डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4781
-
‘प्रभावी आपदा प्रबंधन तकनीकों, जागरूकता अभियानों एवं प्रशासनिक सामंजस्य के माध्यम से आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है।’ उपर्युक्त कथन के संदर्भ में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यो का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (200 शब्द)
22 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
एक व्यक्तिगत ईश्वर के प्रति निष्ठा भक्ति आंदोलन की मूल विशेषता थी। इसके औचित्य को प्रमाणित कीजिये। (150 शब्द)
22 Nov, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
अंग्रेज़ों की भू-राजस्व नीतियों ने ग्रामीण क्षेत्रों पर नियंत्रण स्थापित करने और ब्रिटिश खजाने को भरने के उपकरण के रूप में कार्य किया। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
21 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आपकी नियुक्ति कृषि विकास अधिकारी के रूप में एक पिछड़े ज़िले के सूदूर ब्लॉक में होती है। इस क्षेत्र की भूमि काफी उपजाऊ है, फिर भी पुरानी कृषि तकनीकों के उपयोग के कारण प्रति हेक्टेयर उत्पादन औसत से काफी कम है। आप अपने क्षेत्र के पंचायत प्रमुखों से मिलते हैं तथा नवीन कृषि तकनीकों के प्रसार के संबंध में सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हैं। यद्यपि वे इन योजनाओं के प्रति बहुत उत्साहित नहीं दिखते तथापि सहयोग का पूरा आश्वासन देते हैं। जब आप क्षेत्र के किसानों से मिलते हैं तो वे इन नई कृषि विधियों/तकनीकों को लेकर पूर्णत: उदासीन दिखते हैं। साथ ही, कई लोग पुरानी कृषि विधियों के प्रति रूढ़िवादी रुख प्रकट करते हैं। अधिकांश लोगों का मानना है कि वे और उनके पूर्वज हमेशा से खेती-किसानी करते रहे हैं इसलिये उन्हें खेती के तरीके सिखाने की आवश्यकता नहीं है। जब आप अपने वरिष्ठ व अन्य सहयोगियों से बात करते हैं तो वे आपको अनावश्यक तनाव न लेने और ब्लॉक स्थित दफ्तर में बैठकर मज़े लेने की सलाह देते हैं। (250 शब्द)
(a) उक्त परिस्थिति में आपके पास कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक के गुण-दोषों की जाँच कीजिये।
(b) उपरोक्त परिस्थिति में लोगों की अभिवृत्ति में परिवर्तन लाने के लिये आप क्या प्रयास करेंगे?
21 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रदेश की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए सांस्कृतिक प्रदेशों का वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिये।
21 Nov, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
वर्तमान परिदृश्य में राजनीति का अपराधीकरण किये जाने से न सिर्फ राजनीतिक मूल्याें में गिरावट आ रही है बल्कि इसने सुशासन की स्थापना की आशा को भी धूमिल किया है। प्रस्तुत विषय पर चर्चा करते हुए सुधार के लिये किये जाने वाले उपायों को स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
20 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जलवायवीय विशेषताओं के अनुसार देखें तो विषुवतीय क्षेत्र में मृदा अत्यधिक उत्पादक व कृषि उत्पादन अधिक होना चाहिये तथा शीतोष्ण क्षेत्र में मृदा कम उत्पादक व कृषि उत्पादन कम होना चाहिये परंतु वास्तविकता इसके ठीक विपरित है, क्यों? स्पष्ट कीजिये। (200 शब्द)
20 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
मोहन राकेश के नाटक ‘आधे-अधूरे’ के महत्त्व पर प्रकाश डालिये।
20 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
महासागरीय धाराओं के महत्त्व को बताइये। वैश्विक तापन की समस्या किस प्रकार समुद्री धाराओं को प्रभावित कर सकती है? (200 शब्द)
19 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
स्वामी विवेकानंद के ‘दरिद्र नारायण’ के सिद्धांत की संक्षिप्त चर्चा करते हुए इसके नैतिक महत्त्व को बताइये। (150 शब्द)
19 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में विकासमान ‘मध्यवर्गीय चेतना’ जहाँ लोकप्रिय असंतोषों को संगठित कर राष्ट्रीय चेतना के विकास की महत्त्वपूर्ण कारक सिद्ध हुई, वहीं वायसराय लिटन की प्रतिक्रियावादी नीतियों ने इसे सशक्त बनाया। विवेचना करें। (150 शब्द)
19 Nov, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
इच्छामृत्यु के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गए फैसले ने किस प्रकार अनुच्छेद 21 को पुनर्परिभाषित किया है? विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
18 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
एक समय विश्व के साथ अधिक सक्रिय रूप से संलग्न होने के लिये एक मंच के रूप में पहचाना जाने वाला सोशल मीडिया पिछले कुछ समय से समाज के लिये आंतरिक सुरक्षा का खतरा बन रहा है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
18 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
तड़ितझंझा से उत्पन्न मौसमी दशाओं की चर्चा कीजिये।
18 Nov, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
औपनिवेशिक काल के दौरान तिब्बत व अफगान के साथ अंग्रेज़ों का संघर्ष भारत की सीमाओं का विस्तार न होकर ब्रिटिश साम्राज्य के स्थायित्व की लालसा से अभिप्रेरित था। विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
16 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘‘एक विनम्र तरीके से आप दुनिया को हिला सकते हैं’’- महात्मा गांधी। विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
16 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हिंदी गद्य के विकास में बालकृष्ण भट्ट के योगदान पर प्रकाश डालिये।
16 Nov, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
यूएनएचसीआर रिपोर्ट भारत को अवैध प्रवासन के प्रमुख गंतव्य के रूप में उजागर करती है। इसके साथ जुड़े सुरक्षा जोखिमों और इस खतरे से निपटने के लिये आवश्यक उपचारात्मक उपायों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
15 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘प्रकृति तथा संस्कृति के मध्य सामंजस्य प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।’ उपर्युक्त कथन के संदर्भ में आपदा प्रभावी क्षेत्रों में प्रकृति अनुकूल भवन निर्माण की आवश्यकता को विश्लेषित कीजिये। (200 शब्द)
15 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
जैन धर्म एवं बौद्ध धर्म कई मामलों में समरूपता दर्शाते हैं। इसके बावजूद जैन धर्म की तुलना में बौद्ध धर्म का प्रसार व्यापक स्तर पर हुआ, इसके क्या कारण रहे? विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
15 Nov, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
गांधी-इरविन समझौता वस्तुत: राष्ट्रीय आंदोलन की पलायनवादी मनोवृत्ति का परिचायक न होकर गांधीवादी रणनीति का एक अहम हिस्सा था, जिसे तत्कालीन राष्ट्रवादी धाराओं के अदूरदर्शी दृष्टिकोण द्वारा पहचाना न जा सका। परीक्षण करें। (150 शब्द)
14 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
ट्रोलिंग से आप क्या समझते हैं? इससे संबंधित नैतिकता के मुद्दों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
14 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘‘भूगोल को स्थान विषयक विज्ञान बनाने के प्रयासों ने मात्रात्मक क्रांति को जन्म दिया।’’ स्पष्ट कीजिये।
14 Nov, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
नीति आयोग ने किन कारणों से अपने तीन वर्षीय कार्यवाही एजेंडे में कृषिगत आय की एक निश्चित सीमा पर करारोपण का प्रस्ताव किया है? इसका अर्थव्यवस्था एवं समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (250 शब्द)
13 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
केंद्र-राज्य विधायी संबंधों में क्षेत्रीय न्यायक्षेत्र के मामले में संसद पर किस प्रकार के प्रतिबंध आरोपित किये गए हैं? साथ ही स्पष्ट करें कि किन असामान्य स्थितियों में राज्य क्षेत्र में संसदीय विधान बनाए जा सकते हैं? (250 शब्द)
13 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अज्ञेय की कहानियों के शिल्प पर प्रकाश डालिये।
13 Nov, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
‘मैडेन-जूलियन दोलन परिघटना’ क्या है तथा भारतीय मानसून को यह किस प्रकार प्रभावित करती है? (200 शब्द)
12 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
बीते दिनों नोएडा के एक बड़े निजी स्कूल में 5 साल के एक मासूम बच्चे की हत्या के मामले में जाँच एजेंसी ने उसी स्कूल के एक किशोर छात्र को अभियुक्त पाया है। आरोपी छात्र किशोर एवं वयस्क अवस्था की दहलीज़ पर खड़ा है। पीड़ित पक्ष की मांग है कि आरोपी को वयस्क मानते हुए उस पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए, जबकि आरोपी पक्ष एवं कई मानवाधिकार संगठनों की मांग है कि उसे किशोर मानते हुए उदार एवं सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। यह मामला जुवेनाइल कोर्ट में आपके समक्ष विचार के लिये आता है, जहाँ आप न्यायाधीश हैं।
उक्त मामले के निर्णयन में आप किन-किन पक्षों पर ध्यान देंगे और क्यों? ऐसे हादसों के लिये आप किसे उत्तरदायी मानते हैं? (250 शब्द)
12 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
विजयनगर के शासकों का कला एवं संस्कृति में योगदान का आकलन करें।
12 Nov, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
आदर्श आचार संहिता के उद्देश्य को बताएँ। निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता को वैधानिक दर्जा दिये जाने के विरोध का क्या निहितार्थ है? स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
11 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था