डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने में सरकार की मेक इन इंडिया पहल की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
01 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आवासविहीन होने जैसे मुद्दे सामाजिक न्याय को किस प्रकार प्रभावित करते हैं तथा इन मुद्दों का समाधान करने के लिये हम किस प्रकार कार्य कर सकते हैं? (150 शब्द)
28 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारतीय संविधान की ऐसी प्रमुख विशेषताएँ और महत्वपूर्ण प्रावधान क्या हैं जिनसे भारतीय समाज में विविधता में एकता को प्रोत्साहन मिलता है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
28 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
1857 का विद्रोह केवल एक सिपाही विद्रोह नहीं था बल्कि यह ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ शुरू होने वाला स्वतंत्रता संग्राम था। इस विद्रोह के कारणों, प्रकृति और परिणामों के संदर्भ में इस कथन का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
27 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में सॉफ्टवेयर उद्योग की अवस्थिति हेतु उत्तरदायी कारकों का विश्लेषण कीजिये। इस उद्योग ने भारत की आर्थिक संवृद्धि और विकास में किस प्रकार योगदान दिया है? (250 शब्द)
27 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध
1. किसी समाज की महानता का सही प्रतिमान, उस समाज के सबसे कमज़ोर लोगों के साथ होने वाला व्यवहार है।
25 Feb, 2023 निबंध लेखन भूगोल
2. जीवन का उद्देश्य केवल स्वार्थपूर्ति नहीं है, बल्कि अपनी क्षमताओं को पूर्ण करना और समाज की बेहतरी में योगदान देना है। -
आप एक ऐसे प्रमुख स्वास्थ्य सेवा संगठन के वरिष्ठ कार्यकारी हैं जिसने हाल ही में रोगियों के निदान और उपचार में डॉक्टरों की सहायता हेतु एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रणाली की शुरुआत की है। इस प्रणाली में रोगी से संबंधित डेटा का विश्लेषण करने, पैटर्न की पहचान करने और परिणामों की भविष्यवाणी करने के लिये मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग किया जाता है। इसे रोगी से संबंधित परिणामों में सुधार करने एवं लागत कम करने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
हालांकि यह प्रणाली हाल ही में ऐसे मीडिया, रोगी समूहों और नियामक तंत्र के जाँच के दायरे में रही है जो स्वास्थ्य देखभाल में एआई का उपयोग करने के नैतिक प्रभावों के बारे में चिंतित हैं। इसमें ऐसी चिंताएँ शामिल हैं कि यह प्रणाली पक्षपाती हो सकती है क्योंकि डेटा आधारित होने के कारण इसका सभी रोगियों के संदर्भ में सामान परिणाम नहीं हो सकता है। इसमें रोगियों की गोपनीयता और स्वतंत्रता के बारे में भी संभावित चिंताएँ निहित हैं, क्योंकि इसमें इनका डेटा इनकी स्पष्ट सहमति के बिना एकत्र और विश्लेषित किया जा रहा है।
आपको इन नैतिक चिंताओं को दूर करने के साथ यह सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है कि स्वास्थ्य सेवा संगठन जिम्मेदार और नैतिक तरीके से संचालित हो रहा है।एआई प्रणाली में विद्यमान पक्षपात को दूर करने और यह सुनिश्चित करने के लिये कि यह पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से संचालित है,आप क्या कदम उठाएँगे ?
24 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रमुख नैतिक सिद्धांत और ढाँचे क्या हैं और इनका किस प्रकार से वास्तविक विश्व की नैतिक दुविधाओं के संबंध में अनुप्रयोग किया जा सकता है? (150 शब्द)
23 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मानव अधिकारों, संघर्ष समाधान और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में बल प्रयोग जैसे मुद्दों के संबंध में निर्णय, कौन से नैतिक सिद्धांतों से निर्देशित होने चाहिये? (150 शब्द)
23 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मौद्रिक स्थिरता बनाए रखने में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की भूमिका का विश्लेषण कीजिये और इसकी प्रभावशीलता में सुधार के तरीके सुझाइए। (150 शब्द)
22 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्लास्टिक के उपयोग से प्रदूषण में उल्लेखनीय वृद्धि होने के साथ समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का विनाश हुआ है। पर्यावरण पर प्लास्टिक प्रदूषण के प्रभाव पर चर्चा करने के साथ इसे कम करने तथा समुद्री जीवों की रक्षा हेतु उपाय सुझाइए। (250 शब्द)
22 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को आकार देने में गैर-राज्य अभिकर्ताओं जैसे अंतर्राष्ट्रीय निगमों एवं अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
21 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्रामीण भारत के समक्ष प्रमुख चुनौतियाँ कौन सी हैं और वाइब्रेंट विलेज पहल इन चुनौतियों का समाधान करने में कैसे सहायक हो सकती है? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
कला, संस्कृति और वास्तुकला के संदर्भ में भारतीय इतिहास में मुगल साम्राज्य के योगदान का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
20 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
"हिमालय न केवल भारत की प्राकृतिक सीमाएँ बनाता है बल्कि यह भारत की नदियों के लिये जल का एक प्रमुख स्रोत भी है"। इस कथन के आलोक में भारत के लिये हिमालय क्षेत्र के महत्त्व तथा इस क्षेत्र के पर्यावरण और पारिस्थितिकी के संरक्षण से संबंधित चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
20 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध लेखन
1. कल की हमारी प्राप्ति की एकमात्र सीमा, आज की हमारी शंका होगी।
18 Feb, 2023 निबंध लेखन भूगोल
2. हम वो हैं जो हम बार-बार करते हैं। इसीलिये उत्कृष्टता कोई कार्य नहीं बल्कि एक आदत है। -
श्रद्धा शर्मा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में एक वरिष्ठ सिविल सेवक हैं। वह पिछले 20 वर्षों से सेवारत हैं और इन्हें ईमानदार, सक्षम और निष्पक्ष सिविल सेवक के रूप में जाना जाता है। इनके विभाग को एक बड़े निगम को पर्यावरणीय मंजूरी देने का काम सौंपा गया है जो एक वन क्षेत्र में नया कारखाना स्थापित करना चाहता है।
श्रद्धा शर्मा इस बात से अवगत हैं कि इस परियोजना के गंभीर पर्यावरणीय प्रभाव हो सकते हैं जिसमें वनों की कटाई, जैव विविधता की हानि और प्रदूषण होना शामिल हैं। वह यह भी जानती हैं कि इस निगम का देश के अन्य भागों में पर्यावरणीय मानदंडों और विनियमों का उल्लंघन करने का इतिहास रहा है।
श्रद्धा शर्मा पर इस निगम की ओर से मंजूरी देने का काफी दबाव बना हुआ है क्योंकि इससे हजारों रोज़गार सृजित होने के साथ निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। दूसरी ओर इन पर पर्यावरण कार्यकर्ताओं और गैर सरकारी संगठनों का भी काफी दबाव बना हुआ है जो संभावित पर्यावरणीय और अन्य सामाजिक नुकसानों का हवाला देते हुए इस मंजूरी को अस्वीकार करने का आग्रह कर रहे हैं।
इस संदर्भ में श्रद्धा शर्मा विकास को बढ़ावा देने तथा रोज़गार सृजित करने के रूप में अपने कर्त्तव्य और पर्यावरण तथा स्थानीय समुदायों के हितों की रक्षा करने के रूप में अपने कर्त्तव्य के बीच दुविधा का सामना कर रही हैं। इस संदर्भ में इन्हें पर्यावरण मंजूरी देने या न देने का फैसला करना है और इनके इस फैसले के दूरगामी परिणाम होंगे।
प्रश्न. उपर्युक्त मामले में अपना निर्णय लेने के क्रम में श्रद्धा शर्मा को किन कारकों पर विचार करना चाहिये? इस नैतिक द्वंद के संभावित समाधान क्या हैं और प्रत्येक समाधान में शामिल दुविधाएँ क्या हैं?
17 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
सार्वजनिक नीति के संदर्भ में नैतिक निर्णय निर्धारण से उपयोगितावाद का सिद्धांत किस प्रकार संबंधित है? एक उदाहरण की सहायता से चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
16 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"नैतिक सापेक्षवाद (Ethical relativism)" की अवधारणा पर चर्चा करते हुए नैतिक निर्णय लेने के आधार के रूप में इसके गुणों और दोषों का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
16 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत के निर्यात क्षेत्रक की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करते हुए इसकी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने वाली रणनीतियों का सुझाइए। (250 शब्द)
15 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में समुदाय आधारित संरक्षण प्रयासों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
15 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हम शिक्षा, नीतिगत पहल और जमीनी स्तर की सक्रियता के माध्यम से अधिक न्यायपूर्ण और समतायुक्त समाज बनाने के दिशा में किस प्रकार कार्य कर सकते हैं? (150 शब्द)
14 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
राजनीतिक वित्तपोषण, मतदान और निष्पक्ष प्रतिनिधित्व के मुद्दों को हल करने में भारत के मौजूदा चुनाव सुधार उपायों की प्रभावशीलता का आकलन कीजिये। (250 शब्द)
14 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में भारतीय महिलाओं की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
13 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत की प्रमुख सांस्कृतिक, भाषाई और धार्मिक विविधता क्या है? किस प्रकार से इससे देश की सामाजिक संरचना प्रभावित होने के साथ इसकी पहचान को आकार मिलता है? (250 शब्द)
13 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध के विषय
1. सफलता अंतिम नहीं होती, असफलता घातक नहीं होती; आगे बढ़ते रहने की हिम्मत ही मायने रखती है।
11 Feb, 2023 निबंध लेखन भूगोल
2. वैराग्य का अर्थ यह नहीं है कि आपके पास कुछ भी नहीं है। वैराग्य का अर्थ यह है कि आप संसार में किसी के भी अधीन नहीं हैं। -
आप ग्रामीण विकास मंत्रालय में एक वरिष्ठ सिविल सेवक हैं। मंत्रालय ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे रोज़गार गारंटी, आवास और स्वच्छता कार्यक्रमों को लागू करने के लिए ज़िम्मेदार है। ग्रामीण नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आपके व्यक्तिगत मूल्यों और विश्वासों को मंत्रालय के उद्देश्य से जोड़ा गया है।
आपका एक करीबी दोस्त, तरुण, जो एक सफल व्यवसायी है, आपके पास एक संयुक्त उद्यम शुरू करने का प्रस्ताव लेकर आता है। तरुण एक ग्रामीण स्वच्छता परियोजना के लिए बोली लगाना चाहता है जिसकी निविदा वर्तमान में मंत्रालय द्वारा दी जा रही है। इस परियोजना में ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण शामिल है और यह ग्रामीण भारत में स्वच्छता सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार के बड़े मिशन का हिस्सा है।
इस स्थिति में आप क्या करेंगे?
10 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. समाज में नीतिशास्त्र (एथिक्स) और नैतिकता (मोरालिटी) के बीच क्या संबंध है और वे एक दूसरे से कैसे भिन्न हैं? (150 शब्द)
09 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. कर्तव्यपरायण नैतिकता के प्रमुख सिद्धांत क्या हैं और वह परिणामवादी नैतिकता से कैसे भिन्न हैं? (150 शब्द)
09 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय मानसून पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि तथा जल संसाधनों पर इसके परिणामों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
08 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण


