डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4780
-
क्या आप मानते हैं कि ‘सरकारी गोपनीयता अधिनियम’ सूचना के अधिकार अधिनियम के मौलिक लक्ष्यों की प्राप्ति में अवरोधक है? विभिन्न आयोगों एवं समूहों के मंतव्यों के आधार पर तर्कपूर्ण उत्तर दें। (150 शब्द)
04 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सुस्पष्ट कीजिये कि उपनिवेशवाद ने किस प्रकार से औपनिवेशिक समाज को मौलिक रूप से परिवर्तित कर दिया एवं उसे विश्व पूंजीवादी व्यवस्था का अभिन्न अंग बना दिया? (150 शब्द)
04 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
दिल्ली सल्तनत के ऊपर मंगोल आक्रमण के विभिन्न प्रभावों की चर्चा कीजिये।
04 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
अष्टछाप पर टिप्पणी लिखिये।
03 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
अमेरिका ने अफगानिस्तान में स्थिरता एवं शांति सुनिश्चित करने में भारत की महत्त्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया है। क्या आपको लगता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की अफगान नीति को लेकर नई दिशा से भारत को अफगानिस्तान के प्रति अपने दृष्टिकोण पर पुनर्विचार करना चाहिये? अपने दृष्टिकोण को उचित ठहराने के लिये उपयुक्त कारण बताइये। (150 शब्द)
03 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत तलछटीकरण की समस्या से ग्रस्त है। इस संदर्भ में तलछटी बेसिनों का सर्वेक्षण इस समस्या के समाधान के साथ-साथ आर्थिक दृष्टि से किस प्रकार महत्त्वपूर्ण हो सकता है? स्पष्ट कीजिये। (200 शब्द)
03 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
यद्यपि पाल, प्रतिहार तथा राष्ट्रकूट में से कोई भी बड़ा साम्राज्य स्थापित करने में सफल नहीं हुआ परंतु वे काफी समय तक भारत में राजनीतिक शून्यता को भरने में कामयाब रहे। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
01 Oct, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
भारत में पुलिस सुधार सबसे अपेक्षित परंतु सबसे विलंबित मुद्दों में से एक है। प्रकाश सिंह बनाम भारतीय संघ के मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में पुलिस सुधारों की तात्कालिकता की चर्चा करें। (250 शब्द)
01 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या कारण है कि भारत आज भी औद्योगिक उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं हो सका है? भारत के औद्योगिक सशक्तिकरण एवं आयात प्रतिस्थापन में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम किस सीमा तक सहायक सिद्ध हो सकता है? (150 शब्द)
01 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“हिमालय प्रदेश में भू-आकृतिकीय परिवर्तन पर्यावरणीय आपदाओं के लिये अधिकांशतः उत्तरदायी हैं।” प्रासंगिक उदाहरणों के साथ टिप्पणी कीजिये।
30 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
डॉक्टरों के लिये अनिवार्य ग्रामीण सेवा कितनी प्रासंगिक है? चर्चा कीजिये।
30 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
पर्यावरणीय नियतिवाद की संक्षिप्त विवेचना कीजिये तथा वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता को स्पष्ट कीजिये।
30 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
‘छत्तीसगढ़ी’ बोली के क्षेत्र और व्याकरणिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिये।
28 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
आधुनिक काल में चित्रकला के विकास पर प्रकाश डालिये।
27 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भूमि पुनर्स्थापन में जलवायु परिवर्तन को सीमित करने और सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायता करने की काफी क्षमता है। विश्लेषण कीजिये।
27 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हड़प्पा सभ्यता के भौतिक जीवन का वर्णन करें तथा विदेशों के साथ इसके संपर्कों की चर्चा कीजिये।
27 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
ज्वालामुखी उद्गार की प्रवृत्ति तथा विकसित आकृतियों के आधार पर ज्वालामुखियों का वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिये।
26 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
आंध्र प्रदेश की एक 74 वर्षीय महिला द्वारा पात्रे निषेचन/इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन के माध्यम से जुड़वाँ बच्चों को जन्म देना नैतिक चिकित्सा की दृष्टि से कितना उचित है? टिप्पणी कीजिये।
26 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ‘भागीदारी गारंटी योजना’ (Participatory Guarantee Scheme-PGS) क्या अधिक किसानों को जैविक फसल के उत्पादन के लिये प्रोत्साहित कर पाएगी? विश्लेषण कीजिये।
26 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पद्माकर के शृंगार-वर्णन पर प्रकाश डालिये।
25 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
सरोगेसी (विनियमन) विधेयक, 2019 महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिये कितना उपयोगी है? टिप्पणी कीजिये।
25 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
‘लुप्तप्राय भाषाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिये योजना’ (SPEL) के बारे में बताइये तथा लुप्तप्राय भाषाओँ की सुरक्षा हेतु कुछ उपाय सुझाइये।
25 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) द्वारा बच्चों के लिये निर्धारित 8 चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों का वर्णन कीजिये।
24 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
कृषि व्यवसाय अब युवाओं आकर्षक नहीं लगता क्योंकि इसमें आय तथा उत्पादकता कम है। सरकार द्वारा तीव्र, समावेशी और सतत् विकासात्मक रणनीतियों के माध्यम से क्या इस समस्या का समाधान किया जा सकता है? तर्क दीजिये।
24 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
द्वितीय नगरीकरण के लिये उत्तरदायी सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक कारकों की चर्चा कीजिये।
24 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
पर्यावरणीय शिक्षा के लक्ष्यों और सिद्धांतों की विवेचना कीजिये। भारत में औपचारिक एवं अनौपचारिक पर्यावरणीय शिक्षा के आधारभूत सरोकारों का वर्णन कीजिये।
23 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
“एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना” खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु कितनी प्रासंगिक है, स्पष्ट कीजिये।
23 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पिछले कुछ वर्षों में भारत-बांग्लादेश संबंधों ने नई ऊँचाइयों को छुआ है, लेकिन अभी भी दोनों देशों को लम्बा रास्ता तय करना है। तर्क दीजिये।
23 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
अभिवृत्ति आदत को बनाती है, आदत चरित्र को बनाता है और चरित्र आदमी को बनाता है।
22 Sep, 2019 निबंध लेखन -
गुप्त शासकों के अधीन विज्ञान, साहित्य, धर्म एवं ललित कलाओं के विकास का मूल्यांकन कीजिये।
20 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास