े किये हैं। इन विवादों पर चर्चा करते हुए बताएँ कि चुनाव आयोग को कैसे
09 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“यद्यपि विकास का तात्पर्य वंचित लोगों की क्षमताओं में विस्तार करके उनकी समग्र जीवन गुणवत्ता में सुधार करने से है, तथापि लंबे समय तक भूखे रहने से उत्पन्न कुपोषण की समस्या ने इस विकास पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।” विवेचना कीजिये।
07 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सार्वजनिक सेवाओं को प्रबंधन- उन्मुख और वर्तमान चुनौतियों के लिये प्रासंगिक बनाने हेतु किस प्रकार के सुधार अपेक्षित हैं? सरकार द्वारा प्रस्तावित हालिया सुधारों की समीक्षा करें।
05 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बनाने तथा देखभाल के संदर्भ में आयुष्मान भारत एक महत्त्वपूर्ण कदम है। विवेचना कीजिये।
03 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में जारी संयुक्त राष्ट्र की सतत् विकास लक्ष्य रिपोर्ट के अनुसार देशों की समस्याएँ उत्तरोत्तर बढ़ती जा रही हैं विवेचना कीजिये।
30 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘बिम्सटेक (BIMSTEC)’ ने अपनी स्थापना के 20 वर्षों में भारत सहित अपने अन्य सदस्य देशों के लिये भी विकास के अनेक अवसर प्रदान किये हैं। बिम्सटेक में व्याप्त संभावनाओं केा देखते हुए, भारत इसमें पुनः नए सिरे से रूचि का संकेत दे रहा है। इस विषय को स्पष्ट करते हुए बताएँ कि भारत की बिम्सटेक में बढ़ती रूचि के क्या कारण हैं? बिम्सटेक की प्रगति के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
29 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“गठबंधन सरकारों के दौर में राज्यपाल की भूमिका केंद्र के एक एजेंट के रूप में ज्यादा परिलक्षित होती है।” समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
23 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बदलती वैश्विक शक्ति संरचना में एशिया नए शक्ति केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस कथन के संदर्भ में क्या आप मानते हैं कि भारत को अपनी विदेश नीति पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है? तर्क सहित व्याख्या कीजिये।
22 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बीमारी की घटनाओं में एक वांछित और निर्धारित स्तर तक कमी लाने के विशिष्ट प्रयासों के बाद भी भारत में टीबी के मामलों में प्रतिवर्ष वृद्धि देखी जा रही है। इस संबंध में राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
22 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
यद्यपि संविधान के तहत सार्वजनिक सेवाओं के उपभोग में जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव दंडनीय अपराध है, तथापि देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में दलित महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है। कारण सहित स्पष्ट कीजिये।
21 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पूर्वोत्तर भारत के विकास के संदर्भ में केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की समीक्षात्मक व्याख्या कीजिये।
19 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘भारत पर भूख से मुक्त होने और पर्याप्त भोजन के अधिकार को सुनिश्चित करने का दायित्व है।’ इस कथन के संदर्भ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून की विवेचना कीजिये।
12 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संविधान की 9वीं अनुसूची न्यायपालिका पर कार्यपालिका द्वारा नियंत्रण स्थापित करने का माध्यम बन गई है। परीक्षण कीजिये।
09 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
यदि राष्ट्रपति द्वारा मृत्युदंड प्राप्त दोषी की याचिका खारिज कर दी जाती है तब भी उसके पास न्यायिक विकल्प मौजूद रहता है। उपयुक्त वादों के माध्यम से इस कथन की पुष्टि कीजिये।
07 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संचार माध्यमों के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी प्रगति ने महिलाओं के साथ अभद्रता तथा उनकी निजता के हनन के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि की है। इस संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा कीजिये।
06 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
80वें और 88वें संविधान संशोधन ने केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों को परिवर्तित कर दिया तथा कैग ने इसे पुनःपरिभाषित किया है। स्पष्ट कीजिये।
30 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
माना जाता है कि विमुद्रीकरण नकदी-विहीन समाज को प्रेरणा देकर कल्याणकारी कार्यक्रमों को बढ़ावा देगा। विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की विफलताओं की पृष्ठभूमि में इस कथन पर चर्चा कीजिये।
25 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत की धार्मिक तथा भाषायी विविधता भारतीय संघवाद को मज़बूत आधार प्रदान करती है। स्पष्ट कीजिये।
23 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने में लोक लेखा समिति की भूमिका को स्पष्ट कीजिये।
21 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था