डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
भारत के उच्च चालू खाता घाटे के कारणों पर चर्चा कीजिये और इसे दूर करने के उपाय सुझाइये। (150 शब्द)
08 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में सत्ता के विकेंद्रीकरण और पंचायतों तथा नगर पालिकाओं के कामकाज पर 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधनों के प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
07 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत की विदेश नीति को आकार देने में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) और दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (ASEAN) जैसे क्षेत्रीय संगठनों की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
07 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
06 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
19वीं शताब्दी तक मराठा साम्राज्य के पतन के कारणों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
06 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध लेखन
1. मन (विचार) ही सब कुछ है; जो आप सोचते हैं वही बन जाते हैं।
04 Feb, 2023 निबंध लेखन भूगोल
2. एक सफल जीवन का पूरा रहस्य, जीवन के साध्य का पता लगाने और फिर उसकी प्राप्ति में लग जाने पर केंद्रित है। -
श्री. सुदर्शन, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में कार्यरत अत्यधिक सक्षम और अनुभवी सिविल इंजीनियर हैं। उन्हें राज्य में एक प्रमुख सड़क परियोजना निर्माण की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस परियोजना को पूरा करने का ठेका एक निजी कंपनी रूद्र इंक को दिया गया है।
इस परियोजना में रुद्र इंक द्वारा की जा रही कुछ अनियमितताओं के बारे में सुदर्शन को जानकारी है। जिसमें निम्न-मानक सामग्री का उपयोग करना, किये गए कार्य हेतु अधिक शुल्क लेना और परियोजना अनुबंध को बनाये रखने के लिये सरकारी अधिकारियों जैसे श्री. भूषण (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव) को रिश्वत देना शामिल है।इस स्थिति में श्री. सुदर्शन को क्या करना चाहिये? इनकी निर्णय लेने की प्रक्रिया किन नैतिक सिद्धांतों से प्रेरित होनी चाहिये?
03 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
विभिन्न प्रकार की अभिवृत्तियों की चर्चा करते हुए बताइये कि इनसे हमारा व्यवहार और विचार किस प्रकार प्रभावित होते हैं। (150 शब्द)
02 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
लोक प्रशासन में ईमानदारी की भूमिका पर चर्चा करते हुए सार्वजनिक संस्थानों की कार्यप्रणाली पर इसके प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
02 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने और भारत में स्मार्टफोन की विदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम पर निर्भरता को कम करने में BharOS के महत्त्व का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
01 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
वैश्विक अर्थव्यवस्था और श्रम बाज़ार पर चौथी औद्योगिक क्रांति के प्रभावों को बताते हुए भविष्य की नीतियों एवं कार्यबल के विकास पर इसके निहितार्थों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
01 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के संविधान को आकार देने और इसकी व्याख्या करने में न्यायपालिका की भूमिका एवं देश में लोकतांत्रिक संस्थानों की कार्यप्रणाली पर इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
31 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सामाजिक न्याय के संदर्भ में LGBTQ+ समुदाय के समक्ष मुख्य चुनौतियाँ क्या हैं और इनका समाधान कैसे किया जा सकता है? (250 शब्द)
31 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. औपनिवेशिक काल के दौरान भारतीय कृषि पर ब्रिटिश नीतियों के प्रभाव की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
30 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. गरीबी, निरक्षरता और शोषण जैसे मुद्दों के संबंध में भारतीय समाज की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन कीजिये। क्या वास्तविक अर्थों में हम विकसित देश बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं? (250 शब्द)
30 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध लेखन
1. खुशी कोई पूर्व निर्धारित अवस्था नहीं है। यह तो आपके स्वयं के कार्यों और विचारों से निर्धारित होती है।
28 Jan, 2023 निबंध लेखन भूगोल
2. जीवन की सबसे बड़ी प्रतिष्ठा (शान) कभी न गिरने में नहीं, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है। -
हाल ही में डिजी बैंक और बायोकॉइन का ऋण धोखाधड़ी का मामला चर्चा में था जिसमें डिजी बैंक द्वारा बायोकॉइन समूह को प्रदान किये गए ऋणों में अनियमितता की गई थी। इसकी सीईओ और प्रबंध निदेशक तीशा वर्मा थीं। वर्मा और उनके परिवार को कथित तौर पर बायोकॉइन समूह को ऋण देने के बदले रिश्वत मिली थी जिससे बैंक की गैर-निष्पादित संपत्ति (NPAs) में वृद्धि होने से 1,730 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके अलावा तीशा वर्मा के पति, बायोकॉइन कंपनी में प्रमुख पद पर थे और इस ऋण से उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से लाभ हुआ था। इस संदर्भ में प्रवर्तन निदेशक को आगे की जाँच करने के लिये कहा जाता है और आप वरिष्ठ अधिकारी के रूप में इसका नेतृत्व कर रहे हैं। इस मामले में तीशा और उनके पति को निर्दोष ठहराने हेतु राजनीतिक दबाव भी डाला जा रहा है।
एक वरिष्ठ प्रवर्तन अधिकारी के रूप में आप इस स्थिति में क्या करेंगे? साथ ही इस प्रकार के नैतिक उल्लंघनों को रोकने के लिये आवश्यक सुझाव दीजिये।
27 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
भारत के लघु और मध्यम उद्यमों (SMEs) के समक्ष विद्यमान चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये तथा इनकी संवृद्धि हेतु सुझाव दीजिये। (150 शब्द)
25 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कृषि में कीटनाशकों और उर्वरकों के उपयोग से मधुमक्खियों एवं तितलियों जैसे परागणकों की संख्या में कमी आई है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
25 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. एक वैश्विक शक्ति के रूप में चीन के उदय और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के लिये इसके निहितार्थों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
24 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. भारत में समान नागरिक संहिता (UCC) की आवश्यकता पर हाल की बहस के आलोक में, व्यक्तिगत विनियमों से संबंधित संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों तथा देश की राजनीति एवं शासन पर इनके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
दक्षिण पूर्व एशियाई सभ्यताओं पर भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रभावों का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
23 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारत में शीत लहर की उत्पत्ति में पश्चिमी विक्षोभ की भूमिका पर चर्चा करते हुए बताइये कि ला नीना से शीत लहर की गंभीरता किस प्रकार प्रभावित हो सकती है। (150 शब्द)
23 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध लेखन
1. स्वतंत्रता का कोई मूल्य (औचित्य) नहीं है यदि इसमें गलतियाँ करने की स्वतंत्रता शामिल नहीं है।
21 Jan, 2023 निबंध लेखन भूगोल
2. एकमात्र वास्विक ज्ञान यह जानने में है कि आप कुछ नहीं जानते हैं। -
हाल ही में पश्चिमी दिल्ली में घटी एक दुखद घटना में एक 20 वर्षीय युवती नग्न और मृत पाई गई। उसे 12 किलोमीटर तक कार के नीचे घसीटा गया है। खबरों के अनुसार कार में सवार लोगों को यह पता था कि युवती कार के नीचे फंसी हुई है लेकिन पकड़े जाने से बचने के लिये इन लोगों ने कार चलाते रहना जारी रखा। इसके अतिरिक्त सत्तारूढ़ राजनीतिक दल द्वारा पुलिस पर मामले को जल्द से जल्द हल करने और अभियुक्तों को बचाने के लिये दबाव बनाने की भी सूचना है।
एक आईपीएस अधिकारी के रूप में आपको इस मामले को हल करने की जिम्मेदारी दिये जाने के आलोक में इस परिदृश्य में आप क्या करेंगे ?
20 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ऐसे पाँच नैतिक सिद्धांतों की पहचान कीजिये जिनके आधार पर किसी सिविल सेवक के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा सकता है और उन्हें नैतिक प्रतिमानों (मैट्रिक्स) में शामिल करने का औचित्य सिद्ध कीजिये। (150 शब्द)
19 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'सही', 'गलत', 'प्रेम' और 'करुणा' जैसे प्रमुख नैतिक शब्दों का क्या अर्थ है? ये शब्द नैतिकता और नैतिक सिद्धांतों की हमारी समझ से कैसे संबंधित हैं? (150 शब्द)
19 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आपदा प्रभावों को परिभाषित करने में भेद्यता मूल्यांकन (vulnerability assessment) की क्या भूमिका है और संवेदनशील समुदायों हेतु खतरे की पहचान करने के लिये इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है? (150 शब्द)
18 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
वर्तमान परिदृश्य में आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्रम में भारत के समक्ष आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
18 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारत में शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धांत सरकार के स्वैच्छिक (मनमाने) कार्यों की संभावना को कैसे कम करता है? अपने उत्तर को स्पष्ट करने के लिये उदाहरण दीजिये। (250 शब्द)
17 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था


