डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4781
-
गुप्त शासकों के अधीन विज्ञान, साहित्य, धर्म एवं ललित कलाओं के विकास का मूल्यांकन कीजिये।
20 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
ई-सिगरेट क्या है? ई सिगरेट निषेध अध्यादेश के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए यह बताएँ की ई-सिगरेट का प्रयोग स्वास्थ्य को प्रतिकूल रूप से किस प्रकार प्रभावित कर रहा है।
20 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उदारीकृत प्रेषण योजना (Liberalised Remittance Scheme) के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए, इसके तहत निषिद्ध विषयों का उल्लेख कीजिये।
20 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मध्य महासागरीय कटकों के आधार पर सागरीय अधस्तल विस्तार की परिकल्पना की पुष्टि कीजिये।
19 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
महिलाओं के समक्ष विद्यमान निराशाजनक आर्थिक असमानता के परिदृश्य में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है क्योंकि वे अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक योगदान दे सकती हैं। तर्क दीजिये।
19 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
“आत्म दीपो भव” का विचार वर्तमान में किस प्रकार प्रासंगिक है? स्पष्ट कीजिये।
19 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अकहानी आन्दोलन का परिचय देते हुए उसकी प्रमुख प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिये।
18 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
यदि प्रथम नीली क्रांति की असफलता से सीख नहीं ली गई तो “नई नीली क्रांति 2.0” अनुत्पादक साबित हो सकती है। टिप्पणी कीजिये।
18 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
समान नागरिक संहिता पर आरोप लगाया जाता है कि यह किसी एक धर्म का अतिक्रमण करती है। वैधानिक या कानूनी तौर पर क्या यह सही है ? स्पष्ट कीजिये।
18 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय कला एवं संस्कृति में कुषाणों के योगदान का मूल्यांकन कीजिये।
17 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
प्रत्येक 40 सेकेंड में आत्महत्या के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। मनुष्य द्वारा समस्याओं से मुक्ति पाने हेतु ऐसा कदम उठाना क्या किसी भी तरीके से नैतिक ठहराया जा सकता है? विश्लेषण कीजिये।
17 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सिंधुकालीन स्थापत्य कला का वर्णन कीजिये।
17 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
जेल अगर अमानवीय यातना की जगह के रूप में तब्दील हो जाएँ तो इंसान सुधरने की बजाय अंतहीन पीड़ा से घिर जाएगा। भारत में जेल सुधार की स्थिति स्पष्ट करते हुए कैदियों हेतु सामाजिक न्याय के उपाय सुझाईये।
16 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत सहित पूरा विश्व आज मरुस्थलीकरण की समस्याओं से जूझ रहा है। इस गंभीर समस्या से निपटने में ‘संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय’ (UNCCD) कितना प्रासंगिक है, चर्चा कीजिये।
16 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
तड़ितझंझा से उत्पन्न मौसमी दशाओं की चर्चा कीजिये।
16 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
प्रौद्योगिकी, मानवशक्ति को विस्थापित नहीं कर सकती।
15 Sep, 2019 निबंध लेखन -
पृथ्वी की आंतरिक संरचना का रेखाचित्र प्रस्तुत करते हुए भूकंपीय तरंगों के आधार पर उसका वर्णन कीजिये।
14 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आधुनिकीकरण के इस दौर में जहाँ मानव तेज़ी से भोग-विलासिता की तरफ बढ़ रहा है, यह कहना कहाँ तक उचित होगा कि मानव आज चार्वाक दर्शन का अनुसरण कर रहा है? परीक्षण कीजिये।
14 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
विद्यापति की सौंदर्य-चेतना पर टिप्पणी लिखिये। (150 शब्द)
14 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भारत-भूटान संबंधों का महत्त्व भारत के लिये भू-राजनीतिक, भू-सामरिक के अलावा भू-आर्थिक भी है। टिप्पणी कीजिये।
13 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में आई आर्थिक मंदी इसके विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा है। आर्थिक मंदी के कारणों और उपायों पर चर्चा कीजिये।
13 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
संगमयुगीन समाज तथा अर्थव्यवस्था के स्वरूप की चर्चा कीजिये।
13 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
“नदी जोड़ो परियोजना एक बड़ी चुनौती तो है, साथ ही यह जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न होने वाले जल संबंधी मुद्दों को हल करने का एक अवसर भी है।” इस संदर्भ में अपने विचार व्यक्त कीजिये।
12 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
गीता और कांट के दर्शन की तुलना कीजिये।
12 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
रोधिका, रोध तथा स्पिट में अंतर स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
12 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक में इतिहास और कल्पना के समन्वय पर प्रकाश डालिये।
11 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
आर्द्रभूमियों की पुनर्स्थापना का कदम पर्यावरण के लिये किस प्रकार हितकारी सिद्ध हो सकता है? इसके समक्ष विद्यमान चुनौतियों का वर्णन कीजिए।
11 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
तपेदिक (टीबी) के खिलाफ लड़ाई में आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) प्रौद्योगिकी किस प्रकार सहायता कर सकती है ? विवेचना कीजिए।
11 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद को ख़त्म करने के लिये किये जा रहे प्रयास किस स्तर तक सफ़ल हुए हैं, टिप्पणी कीजिये।
10 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
क्या वैश्विक स्तर पर उदारवाद का अंत हो रहा है? तर्क दीजिये।
10 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज