दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 08 Jan 2026
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

पीएम ने 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया

चर्चा में क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु:

  • तिथि एवं स्थल: उद्घाटन 4 जनवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से किया गया।
  • प्रतिभागिता: 28 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया, जो व्यापक भागीदारी को दर्शाता है।
  • भारत में संचालन संस्था: वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (VFI)।
  • प्रधानमंत्री के विचार: सफलता की कुंजी के रूप में टीम भावना, समन्वय और सामूहिक उत्तरदायित्व को रेखांकित किया।
  • खेल विकास पर फोकस: खेलों में भारत के बेहतर होते प्रदर्शन को रेखांकित किया और खिलाड़ी-केंद्रित कार्यक्रमों व खेल अवसंरचना पर विशेष ज़ोर दिया।
  • भविष्य की दिशा: प्रधानमंत्री ने वर्ष 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी और वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेज़बानी हेतु भारत की आकांक्षा का उल्लेख किया।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

उपराष्ट्रपति ने किया ‘सिंग, डांस एंड लीड’ पुस्तक का विमोचन

चर्चा में क्यों?

भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘सिंग, डांस एंड लीड: लीडरशिप लेसन्स फ्रॉम द लाइफ ऑफ श्रील प्रभुपाद’ पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्य बिंदु:

  • लेखक: यह पुस्तक हिंदोल सेनगुप्ता द्वारा लिखी गई है।
  • केंद्रबिंदु: इसका केंद्रबिंदु मूल्य-आधारित नेतृत्व पर आधारित है।
  • दर्शन: यह नैतिक नेतृत्व, नैतिक स्पष्टता, सेवा भाव और आंतरिक अनुशासन पर बल देती है।
  • प्रेरणास्रोत: इसमें इस्कॉन के संस्थापक ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के जीवन से नेतृत्व के सूत्र प्रस्तुत किये गए हैं।
  • मुख्य संदेश: नेतृत्व अधिकार पर आधारित होने के बजाय समावेशी, आनंदपूर्ण और विनम्रता में निहित होना चाहिये।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

दिल्ली सरकार ने RBI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये

चर्चा में क्यों?

दिल्ली सरकार ने वित्तीय शासन और राजकोषीय प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिये भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये।

मुख्य बिंदु:

  • RBI की भूमिका: यह समझौता दिल्ली सरकार के लिये RBI को आधिकारिक बैंकर, ऋण प्रबंधक और वित्तीय एजेंट के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाता है।
  • MoU के अंतर्गत कार्य: RBI राज्य विकास ऋणों (SDLs) के माध्यम से बाज़ार उधारी का प्रबंधन करेगा, अधिशेष नकदी का स्वतः निवेश करेगा, पेशेवर नकदी प्रबंधन सुनिश्चित करेगा और कम लागत वाली तरलता सुविधाओं तक पहुँच उपलब्ध कराएगा। 
  • पूंजीगत व्यय: बाज़ार उधारी से जुटाए गए धन का उपयोग केवल पूंजीगत व्यय के लिये किया जाएगा। प्रमुख प्राथमिकता क्षेत्रों में यमुना पुनर्जीवन, जल आपूर्ति, परिवहन और स्वास्थ्य अवसंरचना शामिल हैं।
  • ऐतिहासिक सुधार: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस MoU को दिल्ली की वित्तीय शासन प्रणाली में एक ऐतिहासिक सुधार बताया, जो वर्षों से चली आ रही तदर्थ और महँगी वित्तीय प्रथाओं को समाप्त करेगा।
  • लाभ: RBI की प्रणालियों से एकीकृत होने पर दिल्ली सरकार अब प्रतिस्पर्द्धी बाज़ार दरों पर धन जुटा सकेगी और अधिशेष धन का कुशल प्रबंधन कर सकेगी।
  • राजकोषीय अनुशासन: इस कदम से दिल्ली सरकार की वित्तीय स्थिति में राजकोषीय अनुशासन, पारदर्शिता और दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता मज़बूत होने की उम्मीद है।

close
Share Page
images-2
images-2