फ्रीडम सेल | 50% डिस्काउंट | 10 से 14 अगस्त तक  कॉल करें
ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना

  • 12 Aug 2025
  • 14 min read

चर्चा में क्यों?

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाकर उनके जीवन में महत्त्वपूर्ण बदलाव ला रही है। 

  • वर्तमान में, राज्य में 69.19 लाख से अधिक महिलाएँ इस पहल से लाभान्वित हो रही हैं।

मुख्य बिंदु 

महतारी वंदन योजना के बारे में:

  • उद्देश्य: महतारी वंदन योजना का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव, असमानता को दूर करके, स्वास्थ्य और पोषण के स्तर में सुधार करके, आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देकर तथा परिवारों में महिलाओं की निर्णय लेने की भूमिका को मज़बूत करके महिलाओं को सशक्त बनाना है। 
    • इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में महिलाओं के समग्र विकास और कल्याण पर दीर्घकालिक प्रभाव डालना है।
  • शुभारंभ: यह योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा मार्च 2024 में शुरू की गई थी।
  • पात्रता मापदंड:
    • विवाहित महिलाएँ जो छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी हैं।
    • महिलाओं की आयु कम-से-कम 21 वर्ष होनी चाहिये।
    • विधवाएँ, तलाकशुदा महिलाएँ और परित्यक्त महिलाएँ भी इस योजना के लिये पात्र हैं।
  • प्रदान की गई सहायता:
    • पात्र महिलाओं को DBT (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से प्रति माह 1000 रुपए प्राप्त होंगे।
    • सामाजिक सहायता कार्यक्रमों या विभिन्न पेंशन योजनाओं से 1000 रुपए से कम राशि प्राप्त करने वाली महिलाओं को शेष राशि प्रदान की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें 1000 रुपए प्राप्त हों।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5), 2020-21 के अनुसार छत्तीसगढ़ में महिला स्वास्थ्य की स्थिति

  • सामान्य से कम BMI (<18.5 किग्रा/मी²):
    • छत्तीसगढ़ में 15-49 वर्ष आयु वर्ग की 23.1 प्रतिशत महिलाएँ ऐसी हैं, जिनका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) सामान्य स्तर से नीचे है।
  • एनीमिया की व्यापकता:
    • सभी महिलाओं (15-49 वर्ष) में लगभग 60.8 प्रतिशत महिलाएँ एनीमिया से ग्रस्त हैं।
    • गर्भवती महिलाओं (15-49 वर्ष) में लगभग 51.8 प्रतिशत महिलाएँ एनीमिया की समस्या से प्रभावित हैं।

close
Share Page
images-2
images-2