- फ़िल्टर करें :
- राजव्यवस्था
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- सामाजिक न्याय
कुल प्रश्नों की संख्या : 727
-
अनिवार्य मतदान का परिणाम उच्च मतदान होगा जो एक उचित लोकतांत्रिक जनादेश और लोकतंत्र की कार्यप्रणाली के लिये महत्त्वपूर्ण है। टिप्पणी कीजिये।
15 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जन्म और मृत्यु के समान विवाह के लिये अनिवार्य पंजीकरण बाल-विवाह, लैंगिक हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के लिये एक प्रभावी औषधि साबित हो सकती है? चर्चा करें।
14 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संविधान की आधारभूत संरचना से क्या समझते हैं? इस संबंध में न्यायालय की भूमिका को स्पष्ट करें ।
13 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) से आप क्या समझते हैं? इसके महत्त्व एवं सीमाओं की चर्चा करें।
11 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संविधान में वर्णित निदेशक तत्त्वों की विशेषताओं को बताएँ। किन आधारों पर इनकी आलोचना की जाती है? चर्चा कीजिये।
08 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लाभ के पद की अवधारणा को स्पष्ट करें। इसके महत्त्व को बताएँ एवं इस संबंध में न्यायालय की भूमिका का उल्लेख करें।
06 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सतत् विकास लक्ष्यों को हासिल करने में स्कूली शिक्षा की भूमिका को स्पष्ट करें।
05 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन से आप क्या समझते हैं? परिसीमन के क्या उद्देश्य हैं? यह जन-प्रतिनिधित्व कानून को किस प्रकार से प्रभावित करता है?
01 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय बच्चों में मोटापे की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है। इस समस्या से जुड़ी चुनौतियाँ कौन-सी हैं? इन चुनौतियों से निपटने के उपाय सुझाएँ।
30 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
कई विशेषताओं और महत्त्वों के बावज़ूद संविधान में उल्लिखित मूल कर्त्तव्य आलोचना योग्य हैं। किन आधारों पर इनकी आलोचना की जा सकती है? चर्चा करें।
29 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री ने अपनी रूस यात्रा के दौरान 18वें ‘भारत-रूस शिखर सम्मलेन’ में भागीदारी की। इस सम्मलेन के प्रमुख बिंदुओं को उजागर करते हुए रूस के संदर्भ में भारत की चिंताओं को स्पष्ट करें।
28 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में निर्वाचन आयोग ने अपने ऊपर लगे आरोपों के संदर्भ में न्यायालय के समान अवमानना संबंधी शक्ति की मांग की है। निर्वाचन आयोग के अवमानना संबंधी शक्तियों के पक्ष एवं विपक्ष में मत प्रस्तुत करें।
27 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के अंतर्गत वर्णित ‘कानून के समक्ष समानता’ और ‘कानून के समान संरक्षण’ की अवधारणा को स्पष्ट करें
24 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) भारत की जनसांख्यिकी को प्रभावित कर सकती है। विश्लेषण करें।
23 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में कुपोषण के प्रभाव का मूल्यांकन करें। राष्ट्रीय पोषण रणनीति कुपोषण से लड़ने में किस प्रकार सक्षम है?
21 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में चुनावों के लिये राजकीय वित्त पोषण के पक्ष और विपक्ष में अपना मत प्रकट करें।
17 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मादक पदार्थों के दुरुपयोग से संबंधित संवैधानिक उपबंध/उपबंधों का उल्लेख करते हुए इस कथन पर चर्चा करें कि मादक पदार्थ का दुरुपयोग भारत के लिये गंभीर सामाजिक-आर्थिक चिंता बनकर उभरा है।
16 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अंतर्राज्यीय परिषद के कार्यों का उल्लेख करें। अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में यह किस हद तक सफल रही है?
15 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खुली जेलों तथा कैदियों के साथ बेहतर मानवीय व्यवहार के प्रतिपादन के लिये जारी दिशा-निर्देशों को बताएँ। कारगार-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिये आप किस रणनीति को अपनाएंगे?
13 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
दल-बदल की राजनीति को नियंत्रित करने वाले संवैधानिक प्रावधानों की चर्चा करें। क्या ये प्रावधान अपने उद्देश्यों में सफल रहे हैं?
10 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बाल-विवाह ने सदियों से मानव संसाधन के विकास को बाधित किया है। भारत में बाल-विवाह को बढ़ावा देने के लिये ज़िम्मेदार कारकों की पहचान कीजिये।
09 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या पर्यावरणीय आंदोलन सरकारी नीतियों को प्रभावित कर रहे हैं? अपने विचार प्रस्तुत करें।
08 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
दबाव समूह, राजनीतिक दलों से किस प्रकार भिन्न हैं? “राजनीतिक दलों की निष्क्रियता से उपजा निर्वात ही दबाव समूह की उत्पत्ति का कारण है।” इस कथन पर चर्चा करें।
04 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
एजेंडा 2063 क्या है? भारतीय दृष्टिकोण से इसके महत्त्व पर चर्चा करें।
01 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"सट्टेबाज़ी एक ऐसी बुराई है जिसे समाप्त नहीं किया जा सकता है। इस समस्या की ओर पीठ करने के बजाय सरकार को सट्टेबाज़ी को वैध बना देना चाहिये। सट्टेबाज़ी को वैध बनाने से खेल और इसके भागीदारों पर अनैतिक तत्त्वों के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।" इस कथन के प्रकाश में भारत में सट्टेबाज़ी को वैध करने के परिणामों का मूल्यांकन करें।
30 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन के पीछे क्या संभावित कारण हैं ? इसे और अधिक प्रभावी बनाए जाने के उपाय लिखें।
28 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विश्व विकास रिपोर्ट-2018 अपने पूर्व के संस्करणों से किस प्रकार भिन्न है? भारत के संबंध में यह कौन-सी चिंताएँ व्यक्त करती है? इसमें उजागर की गई विसंगतियों को समाप्त करने के लिये कौन-से आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं?
27 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्था है, लेकिन यह संस्था कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रही है। सीबीआई में संभावित सुधारों पर टिप्पणी करें।
26 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1993 के लागू होने के दो से अधिक दशकों के बाद भी ग्राम स्वराज का गांधीवादी आदर्श एक अधूरी कार्यसूची (एजेंडा) के रूप में बना हुआ है। टिप्पणी कीजिये।
25 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विधानसभा अध्यक्ष को दलीय राजनीति से ऊपर होना चाहिये क्योंकि संविधान ने उसे अधिनिर्णयन कार्य भी सौंपे हैं। अतः न्यायिक सिद्धांत और न्यायपूर्ण व्यवहार उससे न केवल निष्पक्ष होने की अपेक्षा करते हैं बल्कि ऐसी निष्पक्षता दिखनी भी चाहिये। राज्य विधानसभाओं के हालिया मुद्दों के संदर्भ में अध्यक्ष की भूमिका की आलोचनात्मक समीक्षा करें।
24 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था