-
18 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
विज्ञान-प्रौद्योगिकी
दिवस 29: देश की पर्यावरणीय और ऊर्जा चुनौतियों का समाधान करने में भारत की स्वदेशी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) प्रौद्योगिकी की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। भारत में EV के व्यापक रूप से तीव्र अंगीकरण को किस प्रकार बढ़ावा दिया जा सकता है? (250 शब्द)
-
18 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
विज्ञान-प्रौद्योगिकी
दिवस 29: भारतीय अर्थव्यवस्था में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के एकीकरण की संभावित उपयोगिताओं और चुनौतियों की विवेचना कीजिये। कृषि, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
-
18 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
विज्ञान-प्रौद्योगिकी
दिवस 29: भारत में समावेशी विकास के लिये प्रौद्योगिकी एक प्रमुख सहायक है। शहरी-ग्रामीण विभाजन को न्यूनतम करने में इसकी भूमिका का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
-
18 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
विज्ञान-प्रौद्योगिकी
दिवस 29: 5G की चुनौतियों से लेकर 6G नेतृत्व के महत्त्वाकांक्षी प्रयासों तक भारत के स्वदेशी दूरसंचार विकास हेतु भारत की रणनीति का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
-
17 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस 28: "उदारीकरण को प्रायः आर्थिक बंधनों के शिथिलीकरण के रूप में देखा जाता है।" वर्ष 1991 से प्रारंभ हुए उदारीकरण ने भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचना को किस प्रकार परिवर्तित किया है, इसका समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
-
17 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस 28: "भारत उपभोग-प्रधान बाज़ार से विनिर्माण-प्रधान अर्थव्यवस्था में परिवर्तित होने की आकांक्षा रखता है।" इस लक्ष्य की पूर्ति में मेक इन इंडिया तथा उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (PLI) योजनाओं की भूमिका का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
-
17 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस 28: भारत की विमानपत्तन अवसंरचना तीव्र गति से विकसित हो रही है, किंतु क्या यह सुरक्षा, संधारणीयता और क्षेत्रीय संपर्क जैसी आवश्यकताओं की समुचित रूप से आपूर्ति कर पा रही है? नागरिक उड्डयन क्षेत्र में हालिया परिवर्तनों के संदर्भ में इसका समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
-
17 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस 28: सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) का उद्देश्य सार्वजनिक लक्ष्यों को निजी दक्षता से जोड़ना होता है, परंतु इसकी संरचनात्मक कमियाँ सफलता में बाधा बनती हैं।" भारत में PPP मॉडल की प्रमुख चुनौतियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये तथा जोखिम की न्यायसंगत साझेदारी एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिये उपयुक्त सुधारों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
-
16 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस-27: भारत की इथेनॉल नीति चीनी मिलों को जैव ईंधन केंद्रों में परिवर्तित कर रही है। विश्लेषण कीजिये कि यह बदलाव चीनी क्षेत्र में पारंपरिक आपूर्ति शृंखलाओं और कृषि-औद्योगिक संबंधों को किस प्रकार बदल रहा है। (150 शब्द)
-
16 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस-27: “प्रौद्योगिकी-संचालित नवाचार भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को एक वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्द्धी और संधारणीय उद्योग के रूप में नया रूप दे रहा है।” खाद्य प्रसंस्करण में उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकियों की परिवर्तनकारी भूमिका का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
-
16 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस-27: भारत में ग्रामीण असमानता को कम करने और समावेशी कृषि विकास को बढ़ावा देने में भूमि सुधारों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। हाल की नीतियाँ और तकनीकी हस्तक्षेप इस उद्देश्य में किस हद तक सफल रहे हैं? (250 शब्द)
-
16 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस-27: "भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों का स्थान मुख्यतः कृषि पैटर्न और बुनियादी अवसंरचना द्वारा निर्धारित होता है।" उनके स्थानिक वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों का परीक्षण कीजिये और संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित करने के उपायों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
-
15 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस 26: “एक सुनिश्चित मूल्य, सुनिश्चित बाजारों का विकल्प नहीं हो सकता।” न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) व्यवस्था की कानूनी गारंटी की मांग के बीच कृषि संधारणीयता और किसान आय सुरक्षा को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
-
15 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस 26: “भारत की दालों पर आयात-निर्भरता उसकी कृषि आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के प्रतिकूल है।” दालों में आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत दाल उत्पादन को बढ़ावा देने के आर्थिक, पोषणात्मक तथा पारिस्थितिक निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
15 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस 26: "यदि वितरण में न्याय नहीं है, तो उचित मूल्य का कोई अर्थ नहीं रह जाता।" भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में समानता और दक्षता सुनिश्चित करने की प्रमुख चुनौतियों का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
-
15 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस 26: “जहाँ एकल कृषि विफल होती है, वहाँ एकीकृत प्रणाली जीवित रहती है।” भारत में सतत् कृषि तथा ग्रामीण आय-विविधीकरण के संदर्भ में 'एकीकृत कृषि प्रणाली' (Integrated Farming Systems - IFS) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
-
14 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस 25: केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSE) द्वारा आंतरिक और अतिरिक्त बजटीय संसाधनों (IEBR) के घटते उपयोग के कारणों का परीक्षण कीजिये। इससे भारत के बुनियादी अवसंरचना के वित्तपोषण लक्ष्यों के लिये क्या चुनौतियाँ उत्पन्न होती हैं? (150 शब्द)
-
14 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस 25: "भारत का बढ़ता विदेशी मुद्रा भंडार वैश्विक आर्थिक झटकों के विरुद्ध एक सुरक्षा कवच का कार्य करता है।" समष्टि आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने में विदेशी मुद्रा भंडार की भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
-
14 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस 25: "भारत में रोज़गार में तो वृद्धि हो रही है, लेकिन वास्तविक वेतन वृद्धि धीमी बनी हुई है, जिसका असर श्रमिक कल्याण और समावेशी विकास पर पड़ रहा है।" इस प्रवृत्ति का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये तथा समतामूलक एवं सतत् आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिये नीतिगत उपायों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
-
14 Jul 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस 25: भारत की विनिर्माण और निर्यात अर्थव्यवस्था की आधारशिला होने के बावजूद, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को नियामक एवं तकनीकी बाधाओं के कारण विस्तार करने में संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रमुख बाधाओं पर चर्चा कीजिये तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के परिवर्तन एवं विकास को सुगम बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा हाल ही में की गई पहलों का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)