- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
- 
                                प्रश्न :निम्नलिखित उद्धरण का आपके विचार से क्या अभिप्राय है? 21 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
 ‘‘हम बाहरी दुनिया में तब तक शांति प्राप्त नहीं कर सकते जब तक कि हम अपने भीतर शांति प्राप्त नहीं कर लेते।’’ -दलाई लामाउत्तर :शांति संघर्ष की कमी और स्वीकृति की स्थिति है। शांति व्यक्तियों और समाज को उनकी क्षमता से स्वस्थ लाभ प्राप्त करने की अनुमति देती है। विश्व में शांति के लिये आंतरिक शांति की प्रासंगिकता - भीतर की शांति अच्छे मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी है, जो घर पर माता-पिता और बच्चों, सीमाओं पर सैनिकों, सार्वजनिक जीवन में नेताओं, काम पर कर्मचारियों आदि की भूमिकाओं के लिये महत्त्वपूर्ण है।
- आंतरिक शांति, धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने में मदद करती है, जो सांप्रदायिकता का विरोधी है।
- जब लोग अपने भीतर तृप्त होते हैं, तो बलात्कार, चोरी, घरेलू हिंसा, भ्रष्टाचार आदि जैसे अपराधों की घटनाएँ कम होने की संभावना होती है।
- आंतरिक शांति लालच की कमी से जुड़ी है, जिसका प्रभाव धन, स्थिति और आय की असमानता, जलवायु परिवर्तन आदि पर पड़ता है।
- नस्लवाद, अलगाववाद, आदि जैसे सामाजिक संघर्षों को व्यक्तियों के भीतर आंतरिक कमी के लिये ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है।
 आंतरिक शांति विश्व में शांति का निर्माण खंड है, परंतु शांति की इच्छा को हठधर्मिता और संघर्षों के प्रति समर्पण के खतरे से बचना चाहिये। To get PDF version, Please click on "Print PDF" button. Print
 
             
     
                  
                 
  