डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4717
-
क्या 'आदिकाल' नामकरण उपयुक्त है? चर्चा कीजिये।
27 Jun, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
'टेक स्टार्टअप प्रोग्राम’ क्या है? रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन शिक्षा प्रणाली को सुव्यवस्थित करने में कैसे सहायक सिद्ध हो सकती है ?
27 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
वर्तमान में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध न केवल चीन को प्रतिसंतुलित करेंगें बल्कि विश्व व्यवस्था को एक नई ऊँचाई पर ले जाने का भी कार्य करेगें। टिप्पणी करें।
27 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारी संख्या में श्रमिकों के पालयन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘श्रमिक कल्याण आयोग’ का गठन किया गया। प्रवासी श्रमिकों को समस्याओं की चर्चा करते हुए इस आयोग द्वारा प्रस्तुत संभावित समाधानों को रेखांकित करें।
26 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘वर्तमान वैश्वीकरण के युग में संयुक्त परिवार का जीवन चक्र सामाजिक मूल्यों के बजाए आर्थिक कारकों पर निर्भर करता है।’ चर्चा करें।
26 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
"पृथ्वीराज रासो एक हिंदी साहित्य का पहला महाकाव्य है।" इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं? अपने उत्तर के पक्ष में उचित तर्क दीजिये।
25 Jun, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
मनुष्यों के साथ हमेशा उनको, अपने आप में ‘लक्ष्य’ मानकर व्यवहार करना चाहिये, कभी भी उन्हें केवल ‘साधन’ मात्र नहीं मानना चाहिये।’’ वर्तमान वैश्वीकृत तकनीकी-आर्थिक समाज के संदर्भ में इस कथन के निहितार्थों को समझाते हुए इसका अर्थ तथा महत्त्व स्पष्ट कीजिये।
25 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘‘स्वेज नहर के राष्ट्रीयकरण ने मिस्र के आर्थिक एवं सामरिक विकास में अभूतपूर्व भूमिका अदा की थी।’’ टिप्पणी करें।
25 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मैक्स वेबर ने कहा था कि जिस प्रकार के नैतिक प्रतिमानों को हम व्यक्तिगत अंतरात्मा के मामलों पर लागू करते है, उस प्रकार के नैतिक प्रतिमानों को लोक प्रशासन पर लागू करना समझदारी नहीं है। इस बात को समझ लेना महत्त्वपूर्ण है, कि हो सकता है कि राज्य अधिकारी तंत्र के पास अपनी स्वयं की स्वतंत्र अधिकारीतंत्रीय नैतिकता हो। कथन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
24 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
गिग इकॉनमी से आप क्या समझते हैं? औद्योगीकरण 4.0 और गिग इकॉनमी किस प्रकार एक दूसरे से अंतर्संबंधित है? चर्चा करें।
24 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जैन कवि हेमचंद्र पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
23 Jun, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
‘द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् वैश्विक स्तर पर हुए बदलावों में राजनीतिक ध्रुवीकरण प्रमुख था।’ चर्चा कीजिये।
23 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
हाल के वर्षों में नाभिकीय ऊर्जा का एक व्यवहार्य स्रोत के रूप में उदय हुआ है। भारत में नाभिकीय ऊर्जा के विकास की आवश्यकताओं को रेखांकित करें।
23 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
ऐसा माना जाता है कि निर्धनता भ्रष्टाचार की ओर प्रवृत्त करती है, परंतु ऐसे भी उदाहरणों की कोई कमी नहीं है, जहाँ संम्पन्न एवं शक्तिशाली लोग बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं। लोगों में व्याप्त भ्रष्टाचार के आधारभूत कारण क्या हैं। उदाहरणों सहित अपने उत्तर की पुष्टि करें।
22 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल ही में भारत को ‘हिंद महासागर आयोग’ में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल किया गया है। हिंद महासागर आयोग का परिचय देते हुए बताएं कि इसमें भारत की भूमिका के क्या निहितार्थ हो सकते हैं?
22 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
कोरोना के पश्चात नयी विश्व व्यवस्था का स्वरूप
21 Jun, 2020 निबंध लेखन -
‘एक लोकतंत्र को तभी सफल और जीवंत माना जाता है जब उसके नागरिक, शासन में सक्रिय भाग लेने और देश के सर्वोत्तम हित के लिये जिम्मेदारियां संभालने हेतु तैयार हों’ कथन के आलोक में मौलिक कर्त्तव्यों के महत्त्व को रेखांकित करें।
20 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘चार्टिस्ट आंदोलन में न सिर्फ राजनीतिक सुधारों के अपितु सामाजिक क्रांति के भी बीज तत्त्व निहित थे।’ विश्लेष्ण करें।
20 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सिद्ध - नाथ साहित्य साहित्य है या नहीं? सतर्क विवेचना कीजिये।
19 Jun, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
पूर्वोत्तर राज्यों में असम बाढ़ के लिये सर्वाधिक संवेदनशील क्षेत्र माना है, क्या कारण है कि इस क्षेत्र में आने वाली बाढ़ रूपी आपदा की बारंबारता अधिक है, इस विभीषिका को रोकने हेतु कुछ उपाय सुझाइये।
19 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आप इस विचार को कि गुप्तकालीन सिक्काशास्त्रीय कला की उत्कृष्टता का स्तर बाद के समय में देखने को नहीं मिलता, किस प्रकार सिद्ध करेंगे?
19 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
विद्यापति भक्त कवि हैं या श्रृंगारिक? सतर्क विश्लेषण कीजिये।
15 Jun, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
गांधी जी द्वारा प्रस्तुत नैतिक अर्थव्यवस्था तथा वर्णव्यवस्था संबंधी विचारों पर चर्चा करें।
15 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल के वर्षों में नाभिकीय ऊर्जा का एक व्यवहार्य स्रोत के रूप में उदय हुआ है। भारत में नाभिकीय ऊर्जा के विकास की आवश्यकताओं को रेखांकित करें।
15 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सांप्रदायिकता का संबंध राजनीति से है धर्म से नहीं।
14 Jun, 2020 निबंध लेखन -
हाल ही में भारत को ‘हिंद महासागर आयोग’ में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल किया गया है। हिन्द महासागर आयोग का परिचय देते हुए इसमें भारत की भूमिका के क्या निहितार्थ हो सकते हैं?
13 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
ऐसा माना जाता है कि निर्धनता भ्रष्टाचार की ओर प्रवृत्त करती है, परंतु ऐसे भी उदाहरणों की कोई कमी नहीं है, जहाँ संपन्न एवं शक्तिशाली लोग बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं। लोगों में व्याप्त भ्रष्टाचार के आधारभूत कारण क्या है। उदाहरणों सहित अपने उत्तर की पुष्टि करें।
13 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ई-कोर्ट की अवधारणा कोरोना संकट काल में समय की मांग बन चुकी है? ई-कोर्ट की संभावनाओं तथा चुनौतियों को रेखांकित करें।
12 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
यूनिवर्सल बेसिक इनकम से आप क्या समझते हैं? इमरजेंसी बेसिक इनकम इससे किस प्रकार भिन्न है। यूनिवर्सल बेसिक इनकम को लागू करने में किस प्रकार की चुनौतियों का समाना करना पड़ सकता है।
12 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
खुसरो का साहित्य संवेदना एवं शिल्प दोनों स्तरों पर भारत की सामासिक संस्कृति का पोषक है। चर्चा कीजिये।
12 Jun, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य