डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5194
-
मूर्तिकला भारतीय उपमहाद्वीप में हमेशा से कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रिय माध्यम रही है। अमरावती मूर्तिकला ने कला को धर्म प्रधान के स्थान पर मानव प्रधान बनाने पर बल दिया। विवेचना करें।
02 Jul, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
मौर्योत्तर शैली ने भाव, भावना एवं शारीरिक सौंदर्य सभी पक्षों के प्रदर्शन पर बल दिया जिसके कारण कला धार्मिक विचार और शारीरिक सुख दोनों की अभिव्यक्ति का साधन बन गई। विवेचना करें।
01 Jul, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
नए स्वतंत्र भारत के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिये।
01 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
किसी व्यक्ति के व्यवहार को निर्धारित करने में समाज की क्या भूमिका होती है? चर्चा कीजिये।
30 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'यदि फ्रांस और ब्रिटेन ने नाज़ीवाद के प्रति तुष्टीकरण की नीति न अपनायी होती तो रूस, फ्रांस और ब्रिटेन मिलकर शांति और स्थिरता का वातावरण तैयार कर इतिहास की दिशा बदल सकते थे।' टिप्पणी करें।
30 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
भारत में विद्युत क्षेत्र से संबंधित प्रमुख चुनौतियों की चर्चा कीजिये।
29 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
गांधीवादी राजनीतिक आंदोलनों में समाज के प्रत्येक वर्ग को बाँधे रखने की ताकत के साथ-साथ आत्मसंतुष्टि प्रदान करने की भी अद्भुत क्षमता समाहित थी।टिप्पणी करें।
29 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
राजद्रोह कानून को खत्म किये जाने की आवश्यकता है क्योंकि प्रायः इसका दुरुपयोग अभिव्यक्ति और भाषण की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के लिये किया जाता है। चर्चा कीजिये।
28 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
'मुक्त अर्थव्यवस्था अपनाने के बाद भारत के लिये सुधारों की राह कठिन थी परंतु भारत ने अवसरों को भुनाया तथा चुनौतियों का बेहतर प्रबंधन किया।'टिप्पणी करें।
28 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
यदि आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं तो केवल एक पुरुष ही शिक्षित होता हैं किंतु यदि आप एक महिला को शिक्षित करते हैं तो एक पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है।
26 Jun, 2021 निबंध लेखन -
मौर्य साम्राज्य एक नए राजनीतिक प्रयोग का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें एक एकात्मक राजतंत्र की प्रवृत्ति भले न हो किंतु एक केंद्रीकृत साम्राज्य का स्वरूप आवश्यक रूप से परिलक्षित होता था, विवेचना करे।
26 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
स्वतंत्रता के बाद के भारत में औपनिवेशिक विरासत के तत्त्वों की चर्चा कीजिये।
25 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में स्वराज दल कोई अमूलचूल परिवर्तन करने में असफल रहा किंतु इसने राजनीतिक शून्यता को भरा तथा ब्रिटिश विरोधी भावना को जीवित रखा। विवेचना करें।
25 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
विभिन्न नैतिक विचारकों द्वारा दिये गए स्पष्टीकरणों का विशेष संदर्भ देते हुए में अंतरात्मा शब्द की व्याख्या कीजिये।
24 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'साम्यवाद को बचाने के उद्देश्य से शीतयुद्ध के दौर में खड़ी की गई बर्लिन की दीवार को जनमानस की जागरूकता ने 28 वर्षों के शोषण के उपरांत गिरने को विवश कर दिया।' विश्लेषण करें।
24 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
बाल श्रम बच्चों को स्कूल जाने के उनके अधिकार से वंचित करता है और गरीबी के अंतर-पीढ़ीगत चक्र को मज़बूत करता है। टिप्पणी कीजिये।
23 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
'एक राष्ट्र एक भाषा का सिद्धांत किसी भी राष्ट्र की एकता तथा अखंडता को मज़बूती प्रदान करता है। लेकिन किसी भाषा को दबाकर कोई नई भाषा थोपना लोकतांत्रिक भावना के विपरीत है।' टिप्पणी करें।
23 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
क्या एक साथ चुनाव लोकतंत्र और संघवाद से समझौता करते हैं? विश्लेषण कीजिये।
22 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उपनिवेशवाद ने औपनिवेशिक भारतीय समाज में राजनीतिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक दृष्टि से मौलिक परिवर्तन किया तथा इसे विश्व पूंजीवादी व्यवस्था का अंग बना दिया। टिप्पणी कीजिये।
22 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
कबीर के काव्य में विद्यमान भाव सौंदर्य और कलात्मक सौष्ठव पर प्रकाश डालिये।
22 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
वैश्वीकरण विचार, पूंजी, वस्तु एवं लोगों की आवाजाही तथा तकनीक द्वारा संचालित एक परिघटना है। चर्चा कीजिये।
21 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
आज के संदर्भ में कबीर का मूल्यांकन कीजिये।
21 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
'स्वतंत्र हुए दोनों राष्ट्रों के प्रारंभिक नेतृत्वकर्त्ताओं के व्यक्तित्व तथा कृतित्व ने दोनों देशों को गहनता से प्रभावित किया है।' कथन के संदर्भ में भारत तथा पाकिस्तान की दशाओं पर प्रकाश डालिये।
21 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
वह क्या है जो एक व्यक्ति को नेता बनने के लिये क्या प्रेरित करता है? प्रेम या घृणा?
19 Jun, 2021 निबंध लेखन -
'भारतीय संस्कृति उदारता तथा समन्वयवादी गुणों के साथ अन्य संस्कृतियों को अपने में समाहित कर परंपरागत अस्तित्व के साथ आज भी अक्षुण्ण बनी हुई है।' विवेचना करें।
19 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
भीड़ के विरोध और हिंसा से निपटने में भावनात्मक बुद्धिमत्ता की भूमिका पर चर्चा कीजिये।
18 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वैदिकोत्तर काल की अर्थव्यवस्था में हुए परिवर्तनों ने भारत में नवीन धार्मिक आंदोलनों को जन्म दिया, किंतु यह कहना गलत होगा कि केवल आर्थिक कारण ही उन आंदोलनों के लिये उत्तरदायी थे। टिप्पणी करें।
18 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
पिछले कुछ दशकों से डेयरी क्षेत्र भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा के रूप में उभरा है। हालाँकि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सबसे कमज़ोर क्षेत्रों में से एक बन गया है। चर्चा कीजिये।
17 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नई कविता पर अस्तित्ववादी प्रभाव के साथ ही, इसमें संश्लिष्ट आधुनिक भावबोध कि विशेषताओं का उल्लेख कीजिये।
17 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
'रूसो के राजनीतिक दर्शन में समाजवाद, निरंकुशतावाद और प्रजातंत्र के बीज विद्यमान थे।' टिप्पणी कीजिये।
17 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास


