डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
'भावनात्मक बुद्धिमत्ता' शब्द से आप क्या समझते हैं? यह सामान्य बुद्धिलब्धि (IQ) से किस प्रकार भिन्न है? विभिन्न हितधारकों के साथ व्यवहार करने के क्रम में किसी सिविल सेवक के लिये भावनात्मक बुद्धिमत्ता किस प्रकार उपयोगी हो सकती है, उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)
25 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल ही में RBI ने अपनी क्लीन नोट पॉलिसी के तहत उच्च मूल्य के करेंसी नोटों को बाज़ार से वापस लेने का निर्णय लिया है। भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभावों पर विचार करते हुए, इस कदम के संभावित लाभों और हानियों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
24 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
माइटोकॉन्ड्रियल रिप्लेसमेंट थेरेपी (MRT) की अवधारणा को बताते हुए मानव स्वास्थ्य तथा प्रजनन पर इसके संभावित प्रभावों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
हाल ही में केरल की कुदुम्बश्री योजना के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। इस आलोक में भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने तथा गरीबी उन्मूलन में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
23 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्षेत्रीय और वैश्विक परिदृश्य के संदर्भ में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु उपाय सुझाइए। (250 शब्द)
23 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
जलवायु परिवर्तन से निपटने में महिलाओं की भूमिका के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
22 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
वैश्विक जलवायु परिवर्तन और इसके प्रभावों पर पर्माफ्रॉस्ट विगलन (Permafrost thawing) की भूमिका की चर्चा कीजिये। पर्माफ्रॉस्ट विगलन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के सुझाव दीजिये। (150 शब्द)
22 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध
1. गरीबी, क्रांति और अपराध की जननी है।
20 May, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. राजनेताओं के अनावश्यक महिमामंडन से लोगों के ध्रुवीकरण को प्रेरणा मिलती है। -
आप एक सरकारी कार्यालय में कार्य करते हैं तथा आपकी विशेषज्ञता और भरोसे के कारण, आपको चुनाव ड्यूटी के लिये चुना गया है। आपकी भूमिका में मतदान केंद्र के संचालन की देखरेख, मतदान मशीनों का रखरखाव और चुनाव अधिकारियों के आचरण की निगरानी करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित कराना शामिल है।
चुनाव के दौरान आपको पता चलता है कि आपका साथी चुनाव अधिकारी (जो आपका अच्छा दोस्त है) कदाचार में लिप्त है। यह अधिकारी किसी विशेष राजनीतिक दल का पक्ष लेकर मतदान प्रक्रिया में हेरफेर करने के साथ अनाधिकृत व्यक्तियों को कई बार मतदान करने की अनुमति दे रहा है और कुछ लोगों के मतदान को रोकने की कोशिश कर रहा है। आप जानते हैं कि इस अधिकारी के कार्य से न केवल चुनाव की सत्यनिष्ठा के साथ समझौता होता है बल्कि निष्पक्षता और पारदर्शिता से संबंधित चुनावी सिद्धांतों का उल्लंघन होता है।
इस संदर्भ में आप संभावित व्यक्तिगत परिणामों तथा चुनाव प्रक्रिया के प्रति अपने कर्त्तव्यों के बीच किस प्रकार संतुलन स्थापित करेंगे?
19 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
रोज़गार के विस्थापन, असमानता को बढ़ावा मिलने के साथ पुनर्प्रशिक्षण एवं कौशल विकास की आवश्यकता के आलोक में कार्यस्थल पर ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग से उत्पन्न नैतिक चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
18 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मानव भ्रूण में CRISPR-Cas 9 जैसी जीन एडिटिंग तकनीकों के उपयोग से संबंधित नैतिक चिंताओं को बताते हुए भावी पीढ़ियों पर इसके संभावित प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
18 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वनाग्नि की घटना एक क्रमिक पर्यावरणीय समस्या बन गई है जिसके गंभीर प्रभाव होते हैं। वनाग्नि के कारणों और प्रभावों को बताते हुए इस प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के उपायों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
17 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
हाल ही में जारी केंद्रीय बजट 2023-24 में सरकार ने मैंग्रोव को संरक्षित करने के उद्देश्य से "MISHTI" नामक एक योजना शुरू की है। जलवायु परिवर्तन की समस्या को हल करने में मैंग्रोव के महत्त्व पर चर्चा करते हुए बताइए कि यह योजना भारत में मैंग्रोव के संरक्षण में किस प्रकार योगदान देगी। (250 शब्द)
17 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भूमिका और कार्यों पर चर्चा करने के साथ आर्थिक अपराधों से निपटने में इसकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में ED के समक्ष उत्पन्न प्रमुख चुनौतियों को बताते हुए इसकी दक्षता को बढ़ाने के उपाय सुझाइए? (250 शब्द)
16 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विदेश नीति के उद्देश्यों, क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक हितों के संदर्भ में खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंधों के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। खाड़ी देशों के साथ अपने संबंधों को मज़बूत करने के लिये भारत द्वारा अपनाई गई रणनीतियों पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
16 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के विशिष्ट संदर्भ में, 18वीं शताब्दी के भारत के राजनीतिक परिदृश्य को आकार देने में कर्नाटक युद्धों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
15 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
चक्रवात, तटीय क्षेत्रों के लिये जोखिम उत्पन्न करने वाली प्राकृतिक आपदाओं के प्रकार हैं। चक्रवातों के निर्माण, विशेषताओं और प्रभावों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
15 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध
1. कुछ लोगों को बदलाव पसंद नहीं होता है, लेकिन अगर आप आपदा में हैं, तो आपको बदलाव को अपनाने की जरूरत है।
13 May, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. शक्ति, ज्ञान रखने से नहीं बल्कि ज्ञान बांटने से आती है। -
आप एक बहुराष्ट्रीय कंपनी XYZ के सीईओ हैं। यह कंपनी श्री राकेश को एक नए प्रबंधक के रूप में नियुक्त करती है, जिन्हें अल्पकालिक लाभप्रदता बढ़ाने और लागत में कटौती के उपायों को प्राथमिकता देने के लिये जाना जाता है। उनके नेतृत्व में कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में तो सुधार होता है, लेकिन कुछ नैतिक चिंताएँ भी उत्पन्न होती हैं।
श्री राकेश उन रणनीतियों को लागू करते हैं जिनमें ऋण के माध्यम से पूंजी प्रवाह बढ़ाना तथा कर्मचारियों पर कार्य का अत्यधिक दबाव डालना शामिल है, जिसके परिणामस्वरूप कंपनी की लाभप्रदता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उनकी नीतियों के माध्यम से कंपनी के शेयरों के मूल्य में वृद्धि होने लगी और बहुत जल्द ही श्री राकेश की निदेशक मंडल की नजर में अच्छी छवि बन गई।
इस कंपनी के कर्मचारी क्रमिक रूप से कंपनी छोड़ने लगते हैं। इस संदर्भ में शुरूआती पूछताछ में पता चलता है कि राकेश के अनियंत्रित व्यवहार के कारण कर्मचारी कंपनी छोड़ रहे हैं। आपको यह भी पता चलता है कि राकेश की नीतियाँ अल्पावधि में तो लाभ को बढ़ावा देंगी लेकिन वे दीर्घावधि में स्थिरता के लिये उपयुक्त नहीं हैं। श्री राकेश ने जो सुखद तस्वीर पेश की है वह पूरी तरह सही नहीं है। वह विनियामक खामियों का उपयोग करते हुए वित्तीय विवरणों में हेरफेर करता है और कृत्रिम रूप से कंपनी की लाभप्रदता में वृद्धि दिखाता है। इससे निवेशक तो आकर्षित होते हैं लेकिन इससे वित्तीय रिपोर्टिंग की सटीकता और पारदर्शिता पर सवाल उठता है।
इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दे क्या हैं और इस स्थिति के समाधान हेतु आपके पास कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?
12 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
पर्यावरण संरक्षण की तुलना में आर्थिक विकास को अधिक प्राथमिकता देने से संबंधित नैतिक दुविधाएँ क्या हैं? (150 शब्द)
11 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
गोपनीयता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संदर्भ में सरकारी निगरानी कार्यक्रमों से संबंधित नैतिक मुद्दों का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
11 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पूर्वोत्तर भारत में क्रमिक रूप से उत्पन्न होने वाले आंतरिक सुरक्षा खतरों हेतु उत्तरदायी कारकों पर चर्चा कीजिये? (150 शब्द)
10 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
वैश्विक अर्थव्यवस्था 'डी-डॉलराइज़ेशन' से गुजर रही है। इस प्रवृत्ति हेतु उत्तरदायी अंतर्निहित कारक क्या हैं? भारत के संदर्भ में डी-डॉलराइज़ेशन से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने हेतु क्या उपाय किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
10 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के संघीय ढाँचे पर महामारी के प्रभावों का विश्लेषण करते हुए इस संकट से निपटने में केंद्र और राज्यों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। महामारी के दौरान अंतर-सरकारी समन्वय को मज़बूत करने हेतु सरकार द्वारा किये गए उपायों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
09 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोकतंत्र पर सोशल मीडिया के प्रभाव तथा भारत में ऑनलाइन सामग्री के नियमन के क्रम में इससे उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिये सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का विश्लेषण करने के साथ जवाबदेहिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच संतुलन स्थापित करने के उपायों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
09 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रति तिलक और महात्मा गांधी के दृष्टिकोण में समानताओं और भिन्नताओं पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
08 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सात महाद्वीपों के निर्माण और विकास हेतु उत्तरदायी प्रमुख विवर्तनिकी और जलवायु कारकों पर चर्चा कीजिये। भू-वैज्ञानिक इतिहास और प्लेट विवर्तनिकी से इनकी भौतिक और पर्यावरणीय विशेषताओं को किस प्रकार आकार मिला है? (250 शब्द)
08 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध:
1. "कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) का अब तक का सबसे बड़ा खतरा यह है कि लोग बहुत जल्दी यह निष्कर्ष निकाल लेते हैं कि वे इसको समझते हैं।"
06 May, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. जब तक कार्य पूरा न हो, वह हमेशा असंभव सा लगता है। -
आप एक ऐसे ज़िले के पुलिस अधीक्षक हैं, जहाँ महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और घरेलू हिंसा सहित अपराधों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। यह ज़िला बड़ी संख्या में ऐसे प्रवासी श्रमिकों का आश्रय स्थल भी है जो अक्सर नियोक्ताओं के शोषण और दुर्व्यवहार के प्रति संवेदनशील होते हैं। संबंधित ज़िला प्रशासन के पास सीमित संसाधन होने के साथ पुलिस बल में कर्मचारियों की कमी और काम के अधिक बोझ की समस्या है। हाल ही में एक स्थानीय एनजीओ ने इस ज़िले में महिलाओं और प्रवासी श्रमिकों हेतु समर्पित हेल्पलाइन स्थापित करने के प्रस्ताव के संदर्भ में आपसे संपर्क किया है। हालाँकि इस प्रस्ताव में पुलिस बजट से धनराशि का प्रमुख हिस्सा आवंटित होना शामिल है, जिससे पुलिस बल की परिचालन क्षमताएँ भी प्रभावित हो सकती हैं।
05 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
ऐसी स्थिति में पुलिस अधीक्षक के रूप में आपके पास कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक विकल्प के गुणों और दोषों की चर्चा करते हुए इस संदर्भ में अपनी कार्रवाई के क्रम के बारे में बताइए। (250 शब्द) -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता क्या है? लोक सेवा के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
04 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न





