इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    प्रश्न. एक नैतिक दुविधा क्या है? सरकारी संस्थाओं में विभिन्न प्रकार की नैतिक दुविधाओं का उल्लेख कीजिये तथा उनके समाधान के उपाय भी सुझाइये। (150 शब्द)

    27 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • नैतिक दुविधा पद को संक्षेप में परिभाषित कीजिये।
    • सरकारी संस्थाओं में कार्य करने वाले अधिकारियों के सम्मुख आने वाली नैतिक दुविधाओं की चर्चा कीजिये।
    • नैतिक दुविधा को कम करने के मार्गों को सुझाइये।
    • संतुलित निष्कर्ष दीजिये।

    नैतिक दुविधा नैतिक निर्णयन में ऐसी परिस्थिति है जहाँ दो बराबर महत्त्व के विकल्पों में किसी एक को चुनने में दुविधा होती है। इस स्थिति में दोनों विकल्पों में से एक का चयन अनिवार्य होता है तथा किसी एक को चुनकर पूर्ण संतुष्टि मिलना संभव नहीं हो पाता तो इस स्थिति को नैतिक दुविधा कहते हैं। यह एक जटिल स्थिति है जिसमें एक विकल्प का चयन करने पर दूसरे की अवज्ञा हो जाती है। इस प्रकार की दुविधा में कम से कम एक पक्ष नैतिकता से संबंधित होता है तथा ऐसा भी संभव है कि दोनों पक्ष अलग-अलग नैतिक मूल्यों से संबंधित हों।

    लोक सेवकों द्वारा अपने सेवा काल में कई प्रकार की नैतिक दुविधाओं का सामना किया जाता है जिन्हें निम्नवत् देखा जा सकता है-

    • प्रशासनिक विवेकाधिकार संबंधी दुविधाएँ: लोक सेवक न केवल सरकारी नीतियों के निष्पादक होते हैं बल्कि वे जनता के जीवन संबंधी निर्णय, जैसे- कर संबंधी, आजीविका संबंधी एवं बर्खास्तगी संबंधी आदि निर्णय लेते हैं, उनके समक्ष चयन हेतु विकल्पों की अधिकता के कारण नैतिक दुविधा की स्थिति उत्पन्न होती है।
    • भ्रष्टाचार: भारत में भ्रष्टाचार ने सरकारी तंत्र को गहरे से जकड़ा हुआ है, ऐसे में लोक सेवकों का अपने व्यक्तिगत लाभों के वशीभूत होकर भ्रष्टाचार में संलग्न होने की नैतिक दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
    • भाई-भतीजावाद: सरकारी पदों पर अपने मित्रों एवं परिवार के सदस्यों की नियुक्ति करवाना लोक सेवाओं में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देता है।
    • सार्वजनिक जवाबदेही: लोक सेवकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों, अदालतों व जनता के लिये अपने आधिकारिक कार्यों के लिये जवाबदेह होना चाहिये। किंतु वे कई बार अपने कार्यों से बढ़कर व्यक्तिगत लाभों को अधिक वरीयता देते हैं तो नैतिक दुविधा की स्थिति उत्पन्न होती है।
    • नीतिगत दुविधा: नीति निर्माता सामान्यत: नीति निर्माण प्रक्रियाओं में परस्पर विरोधी ज़िम्मेदारियों का सामना करते हैं। उन्हें अपनी तरफ से दूसरे के हितों के लिये कार्य करने की स्वतंत्रता होती है किंतु उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारियों तथा समाज के प्रति जवाबदेह भी होना चाहिये।

    लोक सेवा में कदाचार तथा लातफीताशाही की प्रवृत्ति को रोकने के साथ-साथ नैतिक मानकों को लागू करना अत्यधिक जटिल मुद्दा है। नैतिक दुविधा को कम करने हेतु निम्नलिखित मार्गों को अपनाया जा सकता है-

    लोक सेवा में समय के साथ-साथ नैतिक सिद्धांतों और नियमों के पतन को रोकने के लिये नैतिक मूल्यों व मानकों पर पुन: संवेदीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की जा सकती है।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2