कुल प्रश्नों की संख्या : 4200
-
'अतीत' मानवीय चेतना तथा मूल्यों का एक स्थायी आयाम है।
25 Oct, 2020 निबंध लेखन -
पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले कुछ गैर-सरकारी संगठनों और पर्यावरणविदों का मानना है कि ‘सरकार के द्वारा लाया गया पर्यावरणीय प्रभाव आकलन मसौदा, 2020 पर्यावरण प्रभाव आकलन के मूल प्रावधानों को कमज़ोर करता है, जो पर्यावरण को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।’ विश्लेष्ण करें।
24 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
निम्नलिखित काव्यांश की संदर्भ-सहित व्याख्या प्रस्तुत करते हुए उनके काव्य-सौंदर्य का परिचय दीजिये-
(a) स्थान मुख देखे ही परतीति।
जो तुम कोटि जतन करि सिखवत जोग ध्यान रीति नाहिंन कछू समान ज्ञान में यह हम कैसे मानें कहौ कहा कहिए या नभ को कैसे डर में आनैं।
यह मन एक, एक वही मूरति भृंगकीट सम माने।
सूर साथ दै बूझत अर्धी यह ब्रज लोग सयाने।
(b). कहेहु तात अस मोर प्रनामा। सब प्रकार प्रभु पूरनकामा। दीन दयाल बिरिदु संभारी हरहु नाथ मम संकट भारी।।
24 Oct, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भारत-चीन सीमा विवाद के समाधान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की भूमिका का विश्लेष्ण करें।
24 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल ही में संपन्न अमेरिका-मालदीव रक्षा समझौते के निहितार्थों को समझाते हुए, इससे भारत पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करें।
23 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
वर्तमान परिदृश्य में निम्नलिखित कथन की प्रासंगिकता को स्पष्ट करें।
‘‘प्रत्येक भारतवासी का यह भी कर्त्तव्य है कि वह ऐसा न समझे कि उसने अपने व अपने परिवार के लिये कमा लिया तो सबकुछ कर लिया। उसे अपने समाज के कल्याण के लिये दिल खोलकर खर्च करना चाहिये।’’ - महात्मा गांधी
23 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल ही में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के आंकडे भारत के विभिन्न आय समूहों के बीच मौजूद गंभीर डिजिटल डिवाइड को दर्शाते हैं। भारत में डिजिटल डिवाइड के कारणों की चर्चा करते हुए इसके प्रभावों को इंगित करें ?
22 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
समय-समय पर राज्यसभा के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न उठते रहे हैं। राज्यसभा की भूमिका पर उठने वाले सवालों के कारणों की चर्चा करते हुए इसकी प्रासंगिकता को रेखांकित कीजिये।
22 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
दिल्ली सल्तनत के राज्य में नगरीय अर्थव्यवस्था के विस्तार को बनाये रखने वाले प्रमुख कारकों की पहचान कीजिए?
21 Oct, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
हाल ही में नोबल पुरस्कारों की घोषणा के बाद जीन एडिटिंग तकनीकी चर्चा का विषय रही इस तकनीकी से संबंधित अनुप्रयोगों की चर्चा करते हुए इससे संबंधित नैतिक चिंताओं पर प्रकाश डालें ।
21 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
किसी भी देश की प्रगति के साथ-साथ उसके नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिये शिक्षा को सबसे महत्त्वपूर्ण आधार माना गया है। हाल ही में प्रस्तुत राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए इसके कार्यान्वयन में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालें तथा समाधान के बिंदु सुझाएँ।
21 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मानसिक मानचित्र (मेंटल मैप) की संकल्पना को विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिये।
20 Oct, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल -
हिंदी के किसी एक यात्रा वृतांत लेखन की लेखनगत विशेषताओं का उल्लेख कीजिये।
19 Oct, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
रूढ़िगत नैतिकता आधुनिक जीवन का मार्गदर्शक नहीं हो सकती है।
18 Oct, 2020 निबंध लेखन -
भू-जल को भारत में पीने योग्य पानी का सबसे प्रमुख स्रोत माना जाता है। भारत में भू-जल की चिंताजनक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताएं कि इस समस्या से निपटने में अटल भू-जल योजना किस प्रकार कारगर सिद्ध हो सकती है?
17 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वर्तमान में साइबर सुरक्षा ढाँचे के अद्यतनीकरण की आवश्यकता क्यों है? साइबर सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों को रेखांकित करें।
17 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
सिद्ध नाथ साहित्य में प्रयुक्त खड़ी बोली या प्रारंभिक रूप।
16 Oct, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की शक्तियों तथा कार्यों की चर्चा करते हुए बताएं कि नया आयोग पुराने स्वरूप से किन संदर्भों में भिन्न है?
16 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘मानव जनसंख्या वृद्धि, प्रजाति विलोपन के संकट, पर्यावास के क्षय और जलवायु परिवर्तन सहित हमारे सबसे अहम पर्यावरण संबंधी के मुद्दों की जड़ है।’ टिप्पणी कीजिये।
16 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
मध्यकाल में काव्यभाषा के रूप में प्रयुक्त अवधी की विशेषताएँ।
15 Oct, 2020 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
क्या आप इस मत से सहमत हैं की ‘बिस्मार्क की विदेश नीति ने यूरोप में राजनीतिक गुटबंदी का एक ऐसा माहौल तैयार कर दिया जिसने प्रथम विश्व युद्ध को अवश्यंभावी बना दिया।’ टिप्पणी करें ।
15 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्तमान में COVID-19 महामारी के कारण अर्थव्यवस्था के संकुचन ने शहरी क्षेत्रों में रोज़गार की स्थिति पर चिंताओं में वृद्धि की है। आपके अनुसार इससे निपटने हेतु सरकार द्वारा किन संभावित उपायों को अपनाया जा सकता है। चर्चा करें।
15 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
निम्नलिखित को ध्यानपूर्वक पढि़ए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिएः
आप पेंशन विभाग में एक क्लर्क के रूप में काम कर रहे हैं। पिछले 18 महीनों से एक सेवानिवृत्त वृद्ध व्यक्ति अपनी फाइल को पास कराने के अनुरोध के साथ आपके कार्यालय में नियमित रूप से आ रहा है, उसे अपनी जीविका और बेटी की शादी के लिये तत्काल पैसे की ज़रूरत है। लेकिन उसकी फाइल को पास करने के लिये आपका सहयोगी, जो उस फाइल पर काम कर रहा है, उससे पैसे (रिश्वत) की मांग कर रहा है। उस वृद्ध व्यक्ति के पास पैसे न होने के कारण वह आपके सहयोगी को पैसे नहीं दे पा रहा है, इसलिये उसकी फाइल पास नहीं हो रही है। आपके कार्यालय के कई कर्मचारियों को बुरा लग रहा है, लेकिन वे सभी इस मुद्दे पर चुप हैं। यह हमारे समाज को प्रभावित कर रहे भ्रष्टाचार का एक चेहरा है, लेकिन अभी तक कोई भी इसके खिलाफ आवाज़ नहीं उठा रहा है।
उपरोक्त मामले में शामिल नैतिक मुद्दा-भ्रष्टाचार है। एक वृद्ध व्यक्ति, पेंशन, जो कि उसका अधिकार है, उसके लिये संघर्ष कर रहा है, लेकिन भ्रष्टाचार की वजह से उसको अपना अधिकार नहीं मिल रहा है। समाज के हर व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिये भ्रष्टाचार को हमारे समाज से दूर करना चाहिये।
(a) आप के अनुसार इस तरह की अभिवृत्ति के क्या कारण हैं?
14 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) आपके सहयोगी की अभिवृत्ति को बदलने में अनुनयन की क्या भूमिका हो सकती है? आप अपने सहयोगी को कैसे समझाएगें? -
‘स्थगन प्रस्ताव’ से आप क्या समझते हैं? भारतीय संविधान में इससे संबंधित किये गये प्रावधानों पर प्रकाश डालें।
14 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
दक्षिण-दक्षिण सहयोग से आप क्या समझतें हैं? इसके महत्त्व की चर्चा करते हुए बताएं कि किन उपायों द्वारा इस सहयोग को अधिक मज़बूत तथा स्थायी बनाया जा सकता है?
13 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
मानसिक स्वास्थ्य जीवन की गुणवत्ता का मुख्य निर्धारक होने के साथ सामाजिक स्थिरता का भी परिचायक होता है। पूर्वाग्रह तथा सामाजिक रूढ़िवादिता ने मानसिक स्वास्थ्य की समस्या को और जटिल बना दिया है। कथन का परीक्षण करें।
13 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत के ऊर्जा क्षेत्र का प्रशासन काफी जटिल है और यह इस क्षेत्र के विकास में बाधा उत्पन्न कर सकता है। देश में ऊर्जा से संबंधित विभिन्न मंत्रालयों और विनियामकों का एकीकरण क्यों आवश्यक है?इस क्षेत्र में एक एकीकृत व्यवस्था के लाभों पर प्रकाश डालें।
30 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
किसानों की आय दुगुनी करने हेतु एक सहबद्ध कार्यक्रम के रूप में नीली क्रांति के महत्त्व को समझायें। सरकार द्वारा इसे सशक्त बनाने हेतु किये जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालें।
30 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
राम मंदिर भूमि पूजन में प्रधानमंत्री की उपस्थिति ने धर्मनिरपेक्षता पर बहस को पुनर्जीवित कर दिया है। धर्मनिरपेक्षता से आप क्या समझते हैं? धर्मनिरपेक्षता के भारतीय व पश्चिमी मॉडल का तुलनात्मक अध्ययन करते हुए आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
29 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
किसी भी लोकतांत्रिक देश की न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता व न्याय तक पहुँच प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। न्यायिक पारदर्शिता क्यों आवश्यक है? इसे सुनिश्चित करने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है? चर्चा करें।
29 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था