कुल प्रश्नों की संख्या : 5
- 
                                
                                
                                    
आज़ादी का लक्ष्य पूरे देश की भागीदारी के बिना संभव नहीं था। इस संदर्भ में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के योगदान को उजागर कीजिये।
सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास - 
                                
                                
                                    
"शुद्ध कार्बन के रूप में ग्राफीन को आने वाले समय का करिश्माई पदार्थ माना जा रहा है, यह आज वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का पसंदीदा अतिसूक्ष्म (नैनो) पदार्थ बन चुका है।” उक्त कथन के आलोक में ग्राफीन के लाभों की चर्चा कीजिये।
सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी - 
                                
                                
                                    
भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence), बौद्धिक गुणक (Intelligence Quotient) की तुलना में अधिक मायने क्यों रखती है? क्या प्रशासन में भावनात्मक बुद्धिमत्ता की आवश्यकता है?
सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न - 
                                
                                
                                    
शिकायत निवारण तंत्र किसी भी शासन में सार्वजनिक सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिये महत्त्वपूर्ण साधनों में से एक है। इस कथन के आलोक में नागरिकों की शिकायतों का समाधान करने के लिये सरकार की प्रमुख पहलों को रेखांकित कीजिये और इसके साथ जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा कीजिये।
सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था - 
                                
                                
                                    
बिहारी की काव्यगत विशेषताओं का विवेचन अनुभूति एवं अभिव्यक्तिक उभय दृष्टियों से कीजिये।(2015 प्रश्नपत्र 6 c)
रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य