इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    मानव व्यवहार को आकार देने में नैतिकता की क्या भूमिका है? व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में नैतिक मूल्यों के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    04 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • नैतिकता का परिचय देते हुए अपना उत्तर प्रारंभ कीजिये।
    • व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में नैतिक मूल्यों के महत्त्व की व्याख्या कीजिये।
    • तदनुसार निष्कर्ष दीजिये।

    परिचय:

    नैतिकता, सिद्धांतों और मूल्यों के ऐसे समूह को संदर्भित करती है जिससे मानव व्यवहार के साथ निर्णय निर्माण प्रक्रिया को निर्देशन मिलता है। यह मानव जीवन का एक अनिवार्य पहलू है जिससे लोगों के दूसरों लोगों और आसपास के वातावरण के साथ व्यवहार को आकार मिलता है। न्यायसंगत और सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण तथा मानव व्यवहार को आकार देने में नैतिकता की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है।

    मुख्य भाग:

    मानव व्यवहार को आकार देने में नैतिकता की भूमिका:

    • व्यक्तियों को नैतिक और जिम्मेदार विकल्प चुनने में सहायता करने के माध्यम से नैतिकता मानव व्यवहार को आकार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
    • इससे नैतिक निर्णय लेने की दिशा में लोगों का मार्गदर्शन होता है।
    • नैतिकता अक्सर सांस्कृतिक तथा धार्मिक विश्वासों से निकटता से संबंधित होती है और यह सामाजिक मानदंडों, व्यक्तिगत मूल्यों और अनुभवों से प्रभावित हो सकती है।
    • नैतिक सिद्धांतों का पालन करके व्यक्ति अपने जीवन में सत्यनिष्ठा की भावना विकसित कर सकते हैं, जिससे अधिक व्यक्तिगत संतुष्टि के साथ पूर्णता की भावना विकसित हो सकती है।
    • इससे सकारात्मक सामाजिक संबंधों को बढ़ावा मिलने के साथ आपसी विश्वास और सम्मान के आधार पर मजबूत संबंध विकसित हो सकते हैं।

    व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्त्व:

    • इससे सही और गलत व्यवहार के लिये मानक निर्धारित होते हैं जिससे दूसरों के साथ व्यवहार करने में लोगों को मार्गदर्शन मिलता है।
    • व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी, सम्मान और करुणा जैसे नैतिक मूल्य आवश्यक हैं।
      • निजी जीवन में ये मूल्य परिवार, संबंधियों और समुदाय के साथ सकारात्मक संबंध बनाने में सहायक होते हैं।
    • दूसरों के साथ सार्थक संबंध बनाने में सहायक होने के कारण इससे व्यक्तियों को बेहतर जीवन जीने में सहायता मिलती है।
    • व्यावसायिक जीवन में एक सफल करियर बनाने और समाज में योगदान देने के लिये नैतिक मूल्य आवश्यक हैं।
    • इससे एक ऐसा कार्य वातावरण बनाने में सहायता मिलती है जो निष्पक्षता, ईमानदारी और जवाबदेहिता पर आधारित हो। जो लोग अपने व्यावसायिक जीवन में नैतिक मूल्यों का अनुसरण करते हैं उनके द्वारा सहयोगियों और समुदाय का विश्वास और सम्मान अर्जित करने की संभावना अधिक होती है।

    निष्कर्ष:

    मानव व्यवहार को आकार देने में नैतिकता की भूमिका को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी, सम्मान और करुणा जैसे नैतिक मूल्य आवश्यक हैं। विश्वास, सम्मान और उत्तरदायित्व की संस्कृति को बढ़ावा देकर नैतिक मूल्यों को बनाए रखने से न केवल व्यक्ति को बल्कि बड़े पैमाने पर समुदाय को भी लाभ होता है। इसलिये जीवन के सभी पहलुओं में नैतिक मूल्यों को विकसित करना और उनको लागू करना महत्त्वपूर्ण है।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2