इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    एजेंडा 2063 क्या है? भारतीय दृष्टिकोण से इसके महत्त्व पर चर्चा करें।

    01 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा-

    • एजेंडा 2063 के बारे में संक्षिप्त परिचय दें।
    • इसके लक्ष्य और प्राथमिकताओं के बारे में लिखें।
    • इससे भारत को होने वाले लाभों का उल्लेख करें।
    • निष्कर्ष

    एजेंडा 2063 अगले 50 वर्षों में अफ्रीका महाद्वीप के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिये एक रणनीतिक रूपरेखा है। एजेंडा 2063 अफ्रीकी यूनियन के “अफ्रीकी नागरिकों द्वारा संचालित एकीकृत, समृद्ध और शांतिपूर्ण अफ्रीका” की स्थापना के दृष्टिकोण पर केंद्रित है।
    मानवाधिकारों की सुरक्षा करने वाले और लोकतंत्र पर आधारित व्यवस्था वाले शांतिपूर्ण और सुरक्षित अफ्रीका का निर्माण करना, विकास प्रक्रिया में महिलाओं और बच्चों पर अधिक ध्यान देना इस एजेंडे के प्रमुख लक्ष्य हैं। शांति, स्थिरता, खाद्य सुरक्षा, आर्थिक एकता, अफ्रीका की मानव क्षमता, महिला और युवा सशक्तीकरण, संसाधन संग्रहण, प्रभावी संचार और संस्थागत क्षमता में वृद्धि करना इसकी प्राथमिकताएँ हैं।

    एजेंडा 2063 से भारत को निम्नलिखित लाभ हैं-

    • भारत ने WTO, IMF आदि जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर तीसरी दुनिया के देशों का नेतृत्व ग्रहण कर लिया है। इस प्रकार अफ्रीका भारत की नेतृत्व की भूमिका को भी प्रोत्साहन देगा।
    • भारत की उभरती व्यवस्था के लिये बाज़ार की आवश्यकता है। एक समृद्ध अफ्रीका ऑटोमोबाइल, फार्मा, आई.टी. उद्योग आदि जैसे क्षेत्रों में मज़बूत अर्थव्यवस्था बनाने के लिये प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर सकता है।
    • एक संसाधन समृद्ध महाद्वीप के रूप में अफ्रीका भारत की उर्जा-संसाधन मांग को पूरा करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
    • विभिन्न अफ्रीकी देशों में बड़ी मात्रा में भारतीय प्रवासी निवास करते हैं।  भारतीय प्रवासियों का यह समूह भारत के संबंध में अफ्रीकी नीतियों को अपने अनुकूल बनाने में मदद कर सकता है।
    • हिंद महासागर में चीन की आक्रामक नीति को संतुलित करने के लिये भारत को कई अफ्रीकी देशों से संबंध मज़बूत बनाने में यह एजेंडा मदद कर सकता है।

    एजेंडा 2063 अफ्रीका के समेकित और सतत् विकास के लिये की गई पहल है, जिसका लाभ न केवल भारत को बल्कि शेष विश्व को भी होगा। 

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2