कुल प्रश्नों की संख्या : 707
-
IPC की धारा 497 और संविधान में निहित समानता के उपबंधों की संगतता पर विचार कीजिये। क्या बदलते सामाजिक परिवेश में इसमें परिवर्तन की आवश्यकता है? तर्कों के आधार पर अपने विचारों की पुष्टि करें।
03 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मुस्लिम महिलाओं के विवाह संबंधी अधिकारों के संरक्षण के लिये लाए गए नए बिल की सकारात्मक तथा नकारात्मक विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए इसकी प्रासंगिकता पर विचार करें।
02 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संविधान की पाँचवी तथा छठी अनुसूची में उल्लिखित प्रावधानों की तुलना करें।
30 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बीते समय में चुनावों के दौरान कई प्रकार की गड़बड़ियाँ देखी गई हैं, इस प्रवृत्ति ने लोकतंत्र को किस प्रकार प्रभावित किया है? चुनावी प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के प्रयोग से किस तरह के बदलाव दृष्टिगोचर हुए हैं?
29 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भाषायी राज्यों के गठन ने राष्ट्रीय एकता की स्थापना में किस प्रकार भूमिका निभाई? मूल्यांकन कीजिये।
29 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बंधुआ मज़दूरी से आप क्या समझते हैं? भारत में इसकी विद्यमानता के कारणों एवं इसके उन्मूलन के लिये उठाए गए कदमों की चर्चा करें।
28 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अस्पतालों के लाईसेंस को समाप्त करने के स्थान पर मरीज़ केंद्रित नियमों का निर्माण स्वास्थ्य के क्षेत्र में कदाचार को रोकने का एक बेहतर उपाय है। मैक्स अस्पताल के लाईसेंस रद्द करने के संदर्भ में इस कथन पर विचार करें।
27 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
एक देश के रूप में विश्व में भुखमरी तथा कुपोषण से पीड़ित सर्वाधिक लोग भारत में ही निवास करते हैं किंतु वर्तमान समय में अतिपोषण की समस्या अपेक्षाकृत अधिक तेजी़ से उभर रही है। इस कथन पर विचार करते हुए समस्या के कारणों एवं इनके समाधान पर प्रकाश डालें।
26 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में विश्व व्यापार संगठन की 11वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में महिला सशक्तीकरण के लिये लाए गए प्रावधान की मुख्य विशेषताओं पर विचार करें। भारत द्वारा इसके विरोध का निर्णय कितना उचित है विश्लेषण करें।
20 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी वर्ष, 2016 के आँकड़ों से हमारे समाज में प्रचलित अपराधों के साथ महिलाओं की अत्यंत गंभीर तस्वीर उभर कर सामने आई है। रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षों को रेखांकित करते हुए अपराधों में वृद्धि के कारण बताइए।
18 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अनिवार्य मतदान का परिणाम उच्च मतदान होगा जो एक उचित लोकतांत्रिक जनादेश और लोकतंत्र की कार्यप्रणाली के लिये महत्त्वपूर्ण है। टिप्पणी कीजिये।
15 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जन्म और मृत्यु के समान विवाह के लिये अनिवार्य पंजीकरण बाल-विवाह, लैंगिक हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के लिये एक प्रभावी औषधि साबित हो सकती है? चर्चा करें।
14 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संविधान की आधारभूत संरचना से क्या समझते हैं? इस संबंध में न्यायालय की भूमिका को स्पष्ट करें ।
13 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) से आप क्या समझते हैं? इसके महत्त्व एवं सीमाओं की चर्चा करें।
11 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संविधान में वर्णित निदेशक तत्त्वों की विशेषताओं को बताएँ। किन आधारों पर इनकी आलोचना की जाती है? चर्चा कीजिये।
08 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लाभ के पद की अवधारणा को स्पष्ट करें। इसके महत्त्व को बताएँ एवं इस संबंध में न्यायालय की भूमिका का उल्लेख करें।
06 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सतत् विकास लक्ष्यों को हासिल करने में स्कूली शिक्षा की भूमिका को स्पष्ट करें।
05 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन से आप क्या समझते हैं? परिसीमन के क्या उद्देश्य हैं? यह जन-प्रतिनिधित्व कानून को किस प्रकार से प्रभावित करता है?
01 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय बच्चों में मोटापे की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है। इस समस्या से जुड़ी चुनौतियाँ कौन-सी हैं? इन चुनौतियों से निपटने के उपाय सुझाएँ।
30 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
कई विशेषताओं और महत्त्वों के बावज़ूद संविधान में उल्लिखित मूल कर्त्तव्य आलोचना योग्य हैं। किन आधारों पर इनकी आलोचना की जा सकती है? चर्चा करें।
29 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री ने अपनी रूस यात्रा के दौरान 18वें ‘भारत-रूस शिखर सम्मलेन’ में भागीदारी की। इस सम्मलेन के प्रमुख बिंदुओं को उजागर करते हुए रूस के संदर्भ में भारत की चिंताओं को स्पष्ट करें।
28 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में निर्वाचन आयोग ने अपने ऊपर लगे आरोपों के संदर्भ में न्यायालय के समान अवमानना संबंधी शक्ति की मांग की है। निर्वाचन आयोग के अवमानना संबंधी शक्तियों के पक्ष एवं विपक्ष में मत प्रस्तुत करें।
27 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के अंतर्गत वर्णित ‘कानून के समक्ष समानता’ और ‘कानून के समान संरक्षण’ की अवधारणा को स्पष्ट करें
24 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) भारत की जनसांख्यिकी को प्रभावित कर सकती है। विश्लेषण करें।
23 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में कुपोषण के प्रभाव का मूल्यांकन करें। राष्ट्रीय पोषण रणनीति कुपोषण से लड़ने में किस प्रकार सक्षम है?
21 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में चुनावों के लिये राजकीय वित्त पोषण के पक्ष और विपक्ष में अपना मत प्रकट करें।
17 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मादक पदार्थों के दुरुपयोग से संबंधित संवैधानिक उपबंध/उपबंधों का उल्लेख करते हुए इस कथन पर चर्चा करें कि मादक पदार्थ का दुरुपयोग भारत के लिये गंभीर सामाजिक-आर्थिक चिंता बनकर उभरा है।
16 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अंतर्राज्यीय परिषद के कार्यों का उल्लेख करें। अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में यह किस हद तक सफल रही है?
15 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खुली जेलों तथा कैदियों के साथ बेहतर मानवीय व्यवहार के प्रतिपादन के लिये जारी दिशा-निर्देशों को बताएँ। कारगार-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिये आप किस रणनीति को अपनाएंगे?
13 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
दल-बदल की राजनीति को नियंत्रित करने वाले संवैधानिक प्रावधानों की चर्चा करें। क्या ये प्रावधान अपने उद्देश्यों में सफल रहे हैं?
10 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था