डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4709
-
पर्यावरणीय नियतिवाद की संक्षिप्त विवेचना कीजिये तथा वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता को स्पष्ट कीजिये।
30 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
‘छत्तीसगढ़ी’ बोली के क्षेत्र और व्याकरणिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिये।
28 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
आधुनिक काल में चित्रकला के विकास पर प्रकाश डालिये।
27 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भूमि पुनर्स्थापन में जलवायु परिवर्तन को सीमित करने और सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायता करने की काफी क्षमता है। विश्लेषण कीजिये।
27 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हड़प्पा सभ्यता के भौतिक जीवन का वर्णन करें तथा विदेशों के साथ इसके संपर्कों की चर्चा कीजिये।
27 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
ज्वालामुखी उद्गार की प्रवृत्ति तथा विकसित आकृतियों के आधार पर ज्वालामुखियों का वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिये।
26 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
आंध्र प्रदेश की एक 74 वर्षीय महिला द्वारा पात्रे निषेचन/इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन के माध्यम से जुड़वाँ बच्चों को जन्म देना नैतिक चिकित्सा की दृष्टि से कितना उचित है? टिप्पणी कीजिये।
26 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ‘भागीदारी गारंटी योजना’ (Participatory Guarantee Scheme-PGS) क्या अधिक किसानों को जैविक फसल के उत्पादन के लिये प्रोत्साहित कर पाएगी? विश्लेषण कीजिये।
26 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पद्माकर के शृंगार-वर्णन पर प्रकाश डालिये।
25 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
सरोगेसी (विनियमन) विधेयक, 2019 महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिये कितना उपयोगी है? टिप्पणी कीजिये।
25 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
‘लुप्तप्राय भाषाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिये योजना’ (SPEL) के बारे में बताइये तथा लुप्तप्राय भाषाओँ की सुरक्षा हेतु कुछ उपाय सुझाइये।
25 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) द्वारा बच्चों के लिये निर्धारित 8 चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों का वर्णन कीजिये।
24 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
कृषि व्यवसाय अब युवाओं आकर्षक नहीं लगता क्योंकि इसमें आय तथा उत्पादकता कम है। सरकार द्वारा तीव्र, समावेशी और सतत् विकासात्मक रणनीतियों के माध्यम से क्या इस समस्या का समाधान किया जा सकता है? तर्क दीजिये।
24 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
द्वितीय नगरीकरण के लिये उत्तरदायी सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक कारकों की चर्चा कीजिये।
24 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
पर्यावरणीय शिक्षा के लक्ष्यों और सिद्धांतों की विवेचना कीजिये। भारत में औपचारिक एवं अनौपचारिक पर्यावरणीय शिक्षा के आधारभूत सरोकारों का वर्णन कीजिये।
23 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
“एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना” खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु कितनी प्रासंगिक है, स्पष्ट कीजिये।
23 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पिछले कुछ वर्षों में भारत-बांग्लादेश संबंधों ने नई ऊँचाइयों को छुआ है, लेकिन अभी भी दोनों देशों को लम्बा रास्ता तय करना है। तर्क दीजिये।
23 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
अभिवृत्ति आदत को बनाती है, आदत चरित्र को बनाता है और चरित्र आदमी को बनाता है।
22 Sep, 2019 निबंध लेखन -
गुप्त शासकों के अधीन विज्ञान, साहित्य, धर्म एवं ललित कलाओं के विकास का मूल्यांकन कीजिये।
20 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
ई-सिगरेट क्या है? ई सिगरेट निषेध अध्यादेश के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए यह बताएँ की ई-सिगरेट का प्रयोग स्वास्थ्य को प्रतिकूल रूप से किस प्रकार प्रभावित कर रहा है।
20 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उदारीकृत प्रेषण योजना (Liberalised Remittance Scheme) के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए, इसके तहत निषिद्ध विषयों का उल्लेख कीजिये।
20 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मध्य महासागरीय कटकों के आधार पर सागरीय अधस्तल विस्तार की परिकल्पना की पुष्टि कीजिये।
19 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
महिलाओं के समक्ष विद्यमान निराशाजनक आर्थिक असमानता के परिदृश्य में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है क्योंकि वे अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक योगदान दे सकती हैं। तर्क दीजिये।
19 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
“आत्म दीपो भव” का विचार वर्तमान में किस प्रकार प्रासंगिक है? स्पष्ट कीजिये।
19 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अकहानी आन्दोलन का परिचय देते हुए उसकी प्रमुख प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिये।
18 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
यदि प्रथम नीली क्रांति की असफलता से सीख नहीं ली गई तो “नई नीली क्रांति 2.0” अनुत्पादक साबित हो सकती है। टिप्पणी कीजिये।
18 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
समान नागरिक संहिता पर आरोप लगाया जाता है कि यह किसी एक धर्म का अतिक्रमण करती है। वैधानिक या कानूनी तौर पर क्या यह सही है ? स्पष्ट कीजिये।
18 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय कला एवं संस्कृति में कुषाणों के योगदान का मूल्यांकन कीजिये।
17 Sep, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
प्रत्येक 40 सेकेंड में आत्महत्या के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। मनुष्य द्वारा समस्याओं से मुक्ति पाने हेतु ऐसा कदम उठाना क्या किसी भी तरीके से नैतिक ठहराया जा सकता है? विश्लेषण कीजिये।
17 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सिंधुकालीन स्थापत्य कला का वर्णन कीजिये।
17 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति