उत्तर प्रदेश Switch to English
बिजनौर जेल में सचींद्रनाथ बख्शी का सम्मान
चर्चा में क्यों?
काकोरी ट्रेन एक्शन के गुमनाम नायक सचींद्रनाथ बख्शी को बिजनौर जेल में उनके स्मारक पर सम्मानित किया गया है, जहाँ आजीवन कारावास की सज़ा सुनाए जाने के बाद उन्हें कैद किया गया था।
- 11 अगस्त, 2023 को 'स्मृतिका' नामक स्मारक का उद्घाटन किया गया, जिसमें बख्शी की प्रतिमा के साथ-साथ ब्रिटिश काल के दौरान जेल में बंद 419 स्वतंत्रता सेनानियों के उत्कीर्ण नाम भी शामिल हैं।
मुख्य बिंदु
- काकोरी ट्रेन एक्शन में भूमिका (9 अगस्त, 1925):
- बख्शी ने क्रांतिकारियों अशफाकउल्ला खान, चंद्रशेखर आज़ाद और राजेंद्र लाहिड़ी के साथ मिलकर 1925 के काकोरी ट्रेन एक्शन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहाँ उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिये ब्रिटिश खजाने को लूटा (अस्त्र-शस्त्र की प्राप्ति हेतु)।
- उन्होंने ट्रेन के गार्ड डिब्बे पर हमला कर धन से भरा संदूक अपने कब्ज़े में लिया।
- बख्शी का योगदान:
- टिकट की खरीद और इमरजेंसी चेन खींचने का कार्य बक्शी ने किया, जिससे यह क्रांतिकारी घटना संभव हो पाई।
- बख्शी की विरासत:
- गिरफ्तारी के बाद बख्शी को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई, जबकि उनके अन्य साथियों को फाँसी दी गई।
- उनका संस्मरण, 'क्रांति के पथ पर', उनके भाग्य में असमानता के बारे में उनकी भावनात्मक उथल-पुथल को दर्शाता है।
- बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया और भारत की स्वतंत्रता के बाद भी वे राजनीति में भाग लेते रहे।
- उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को राजनीतिक कैदी के रूप में मान्यता देने की मांग के लिये विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल (53 दिन) का नेतृत्व किया।
सचींद्रनाथ बख्शी
- जन्म: 25 दिसंबर, 1904 (वाराणसी, उत्तर प्रदेश)
- मृत्यु: 23 नवंबर, 1984 (सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश)
- भूमिका: प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी (HRA) के संस्थापक
- HRA का गठन: वर्ष 1924 में, जिसका उद्देश्य ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष करना था।
- प्रारंभिक योगदान:
- वाराणसी में HRA के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया।
- संगठन के विस्तार हेतु झाँसी स्थानांतरित होकर कार्य किया।


उत्तर प्रदेश Switch to English
विश्व हाथी दिवस 2025
चर्चा में क्यों?
12 अगस्त, 2025 को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) ने तमिलनाडु वन विभाग के सहयोग से कोयंबटूर में विश्व हाथी दिवस समारोह की मेज़बानी की।
- मानव-हाथी संघर्ष (HEC) पर एक विशेष कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिससे हाथी क्षेत्र वाले राज्यों को चुनौतियाँ साझा करने और शमन रणनीतियों पर चर्चा करने के लिये एक मंच प्रदान किया गया। यह प्रोजेक्ट एलीफेंट के उस लक्ष्य के अनुरूप था, जो मानव-हाथी संघर्षों को दूर करने के लिये सामुदायिक भागीदारी तथा वैज्ञानिक समाधानों पर ज़ोर देता है।
- राष्ट्रव्यापी जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के 5,000 स्कूलों के लगभग 12 लाख बच्चों को शामिल करना था।
मुख्य बिंदु
विश्व हाथी दिवस के बारे में:
- विश्व हाथी दिवस की स्थापना 12 अगस्त, 2012 को कनाडा की पैट्रिशिया सिम्स और थाईलैंड के एलिफेंट रीइंट्रोडक्शन फाउंडेशन द्वारा की गई थी।
- वैश्विक जागरूकता निर्माण के अपने आरंभ से ही इसने विश्व भर में 100 हाथी संरक्षण संगठनों के साथ साझेदारी की है तथा असंख्य व्यक्तियों तक अपनी पहुँच बनाई है।
- वर्ष 2025 का विषय है- "हाथियों की मदद के लिये विश्व को एक साथ लाना"।
- नवंबर 2015 में एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में स्थापित विश्व हाथी सोसायटी का उद्देश्य वार्षिक विश्व हाथी दिवस अभियान का समर्थन करना है।
- यह संगठन वैश्विक हाथी संरक्षण प्रयासों के बारे में जनता को शिक्षित करता है, विशेष रूप से विश्व हाथी दिवस के अवसर पर।
हाथियों के बारे में तथ्य
- प्रजातियाँ: तीन- अफ्रीकी सवाना हाथी, अफ्रीकी वन हाथी और एशियाई हाथी।
- आकार: अफ्रीकी सवाना हाथी सबसे बड़े होते हैं (4 मीटर तक लंबे तथा 6,800 किलोग्राम वज़न तक)।
- जीवनकाल: जंगली हाथी आमतौर पर 60 से 70 वर्ष तक जीवित रहते हैं।
- आहार: हाथी शाकाहारी होते हैं।
- सूंड: सूंड एक बहुउपयोगी अंग है, जिसका प्रयोग साँस लेने, सूँघने, स्पर्श करने, पकड़ने और ध्वनि उत्पन्न करने के लिये किया जाता है।
- दाँत (दंत): हाथी के दाँत वास्तव में बड़े आकार के कृंतक दाँत (incisors) होते हैं, जो लगभग 2 वर्ष की आयु में विकसित हो जाते हैं।
- हाथियों को उनके दाँत (ivory) के कारण निशाना बनाया जाता रहा है, जिसके कारण अवैध वन्यजीव व्यापार को बढ़ावा मिला है और उनकी आबादी में भारी गिरावट आई है।
- बुद्धि: हाथियों का मस्तिष्क किसी भी स्थलीय प्राणी की तुलना में सबसे बड़ा होता है।
- सामाजिक संरचना: मादा हाथी परिवार समूहों में रहती हैं जिन्हें झुंड कहा जाता है, जिनका नेतृत्व एक मादा करती है।
- प्रजनन: हथिनी का गर्भधारण लगभग 22 महीने तक रहता है तथा नवजात शिशु का वज़न 200-300 पाउंड होता है।
- संरक्षण स्थिति (IUCN रेड लिस्ट):
- एशियाई हाथी: संकटग्रस्त (Endangered – EN)
- सवाना हाथी: संकटग्रस्त (Endangered – EN)
- वन हाथी: अति संकटग्रस्त (Critically Endangered – CR)
हाथियों के संरक्षण में भारत की भूमिका
- भारत में विश्व के लगभग 60% जंगली हाथियों की आबादी पाई जाती है।
- भारत में 33 हाथी अभयारण्य और 150 हाथी गलियारे (Elephant Corridors) चिह्नित किये गए हैं (भारतीय हाथी गलियारा रिपोर्ट, 2023 के अनुसार)।
- भारत ने हाथी को राष्ट्रीय धरोहर पशु का दर्जा प्रदान किया है।
- भारत में एशियाई हाथियों को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I में रखा गया है।


राजस्थान Switch to English
राजस्थान में पहली लिंग-वर्गीकृत वीर्य प्रयोगशाला
चर्चा में क्यों?
11 अगस्त, 2025 को दुग्ध मंत्री जोराम कुमावत द्वारा राजस्थान में पशुओं के लिये पहली लिंग-वर्गीकृत वीर्य प्रयोगशाला का उद्घाटन बस्सी, जयपुर में किया गया। इसका उद्देश्य राज्य में पशुधन की गुणवत्ता, नस्ल सुधार और दूध उत्पादन को बढ़ाना है।
मुख्य बिंदु
- प्रयोगशाला के बारे में:
- संचालन: यह प्रयोगशाला गुजरात के आनंद स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ( NDDB) के सहयोग से राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) के अधीन संचालित होगी।
- बस्सी वीर्य स्टेशन के प्रबंधन और संचालन के लिये RCDF, राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड (RLDB) तथा NDDB डेयरी सर्विसेज (NDS) द्वारा एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये गए।
- इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य राजस्थान में कृत्रिम गर्भाधान के लिये पारंपरिक और लिंग-आधारित वीर्य डोज़ के उत्पादन तथा आपूर्ति को बढ़ाना है।
- संचालन: यह प्रयोगशाला गुजरात के आनंद स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ( NDDB) के सहयोग से राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) के अधीन संचालित होगी।
- उद्देश्य एवं प्रभाव:
- प्रयोगशाला का उद्देश्य पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान के लिये सस्ती, उच्च गुणवत्ता वाले वीर्य की डोज़ उपलब्ध कराकर क्षेत्र में बेहतर दूध उत्पादन के लिये पशु आनुवंशिकी को बढ़ाना है।
- उत्पादन और मूल्य निर्धारण:
- प्रयोगशाला की वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 लाख वीर्य डोज़ की है, जिसमें लिंग-वर्गीकृत, स्वदेशी पारंपरिक और आयातित नस्ल के वीर्य के आधार पर अलग-अलग मूल्य निर्धारण होता है तथा अतिरिक्त डोज़ बाजार दरों पर अन्य एजेंसियों को बेची जा सकती है।
- महत्त्व:
- बस्सी वीर्य स्टेशन राजस्थान में एक प्रमुख संसाधन बनने जा रहा है, न केवल वीर्य उत्पादन के लिये बल्कि पशुपालकों के लिये एक शैक्षिक और सहायता केंद्र के रूप में भी, जो इस क्षेत्र में डेयरी उद्योग के आर्थिक तथा पर्यावरणीय लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगा।


राजस्थान Switch to English
BSF ने 'ऑपरेशन अलर्ट' शुरू किया
चर्चा में क्यों?
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर ‘ऑपरेशन अलर्ट’ नामक एक सप्ताह तक चलने वाला सुरक्षा अभियान शुरू किया है।
मुख्य बिंदु
- ऑपरेशन के बारे में:
- 11 से 17 अगस्त, 2025 तक चलने वाले इस ऑपरेशन का उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा को मज़बूत करना और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को रोकना है।
- उद्देश्य:
- संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर श्रीगंगानगर और बीकानेर से लगे क्षेत्रों में निगरानी मज़बूत कर घुसपैठ तथा तस्करी को रोकना।
- खुफिया रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान में इंटर-सर्विसेज़ इंटेलिजेंस (ISI) के नेताओं द्वारा संभावित अशांति फैलाने की योजना का जवाब देना।
- ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहाँ ऐसी गतिविधियाँ होने की संभावना है।
- शामिल कर्मी:
- BSF के सभी शाखाओं के जवान और अधिकारी इस अभियान में भाग ले रहे हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त जवान तैनात किये गए हैं।
- BSF जागरूकता और सहयोग बढ़ाने के लिये सीमावर्ती निवासियों के साथ संपर्क कार्यक्रम भी आयोजित करेगा।


उत्तर प्रदेश Switch to English
दीन दयाल स्पर्श योजना
चर्चा में क्यों?
डाक विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिये दीन दयाल स्पर्श (शौक के रूप में डाक टिकटों में योग्यता और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिये छात्रवृत्ति) योजना की घोषणा की है, जिसके तहत कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- चयनित छात्रों को डाक टिकट संग्रह में रुचि बढ़ाने के लिये 500 रुपए की मासिक छात्रवृत्ति मिलेगी।
मुख्य बिंदु
योजना के बारे में:
- पात्रता:
- छात्रवृत्ति अकादमिक प्रदर्शन, डाक विभाग द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी के परिणाम और एक फिलैटली परियोजना (फिलैटली डाक टिकटों का संग्रह तथा अध्ययन है) के आधार पर प्रदान की जाएगी।
- जिन छात्रों ने पिछले वर्ष की परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किये हैं, वे आवेदन करने के पात्र हैं।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को 5% की छूट दी जाएगी।
- आवेदन करने के लिये, छात्रों को अपने स्कूल के फिलैटली क्लब का सदस्य होना चाहिये, या यदि ऐसा कोई क्लब मौजूद नहीं है, तो उनके पास व्यक्तिगत फिलैटली जमा खाता होना चाहिये।
- छात्र अपना आवेदन जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) स्थित फिलैटली ब्यूरो में जमा कर सकते हैं।
- उद्देश्य:
- छात्रवृत्ति का उद्देश्य युवा आयु के बच्चों में स्थायी तरीके से डाक टिकट संग्रह को बढ़ावा देना है, जो शैक्षणिक पाठ्यक्रम को सुदृढ़ और पूरक बना सके, साथ ही उन्हें एक ऐसा शौक प्रदान कर सके जो उन्हें तनावमुक्त करने में मदद कर सके।
- महत्त्व:
- डाक टिकट संग्रह अपने समय के सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक संदर्भ में शैक्षिक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, तनाव से राहत देने वाला शौक है, सामाजिक संबंधों को बढ़ावा देता है तथा सूचना को व्यवस्थित तथा सूचीबद्ध करने के माध्यम से स्मृति कौशल को बढ़ाता है।
भारतीय डाक
- स्थापना: वर्ष 1 अक्तूबर 1854 को लॉर्ड डलहौज़ी (ब्रिटिश भारत के गवर्नर-जनरल) द्वारा
- ऐतिहासिक समयरेखा
- 1766: रॉबर्ट क्लाइव ने ईस्ट इंडिया कंपनी के तहत डाक प्रणाली स्थापित की (जिसे "कंपनी मेल" कहा जाता है)
- 1774: वॉरेन हेस्टिंग्स ने कलकत्ता जनरल पोस्ट ऑफिस खोला- पहला सार्वजनिक डाकघर
- 1854: लॉर्ड डलहौज़ी ने डाक सेवा को ब्रिटिश क्राउन के अधीन लाया
- वर्तमान नेटवर्क
- कुल डाकघर: 1,64,999 डाकघर (ग्रामीण: 1,49,164 (कुल का 90%) और शहरी: 15,823)
- वैश्विक स्थिति: दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क
- संगठनात्मक संरचना
- मंत्रालय: संचार मंत्रालय, भारत सरकार
- सर्किल: भारत में 23 डाक सर्किल
- सेवाएँ:


उत्तर प्रदेश Switch to English
कन्नौज FSL ने ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त किया
चर्चा में क्यों?
उत्तर प्रदेश में कन्नौज फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन प्राप्त करने वाली राज्य की पहली प्रयोगशाला बन गई है।
मुख्य बिंदु
- प्रमाणन के बारे में:
- 8 अगस्त, 2025 को तकनीकी सेवा मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा ने यह प्रमाण-पत्र उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण को औपचारिक रूप से प्रदान किया।
- यह प्रमाणन प्रयोगशाला की फॉरेंसिक जाँच और विश्लेषण में उच्च मानकों की मान्यता देता है, जो क्षेत्र की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को महत्त्वपूर्ण सहयोग प्रदान करती है।
- प्रयोगशाला ने ISO 9001:2015 मानकों को पूरा करने के लिये विभिन्न परिचालन क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण सुधार किये, जैसे उन्नत उपकरण, भंडारण, स्टाफ सेवाएँ, नमूना संग्रह और ऑडिट।
- महत्त्व:
- यह प्रमाणन न केवल कन्नौज प्रयोगशाला के परिचालन ढाँचे को मज़बूत बनाता है, बल्कि न्यायिक कार्यवाही में प्रस्तुत किये जाने वाले फॉरेंसिक साक्ष्यों की विश्वसनीयता भी बढ़ाता है।
उत्तर प्रदेश में फोरेंसिक प्रयोगशालाएँ
- वर्ष 2025 के मध्य तक, उत्तर प्रदेश में कुल 12 (लखनऊ, वाराणसी, आगरा और गाज़ियाबाद, झाँसी, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली, गोंडा, अलीगढ़ तथा मुरादाबाद) परिचालन फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाएँ हैं तथा 6 (अयोध्या, बस्ती, बाँदा, आज़मगढ़, मिर्ज़ापुर एवं सहारनपुर) और प्रयोगशालाएँ स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे राज्य में कुल फोरेंसिक प्रयोगशालाओं की संख्या 18 हो जाएगी।
ISO 9001:2015 प्रमाणन
- ISO 9001:2015 प्रमाणन गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (QMS) के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानक है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
- ISO एक स्वतंत्र, गैर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो सर्वोत्तम प्रथाओं को स्थापित करने के लिये वैश्विक विशेषज्ञों को एकजुट करता है।
- किसी भी आकार या क्षेत्र के संगठन ग्राहक और नियामक आवश्यकताओं को पूरा करने वाले उत्पाद तथा सेवाएँ लगातार प्रदान करने की अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिये इस प्रमाणन का प्रयास कर सकते हैं।
- इसके लाभों में ग्राहकों का विश्वास बढ़ना, कार्यकुशलता में सुधार, बाज़ार तक आसान पहुँच तथा निरंतर व्यावसायिक सुधार के लिये एक संरचित दृष्टिकोण शामिल हैं।


उत्तर प्रदेश Switch to English
काकोरी ट्रेन कार्रवाई की शताब्दी
चर्चा में क्यों?
सौ वर्ष पहले, 9 अगस्त, 1925 को, राम प्रसाद बिस्मिल और सचींद्रनाथ बक्शी सहित दस युवा क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश रेलवे खजाने पर एक साहसिक लूट को अंजाम दिया, जिसे काकोरी ट्रेन एक्शन के नाम से जाना जाता है।
- काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारियों को सम्मानित करने के लिये उत्तर प्रदेश ने काकोरी-मलिहाबाद क्षेत्र के अपने प्रसिद्ध दशहरी आमों को नए नाम ‘काकोरी ब्रांड’ के तहत पुनः ब्रांड किया है।
मुख्य बिंदु
काकोरी कांड के बारे में:
- घटना:
- यह घटना शाहजहाँपुर से लखनऊ जाने वाली नंबर 8 डाउन पैसेंजर ट्रेन की लूट से संबंधित थी।
- ट्रेन में ब्रिटिश सरकार की आधिकारिक नकदी (रेलवे संग्रह) ले जाई जा रही थी, जिसका उपयोग ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन को कमज़ोर करने हेतु क्रांतिकारी गतिविधियों में किया जाना था।
- प्रमुख व्यक्ति:
- राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकुल्लाह खाँ, चंद्रशेखर आज़ाद, मन्मथनाथ गुप्ता और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, सभी हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) के प्रमुख सदस्य थे।
- इस घटना में 17 लोगों को जेल हुई, 4 को आजीवन कारावास और 4 ( राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह, रोशन सिंह तथा राजेंद्र लाहिड़ी) को फाँसी दी गई।
- स्वतंत्रता संग्राम पर प्रभाव:
- काकोरी ट्रेन एक्शन ने HRA को आवश्यक आर्थिक मज़बूती प्रदान की, जिससे इसका विस्तार हुआ और बाद में यह चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) में परिवर्तित हो गया।
हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA)
- HRA की स्थापना अक्तूबर, 1924 में कानपुर में राम प्रसाद बिस्मिल, जोगेश चंद्र चटर्जी और सचिन सान्याल द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य औपनिवेशिक सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये एक सशस्त्र क्रांति का आयोजन करना था तथा इसके स्थान पर संयुक्त राज्य भारत के संघीय गणराज्य की स्थापना करना था, जिसका मूल तत्त्व वयस्क मताधिकार था।
हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA)
- काकोरी घटना की प्रतिकूलता को पार करने के लिये, समाजवादी विचारों से प्रेरित युवा क्रांतिकारियों ने सितंबर 1928 में दिल्ली स्थित फिरोज़शाह कोटला के खंडहरों में आयोजित एक ऐतिहासिक बैठक में हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के पुनर्गठन का संकल्प लिया।
- चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में HRA का नाम बदलकर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) कर दिया गया।
- प्रतिभागियों में पंजाब से भगत सिंह, सुखदेव थापर, भगवती चरण वोहरा और संयुक्त प्रांत से बिजॉय कुमार सिन्हा, शिव वर्मा तथा जयदेव कपूर शामिल थे।
- HSRA ने सामूहिक नेतृत्व के तहत काम करने का निर्णय लिया और समाजवाद को अपना आधिकारिक लक्ष्य बनाया।


हरियाणा Switch to English
सामुदायिक एवं सामाजिक प्रभाव पुरस्कार
चर्चा में क्यों?
हरियाणा के IAS अधिकारी राजेश जोगपाल को शहरी स्थिरता और अभिनव शासन में उनके असाधारण कार्य के लिये प्रतिष्ठित सामुदायिक तथा सामाजिक प्रभाव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- यह पुरस्कार केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री द्वारा नई दिल्ली में आयोजित दूसरे सतत् कृषि शिखर सम्मेलन एवं पुरस्कार-2025 (9 अक्तूबर, 2025) के दौरान प्रदान किया गया।
मुख्य बिंदु
- प्रभावशाली नेतृत्व:
- हरियाणा में वर्तमान में सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के रूप में कार्यरत IAS जोगपाल को सतत् शहरी शासन को बढ़ावा देने में उनके अग्रणी प्रयासों के लिये सम्मानित किया गया।
- शिखर सम्मेलन के बारे में:
- ग्रे मैटर्स कम्युनिकेशंस के साथ साझेदारी में सस्टेनेबिलिटी मैटर्स और इंडीएग्री द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन में जलवायु-स्मार्ट कृषि के भविष्य पर चर्चा करने के लिये पूरे भारत से कृषि हितधारक तथा नवप्रवर्तक एकत्र हुए।
- वर्ष 2025 शिखर सम्मेलन का विषय है: “कृषि 2047: जलवायु-अनुकूल खेती, भविष्य-अनुकूल भारत”
- समुदाय-केंद्रित दृष्टिकोण: यह सम्मान नवोन्मेषी शासन के माध्यम से एकीकृत सामुदायिक विकास के महत्त्व को रेखांकित करता है, विशेषकर शहरी सततता और कृषि के क्षेत्र में।
- उद्देश्य: शिखर सम्मेलन का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण का समर्थन करना, जलवायु-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, हितधारक संवाद के लिये एक मंच तैयार करना, सतत् कृषि नवाचारों को मान्यता देना तथा स्केलिंग के लिये ज़मीनी स्तर के नवाचारों का दस्तावेज़ीकरण कर उन्हें व्यापक स्तर पर लागू करना शामिल है।


राजस्थान Switch to English
अरावली हरित विकास परियोजना
चर्चा में क्यों?
राजस्थान सरकार ने अरावली पर्वतमाला के किनारे 19 ज़िलों में 3,700 हेक्टेयर क्षेत्र में पारिस्थितिकी पुनरुद्धार और मरुस्थलीकरण नियंत्रण के उद्देश्य से अरावली हरित विकास परियोजना शुरू की है।
प्रमुख बिंदु
- परियोजना के बारे में:
- पाँच वर्षों तक चलने वाली 250 करोड़ रुपए की इस परियोजना का उद्देश्य अरावली पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करना, भूमि क्षरण और मरुस्थलीकरण से निपटना है, जिसमें पहले वर्ष वृक्षारोपण पर तथा अगले वर्ष रखरखाव पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- यह परियोजना अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के अनुरूप है जिसका उद्देश्य दिल्ली से अहमदाबाद तक अरावली में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करना है।
- भौगोलिक लक्ष्य:
- यह परियोजना अलवर से सिरोही तक 19 ज़िलों में फैली हुई है, जो लगभग 550 किलोमीटर (राजस्थान में अरावली पर्वतमाला का 80%) क्षेत्र को कवर करती है।
- निगरानी और निरीक्षण:
- इस परियोजना की निगरानी केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा वनस्पतियों तथा जीवों की बहाली, भूजल स्तर में परिवर्तन एवं सूक्ष्म जलवायु परिवर्तन जैसे संकेतकों का उपयोग करके की जाएगी।
- परियोजना लक्ष्य:
- बिगड़ते अरावली पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली।
- थार रेगिस्तान से आने वाले रेतीले तूफानों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) तक पहुँचने से रोकना, उत्तर भारत के लिये एक पारिस्थितिक रक्षा तंत्र के रूप में कार्य करेगा।
- मृदा अपरदन, मरुस्थलीकरण और वनों की कटाई के प्रतिकूल प्रभावों से निपटना।
- जैवविविधता, भूजल पुनर्भरण और दीर्घकालिक पारिस्थितिक स्थिरता में सुधार करने में मदद करता है।
- वृक्षारोपण रणनीति:
- मृदा स्थिरीकरण के लिये देशी और जलवायु-लचीली प्रजातियाँ, जिनमें खेजड़ी (राज्य वृक्ष), बबूल, ढाक, नीम, बेर तथा सेवन व धामन जैसी देशी घासें शामिल हैं।
विभिन्न जलवायु (सीकर में शुष्क क्षेत्र से लेकर डूंगरपुर और सिरोही में आर्द्र क्षेत्र) के प्रति उनकी अनुकूलन क्षमता के आधार पर प्रजातियों का चयन किया गया। - वृक्षारोपण केवल वन भूमि पर किया जाएगा, मानव निवास या अतिक्रमण वाले क्षेत्रों से बचा जाएगा
- जयपुर और सीकर जैसे शुष्क क्षेत्रों में पौधों के अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिये सावधानीपूर्वक रखरखाव के साथ दीर्घकालिक स्थिरता पर ज़ोर दिया जाता है।
- मृदा स्थिरीकरण के लिये देशी और जलवायु-लचीली प्रजातियाँ, जिनमें खेजड़ी (राज्य वृक्ष), बबूल, ढाक, नीम, बेर तथा सेवन व धामन जैसी देशी घासें शामिल हैं।


छत्तीसगढ़ Switch to English
छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना
चर्चा में क्यों?
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाकर उनके जीवन में महत्त्वपूर्ण बदलाव ला रही है।
- वर्तमान में, राज्य में 69.19 लाख से अधिक महिलाएँ इस पहल से लाभान्वित हो रही हैं।
मुख्य बिंदु
महतारी वंदन योजना के बारे में:
- उद्देश्य: महतारी वंदन योजना का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव, असमानता को दूर करके, स्वास्थ्य और पोषण के स्तर में सुधार करके, आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देकर तथा परिवारों में महिलाओं की निर्णय लेने की भूमिका को मज़बूत करके महिलाओं को सशक्त बनाना है।
- इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में महिलाओं के समग्र विकास और कल्याण पर दीर्घकालिक प्रभाव डालना है।
- शुभारंभ: यह योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा मार्च 2024 में शुरू की गई थी।
- पात्रता मापदंड:
- विवाहित महिलाएँ जो छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी हैं।
- महिलाओं की आयु कम-से-कम 21 वर्ष होनी चाहिये।
- विधवाएँ, तलाकशुदा महिलाएँ और परित्यक्त महिलाएँ भी इस योजना के लिये पात्र हैं।
- प्रदान की गई सहायता:
- पात्र महिलाओं को DBT (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से प्रति माह 1000 रुपए प्राप्त होंगे।
- सामाजिक सहायता कार्यक्रमों या विभिन्न पेंशन योजनाओं से 1000 रुपए से कम राशि प्राप्त करने वाली महिलाओं को शेष राशि प्रदान की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें 1000 रुपए प्राप्त हों।
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5), 2020-21 के अनुसार छत्तीसगढ़ में महिला स्वास्थ्य की स्थिति
- सामान्य से कम BMI (<18.5 किग्रा/मी²):
- छत्तीसगढ़ में 15-49 वर्ष आयु वर्ग की 23.1 प्रतिशत महिलाएँ ऐसी हैं, जिनका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) सामान्य स्तर से नीचे है।
- एनीमिया की व्यापकता:
- सभी महिलाओं (15-49 वर्ष) में लगभग 60.8 प्रतिशत महिलाएँ एनीमिया से ग्रस्त हैं।
- गर्भवती महिलाओं (15-49 वर्ष) में लगभग 51.8 प्रतिशत महिलाएँ एनीमिया की समस्या से प्रभावित हैं।

