डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4709
-
भूमि सुधार के विभिन्न घटकों और इससे संबंधित संवैधानिक प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इसका समालोचनात्मक मूल्यांकन करें।
07 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
स्वतंत्र थिंकटैंक ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज़’ (आईआईएसएस) द्वारा आयोजित 17वीं शांगरी-ला वार्त्ता के महत्त्वपूर्ण पहलुओं को उद्घृत कीजिये।
06 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी ‘वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियम, 2018’ मसौदे में ब्लॉकचेन तकनीकी के इस्तेमाल पर प्रकाश डालते हुए ब्लॉकचेन तकनीक की अवधारणा को स्पष्ट करें।
06 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
क्या भारत सरकार अधिनियम, 1935 ने एक परिसंघीय संविधान निर्धारित कर दिया था? चर्चा कीजिये।
05 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
जल वृष्टि पोषित नदी (Run of the River) जलविद्युत परियोजना से आप क्या समझते हैं? यह किस प्रकार अन्य जलविद्युत परियोजनाओं से भिन्न होती है?
05 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय बाद क्रिकेट मैच खेला जाना है, जो कि कूटनीतिक दृष्टि से दोनों देशों के मध्य संबंध सुधारने के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। आपको हाल में भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया है। मैच से एक दिन पहले आप अपने टीम के सदस्यों के बीच मैच फिक्सिंग को लेकर चर्चा सुनते हैं। कुछ समय बाद आपकी टीम का कप्तान आपको 1 करोड़ का ऑफर देता है तथा ऑफर स्वीकार न करने पर आपको टीम से बाहर निकालने की धमकी देता है। आप लंबे समय की मेहनत के बाद योग्यता के आधार पर टीम में चुने गए हैं और आप इस मौके को किसी भी हाल में खोना नहीं चाहते। साथ ही, आपके परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमज़ोर है। प्रथमत: आप चुप रहने का फैसला करते हैं किंतु आपका अंत:करण इसको स्वीकार करने के लिये तैयार नहीं है।
05 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
(a) आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं?
(b) विभिन्न विकल्पों के गुण-अवगुण बताते हुए उच्चतम विकल्प बताएँ। -
जम्मू एवं कश्मीर के उच्च न्यायालय के व्यक्तव्य ‘‘जम्मू एवं कश्मीर का संविधान भारत के संविधान के समतुल्य है’’ के जवाब में सर्वोच्च न्यायालय का कथन कि ‘‘इस राज्य के नागरिक सबसे पहले भारत के नागरिक है’’ की व्यवाहर्यता का अनुच्छेद 370 के संदर्भ में परीक्षण करें।
04 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बिटकॉइन क्या है एवं विभिन्न देशों में इसकी क्या स्थिति है? बिटकॉइन के उपयोग एवं इसके भविष्य पर संक्षिप्त में प्रकाश डालें।
04 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक की संरचना, उद्देश्य एवं इस संबंध में चीन के परिप्रेक्ष्य पर विस्तार पूर्वक चर्चा करें।
02 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत-नेपाल संबंधों की पुनर्स्थापना के कई प्रयासों के बावजूद दोनों पड़ोसी देशों का परस्पर संबंध चिंता का कारण बना हुआ है। बिम्स्टेक देशों के प्रथम सैन्य अभ्यास ‘मिलेक्स-2018’ में नेपाल द्वारा अपनी सेना को भेजने से इनकार किया जाना क्या इस चिंता को और मज़बूत बनाता है? चर्चा कीजिये।
02 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
अफ्स्पा (AFSPA) पर चर्चा करते हुए इसके मुख्य प्रावधानों और संबंधित विवादों पर प्रकाश डालें। साथ ही अनुच्छेद 371 के प्रावधानों पर भी चर्चा करें।
01 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारत के मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एम.टी.सी.आर) में प्रवेश के क्या निहितार्य है? क्या इससे एनएसजी की सदस्यता के लिये रास्ता आसान होगा? समालोचनात्मक चर्चा कीजिये।
01 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के सूखा प्रवण एंव अर्द्धशुष्क प्रदेशों में लघु जलसंभर विकास परियोजनाएँ किस प्रकार जल संरक्षण में सहायक हैं?
28 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘‘बहुधार्मिक व बहुजातीय समाज के रूप में भारत की विविध प्रकृति, पड़ोस में दिख रहे अतिवाद के संघात के प्रति निरापद नहीं है।’’ ऐसे वातावरण के प्रतिकार के लिये अपनाई जाने वाली रणनीतियों की विवेचना कीजिये।
28 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
हिंद महासागर के ‘सुनामी प्रवण क्षेत्र’ होने के क्या कारण हैं? हाल के दिनों में इसकी तलहटी में एक नए प्लेट सीमांत के बनने की परिघटना एवं उसके प्रभाव को स्पष्ट करें।
27 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
उन्नीसवीं सदी के प्रारंभ में संपन्न औद्योगिक क्रांति को संभव बनाने में वैज्ञानिक आविष्कारों एवं तकनीकी परिवर्तनों की भूमिका का परीक्षण करें।
27 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
नैतिक दार्शिनिकों/विचारकों के दो अवतरण दिये गए हैं। प्रकाश डालिये कि इनमें से प्रत्येक का वर्तमान संदर्भ में आपके लिये क्या महत्त्व है?
- ‘‘दूसरों पर वह कभी न थोपो, जो तुम अपने लिये नहीं चुनोगे।" -कंफ्यूशियस
- ‘‘मानवता की पहली शर्त है- जरा-सी विनयशीलता तथा व्यक्ति के आचरण के सही होने के बारे में जरा-सा-संकोच और जरा-सी ग्रहणशीलता।" - गांधी जी।
-
2+2 वार्ता पर प्रकाश डालते हुए कॉमकासा के महत्त्व एवं सबंधित चिंताओं को उजागर करें। इस संदर्भ में आगामी रणनीतियों पर अपने मत जाहिर कीजिये।
26 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
आधुनिक कृषि में जोखिम एक अंतर्निहित एवं अपरिहार्य तत्त्व है। कृषि में उच्च प्रौद्योगिकी, वाणिज्यीकरण तथा विविधीकरण से संबंधित नवीन जोखिमों की आशंका से निपटने के लिये किये जा रहे जोखिम प्रबंधन में बैंकों की भूमिका पर विस्तार पूर्वक चर्चा करें।
26 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
'ठुमरी’ अर्द्ध-शास्त्रीय भारतीय संगीत की एक विशिष्ट शैली है जो आज भी अपनी जीवंतता को अक्षुण्ण रखे हुए हैं। इस शैली की मौलिक विशेषताओं की चर्चा करते हुए इससे संबंधित प्रमुख कलाकारों का उल्लेख करें।
25 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
आपदा जोखिम में कमी के लिये सेंदाई फ्रेमवर्क, 2015-30 एक सामान्य मानक स्थापित करता है और खतरों की सभेद्यता को रोकने के लिये समावेशी एवं एकीकृत संस्थागत उपायों को अपनाने पर जोर देता है।
25 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
आज़ादी के 70 सालों के बाद भी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय जिन समस्याओं से ग्रसित हैं क्या राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग उनका समाधान करने में असफल रहे हैं? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क प्रस्तुत कीजिये।
23 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बॉन में आयोजित ‘संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन’ (COP-23) सरकारों के लिये पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को लागू करने और टिकाऊ, लचीला तथा वायु-सुरक्षित विकास को त्वरित करने का अगला कदम है। इस सम्मेलन के एजेंडा एवं उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कथन पर प्रकाश डालें।
23 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
ग्रामीण क्षेत्रों के उपेक्षित समुदायों और निवासियों को मुख्यधारा की सुलभ कानूनी सहायता उपलब्ध कराने हेतु सरकार द्वारा शुरू किये गए ‘टेली-लॉ कार्यक्रम’ के मुख्य अभिलक्षणों पर प्रकाश डालिये।
22 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या कारण है कि भारत आज भी औद्योगिक उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं हो सका है? भारत के औद्योगिक सशक्तीकरण एवं आयात प्रतिस्थापन में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम किस सीमा तक सहायक सिद्ध हो सकता है?
22 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
बीसवीं सदी का अंतिम दशक भारतीय सामाजिक-आर्थिक जीवन का एक महाप्रस्थान सिद्ध हुआ, जिसमें वैश्विक चुनौतियों एवं संभावनाओं के साँचे पर सरकार की नीतियों एवं कार्यव्रमों ने आकार ग्रहण किया, जो अपने चारित्रिक लक्षणों में पूर्ववर्ती नीतियों एवं कार्यव्रमों से नितांत भिन्न थे। व्याख्या करें।
21 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्तमान में भारतीय न्यायिक व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों की विवेचना करें एवं इसके निवारण हेतु मौलिक उपाय सुझाएँ।
21 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
मैकडोनाल्ड अवॉर्ड सरकार द्वारा सांप्रदायिक एवं संवैधानिक मुद्दों के समाधान की दिशा में एक गंभीर किंतु दूषित पहल थी, जिसने अपने अंतर्निहित दोषों के कारण परस्पर विरोधी हितों के मध्य खाई को और अधिक चौड़ा कर दिया। परीक्षण कीजिये।
20 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
संस्थानों की स्वायत्तता में हस्तक्षेप करना युद्ध के मैदान में अपने कवच को सिर्फ इस आधार पर हटाने जैसा है, क्योंकि यह थोड़ा तंग और असुविधाजनक है। कथन में छिपे निहितार्थों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
20 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या आप मानते हैं कि ‘ब्रेस्ट लिटोवस्क की संधि’ लेनिन की एक गंभीर भूल थी? तर्कपूर्ण उत्तर दें।
19 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास