ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


चर्चित स्थान

सिएरा लियोन का पहला यूनेस्को स्थल: गोला-तिवाई कॉम्प्लेक्स

  • 14 Jul 2025
  • 3 min read

स्रोत: द हिंदू

सिएरा लियोन का गोला-तिवाई कॉम्प्लेक्स, जिसमें गोला रेनफॉरेस्ट नेशनल पार्क (GRNP) और तिवाई द्वीप वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं, को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की पहली विश्व धरोहर स्थल के रूप में अंकित किया गया है। यह मान्यता एनवायर्नमेंटल फाउंडेशन फॉर अफ्रीका (EFA) नामक एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा दशकों से किये जा रहे संरक्षण प्रयासों के कारण मिली है।

  • तिवाई द्वीप, जो मोआ नदी पर स्थित है, केवल 12 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है तथा यहाँ 11 प्रजातियों के प्राइमेट्स (कृच्छप/वानर) पाए जाते हैं, जिनमें संकटग्रस्त पश्चिमी चिम्पांज़ी और किंग कोलोबस बंदर भी शामिल हैं।
    • तिवाई अब जैव विविधता अनुसंधान केंद्र और पश्चिम अफ्रीका में समुदाय-आधारित संरक्षण का एक आदर्श मॉडल बन गया है।
  • GRNP सिएरा लियोन का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षावन है, जो जैव विविधता से समृद्ध है। इसमें पिग्मी हिप्पोपोटेमस और अफ्रीकन फाॅरेस्ट एलिफेंट जैसी प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • एनवायर्नमेंटल फाउंडेशन फॉर अफ्रीका (EFA) की स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी और इसने तिवाई में संरक्षण प्रयासों की शुरुआत 2000 के दशक की शुरुआत में की, विशेष रूप से 1991–2002 के सिएरा लियोन के गृहयुद्ध से हुई क्षति के बाद।
    • युद्ध के दौरान निर्वनीकरण, शिकार और अवैध लकड़ी कटाई ने तिवाई को लगभग नष्ट कर दिया था, लेकिन EFA ने पुनर्निर्माण, सामुदायिक भागीदारी तथा जैव विविधता संरक्षण का नेतृत्व किया।
    • वर्ष 2014 की इबोला महामारी, कोविड-19 और चरम मौसम परिस्थितियों के बावजूद, EFA ने तिवाई तथा आसपास के वनों को पारिस्थितिकीय विनाश से बचाकर संरक्षित किया।   
  • UNESCO की मान्यता सिएरा लियोन के लिये एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो स्थानीय सशक्तीकरण और पारिस्थितिकीय अनुकूलन पर आधारित स्थानीय संरक्षण मॉडल की वैधता को प्रमाणित करती है।    

Sierra_Leone

और पढ़ें: सिएरा लियोन

close
Share Page
images-2
images-2