इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    मूल्य से आप क्या समझते हैं? अभिवृत्ति तथा मूल्य के बीच के संबंध को स्पष्ट करते हुए यह दर्शाएँ कि मूल्य किस प्रकार अभिवृत्ति को प्रभावित करते हैं? (250 शब्द)

    15 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था

    उत्तर :

    मूल्य एक मानक या मानदंड है। मूल्य किसी समाज या संगठन के उस उच्चतम स्तर को दर्शाता है जिसे प्राप्त करना उस समाज या संगठन का सर्वप्रमुख लक्ष्य होता है। यह व्यक्ति के व्यक्तित्व तथा सामाजिक व्यवस्था के साथ बहुत गहराई से जुड़ा होता है। यह हमारे जीवन के उद्देश्यों और उन्हें प्राप्त करने के साधनों को परिभाषित करता है। हमारे जीवन की जितनी भी उद्देश्यपूर्ण गतिविधियाँ होती हैं वे सभी मूल्यों से ही जुड़ी होती हैं।

    व्यक्ति के आचरण अथवा व्यवहार पर अभिवृत्ति तथा मूल्य दोनों का प्रभाव पड़ता है और वे दोनों व्यक्ति के अर्जित गुण हैं तथा दोनों में भावनात्मक पक्ष प्रधान होता है तथापि दोनों में कई मूलभूत अंतर हैं जिसे हम निम्नलिखित रूपों में देख सकते हैं-

    अभिवृत्ति की तुलना में मूल्य अधिक स्थिर होता है, परिणामस्वरूप मूल्य में परिवर्तन अपेक्षाकृत कठिन होता है।

    अभिवृत्ति की तुलना में मूल्य में भावनात्मक पक्ष अधिक प्रबल होता है।

    मूल्य में पहचान अथवा आत्मीकरण की प्रधानता होती है लेकिन अभिवृत्ति में नहीं।

    अभिवृत्ति के निर्माण पर मूल्य का निश्चित प्रभाव पड़ता है। इसे हम धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक आदि मूल्यों के प्रभाव से निर्मित अभिवृत्ति के संदर्भ में समझ सकते हैं। इसे हम उदाहरणों से अधिक स्पष्ट रूप में समझ सकते हैं। मान लीजिये किसी समाज का धार्मिक मूल्य पशु की सेवा से जुड़ा है तो इस बात की प्रबल संभावना है कि उस समाज के लोगों में पशु हिंसा के प्रति नकारात्मक अभिवृत्ति का विकास होगा।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2