कुल प्रश्नों की संख्या : 699
-
प्रसूति प्रसुविधा (संशोधन) अधिनियम, 2017 के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इस अधिनियम का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
10 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
परम्परागत व्यवस्थाओं के नियमों एवं विधिक अधिकारों के मध्य विवाद का मुद्दा नया नहीं है। भारत में महिलाओं के अधिकारों के विभिन्न मुद्दों पर उपस्थित उपरोक्त द्वन्द्व के विषय में चर्चा कीजिये।
06 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘प्रतिस्पर्द्धी संघवाद’ की अवधारणा भारत में न केवल व्यावसायिक वातावरण अपितु सामाजिक सुरक्षा को भी मज़बूती प्रदान करेगी। कथन के संदर्भ में ‘प्रतिस्पर्द्धी संघवाद’ को स्पष्ट करते हुए विभिन्न राज्यों द्वारा उठाए गए कदमों का विवरण दें।
05 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
इलैक्ट्रिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) की विश्वसनीयता पर उठते प्रश्न कहाँ तक तर्कसंगत हैं? इस संदर्भ में चुनाव आयोग की क्या प्रतिक्रिया रही है?
03 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग का गठन भारतीय अर्थव्यवस्था में ‘सबको समान अवसर प्रदान करने’ के उद्देश्य से किया गया है। इस आयोग की संरचना एवं प्रकार्यों पर चर्चा कीजिये।
31 Mar, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के महान्यायवादी की संघीय कार्यपालिका के एक महत्त्वपूर्ण अंग के रूप में भूमिका स्पष्ट करें।
31 Mar, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारत सरकार ने ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति-2017’ को अनुमोदित किया है। नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इस नीति का विश्लेषण करें।
31 Mar, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अनेक विद्वानों का मत है कि विश्वविद्यालयों में राजनीति छात्रों को उनके परिवेश और समाज के संबंध में जागरूक बनाने के लिये आवश्यक है। उपरोक्त कथन का समालोचनात्मक परीक्षण करें।
01 Mar, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राजभाषा पर गठित संसदीय समिति की हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई सिफारिशों का उल्लेख करते हुए बताएँ कि इन पर अमल करना कितना चुनौतिपूर्ण सिद्ध होगा?
21 Apr, 2016 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था