डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
मानव व्यवहार को आकार देने में नैतिकता की क्या भूमिका है? व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में नैतिक मूल्यों के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
04 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत के 'डिजिटल इंडिया' कार्यक्रम के उद्देश्य और चुनौतियाँ क्या हैं? भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभावों की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
03 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में सतत् विकास को बढ़ावा देने में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
03 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
02 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में नागरिकों के मूल अधिकारों के संरक्षण में न्यायपालिका की क्या भूमिका है? उदाहरणों सहित चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
02 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय समाज और संस्कृति पर भक्ति आंदोलन के प्रभाव की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
01 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
विश्व पटल पर फ्राँसीसी क्रांति के महत्त्व का आकलन कीजिये। इसने आधुनिक इतिहास की दिशा को किस प्रकार परिवर्तित किया था? (250 शब्द)
01 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध:
1. अज्ञानता, सभी दुखों का कारण है।
29 Apr, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. कभी भी इस बात पर संदेह न करें कि विचारशील एवं प्रतिबद्ध नागरिकों का एक छोटा समूह विश्व को बदल सकता है। -
उत्तर प्रदेश के किसी ज़िले में आप पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। इस ज़िले में आप हाल ही में गैंगस्टर से नेता बने एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में हुई हत्या के बाद उत्पन्न चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर रहे हैं। यह गैंगस्टर अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखता था। इस घटना के कैमरे में लाइव घटित होने के कारण इसे न केवल सांप्रदायिक रंग मिला बल्कि इन फुटेज के सोशल मीडिया पर व्यापक स्तर पर साझा हो जाने के कारण मृतक के समर्थकों द्वारा व्यापक स्तर पर इस संबंध में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस हमले के तुरंत बाद हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के कारण ज़िले में साम्प्रदायिक दंगे की आशंका भी जताई जा रही है।
28 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
इससे पुलिस विभाग पर इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने तथा दोषियों को सजा दिलाने के लिये भारी राजनीतिक दबाव बना हुआ है। इसके अतिरिक्त गैंगस्टर की सुरक्षा के लिये तैनात अधिकारियों द्वारा किये गए सुरक्षा उपायों पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसके कारण सुरक्षा में चूक हुई है।
इस संदर्भ में एक पुलिस अधिकारी के रूप में राजनीतिक दबाव से निपटने, निष्पक्ष जाँच करने, न्याय सुनिश्चित करने और सुरक्षा में चूक से संबंधित मुद्दों को हल करने में आपके कर्त्तव्य और जिम्मेदारियाँ क्या हैं? -
"आधुनिक समय में लोक सेवकों के समक्ष आने वाली नैतिक दुविधाएँ जटिल और चुनौतीपूर्ण हैं।" उदाहरणों सहित चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
27 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निर्णय लेने की प्रक्रिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence) के उपयोग के नैतिक निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
27 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में सतत् विकास को बढ़ावा देने में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा कीजिये। सतत् एवं स्थायी तकनीकों को अपनाने से संबंधित चुनौतियों को बताते हुए चर्चा कीजिये कि उन्हें किस प्रकार दूर किया जा सकता है? (150 शब्द)
26 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में जैव विविधता के संरक्षण के महत्त्व को बताते हुए इसे संरक्षित करने के लिये सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा कीजिये। इसके साथ ही देश की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण में इन उपायों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
26 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में शक्तियों के पृथक्करण पर न्यायिक सक्रियता के प्रभाव का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। क्या आपको लगता है कि हाल के वर्षों में न्यायिक सक्रियता की प्रवृत्ति में काफी वृद्धि हुई है? उपयुक्त उदाहरणों द्वारा अपने तर्कों की पुष्टि कीजिये। (250 शब्द)
25 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने में भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका और महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
25 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
कार्स्ट स्थलाकृति क्या है? इसकी विशेषताओं एवं महत्त्व का वर्णन कीजिये। (250 शब्द)
24 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रथम विश्व युद्ध के बाद की विश्व व्यवस्था को आकार देने में वर्साय की संधि का क्या महत्त्व था? (150 शब्द)
24 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध:
1. मन की स्वतंत्रता ही वास्तविक स्वतंत्रता है।
22 Apr, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. आपका समय सीमित है, इसलिये इसे किसी और की जिंदगी जीने में व्यर्थ मत कीजिये -
आप एक ऐसे ज़िले के IAS अधिकारी हैं जिसे फसल खराब होने के कारण अधिक किसानों द्वारा की जाने वाली आत्महत्या के लिये जाना जाता है। इस क्रम में सरकार ने इस ज़िले पर विशेष ध्यान देते हुए किसानों की सहायता के लिये कई योजनाएँ और नीतियाँ लागू की हैं। हालाँकि इन प्रयासों के बावजूद आत्महत्याओं की संख्या में कमी नहीं आई है और यहाँ की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है।
प्रभावित गाँवों में से किसी एक के नियमित दौरे के दौरान आप एक किसान से मिलते हैं जो आपको यह बताता है कि स्थानीय अधिकारी सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली राहत प्रदान करने के लिये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। वह आपको यह भी बताता है कि स्थानीय अधिकारी परियोजनाओं की लागत को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के साथ भ्रष्टाचार में भी संलग्न हैं। किसान आपको बताता है कि उसने अपनी सारी बचत को पहले ही खराब हो गई अपनी फसलों पर व्यय कर दिया है और अब वह और रिश्वत नहीं दे सकता है।
आप जानते हैं कि अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से राजनीतिक दबाव के साथ आपके खिलाफ विपरीत प्रतिक्रिया हो सकती है जिससे आपका करियर भी खतरे में पड़ सकता है। हालाँकि आपको यह भी आभास है कि यदि आप कुछ नहीं करते हैं तो यह स्थिति बिगड़ने के साथ अधिक से अधिक लोगों की जान जाती रहेगी।
इस स्थिति में आप क्या करेंगे? लोगों की सेवा करने के क्रम में आप अपने करियर और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े संभावित जोखिमों और अपने कर्त्तव्यों के बीच किस प्रकार संतुलन स्थापित करेंगे?
21 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
इंटीग्रिटी पैक्ट से आप क्या समझते हैं? हाल की घटनाओं के आलोक में, भारत में सार्वजनिक खरीद के संदर्भ में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के क्रम में इसकी उपयोगिता का विश्लेषण कीजिये? (150 शब्द)
20 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"संवेदना और सहिष्णुता जैसे मूल्य कमजोरी की निशानी नहीं हैं बल्कि यह मजबूती की निशानी हैं।" इस उद्धरण का वर्तमान संदर्भ में क्या अर्थ है? (150 शब्द)
20 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल के वर्षों में भारत में उच्च मुद्रास्फीति दर का अनुभव किया गया है। भारतीय अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति के प्रमुख कारणों पर चर्चा करते हुए इसे नियंत्रित करने के लिये सरकार द्वारा किये गए उपायों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
19 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में सरकार द्वारा जारी बाघ गणना, 2022 में भारत में बाघों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई गई है। प्रोजेक्ट टाइगर के महत्त्व पर चर्चा करते हुए बाघ गणना, 2022 को आधार बनाकर पश्चिमी घाट में बाघों की संख्या में आई गिरावट के कारणों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द).
19 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
संसदीय समितियाँ कार्यपालिका पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आप इस तर्क से कहाँ तक सहमत हैं कि भारतीय संसदीय कार्यप्रणाली में संसदीय समितियों की भूमिका घटती जा रही है? (250 शब्द)
18 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में जनजातीय समुदायों पर विकास परियोजनाओं और नीतियों के प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
18 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारतीय समाज में जाति-आधारित भेदभाव का एक लंबा इतिहास रहा है। इस समस्या को दूर करने के क्रम में डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदानों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
17 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के योगदान को बताते हुए चर्चा कीजिये कि उनकी विचारधाराओं और रणनीतियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को किस प्रकार आकार दिया था? (250 शब्द)
17 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध:
1. हम वही हैं जो हम बार-बार करते हैं। इसलिये श्रेष्ठता कोई कार्य नहीं बल्कि एक आदत है।
15 Apr, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. जीने की सबसे बड़ी शान कभी न गिरने में नहीं, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है। -
आप एक ऐसे कस्बे/शहर के मेयर हैं जहाँ हाल ही में कुत्तों के काटने के मामलों में वृद्धि देखी गई है। स्थानीय समुदाय अपने बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और इस संदर्भ में उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। महापौर के रूप में आप इस मुद्दे को हल करने और समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये ज़िम्मेदार हैं।
इस मामले की जाँच करने पर आपको पता चला है कि इस क्षेत्र के कई कुत्ते आवारा हैं और यह कुछ ऐसे लोगों के हैं जो इनकी उचित देखभाल नहीं करते हैं। आपने यह भी पाया कि हाल के वर्षों में स्थानीय कुत्तों की आबादी में काफी वृद्धि हुई है और इसकी निगरानी या नियंत्रण के लिये कोई प्रभावी प्रणाली का भी अभाव है।
उपर्युक्त स्थिति में आप क्या करेंगे?
14 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
नैतिक संहिता और आचार संहिता का अक्सर एक दूसरे के स्थान पर उपयोग किया जाता है लेकिन इनके अलग-अलग अर्थ और अनुप्रयोग होते हैं। नैतिक संहिता और आचार संहिता के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए प्रत्येक का उदाहरण दीजिये। (150 शब्द)
13 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न





