ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

प्रवासी पक्षियों का अवैध शिकार

  • 16 May 2025
  • 5 min read

स्रोत: डाउन टू अर्थ

एक अध्ययन में बताया गया है कि यूरोप, उत्तर अफ्रीका और पश्चिम एशिया तक फैले भूमध्यसागर तटीय क्षेत्रों में लाखों पक्षियों का अवैध शिकार अब भी जारी है, जबकि वर्ष 2030 तक ऐसी गतिविधियों को आधा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है।

  • जोखिम में प्रमुख प्रजातियाँ: यूरोपीय टर्टल डव (Streptopelia turtur), मिस्र का गिद्ध (Neophron percnopterus) और यूरोपीय गोल्डफिंच (Carduelis carduelis)।
  • व्यापक अनुपालन की कमी: मूल्यांकन किये गए 46 देशों में से 38 देश प्रवासी प्रजातियों पर कन्वेंशन (CMS) की रोम रणनीतिक योजना को पूरा करने की दिशा में अग्रसर नहीं हैं।
  • CMS रोम रणनीतिक योजना: इसका उद्देश्य यूरोप और भूमध्यसागर क्षेत्र में पक्षियों के अवैध शिकार, पकड़ने और व्यापार (IKB) को समाप्त करना है।
    • यह योजना वर्ष 2020 के स्तर की तुलना में वर्ष 2030 तक अवैध गतिविधियों में 50% की कमी का लक्ष्य रखती है। यह योजना पहले की बर्न कन्वेंशन पर आधारित है।
  • बर्न कन्वेंशन (1979): यह यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में समन्वित संरक्षण को बढ़ावा देने वाली प्रजातियों एवं आवासों दोनों की रक्षा करने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय संधि है।

भारत और पक्षी संरक्षण

  • प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के लिये राष्ट्रीय कार्य योजना (2018–2023) का उद्देश्य मध्य एशियाई प्रवासन मार्ग (आर्कटिक और हिंद महासागर के बीच के क्षेत्र) के अंतर्गत आने वाली प्रवासी प्रजातियों की रक्षा करना है।
  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अंतर्गत दुर्लभ और संकटग्रस्त पक्षियों को अनुसूची-एक (Schedule-I) में शामिल किया गया है, ताकि उन्हें सर्वोच्च संरक्षण मिल सके।
  • भारत ने सिबेरियन क्रेन (1998), समुद्री कछुए (2007), डुगोंग (2008) और शिकारी/रैप्टर पक्षियों (2016) के संरक्षण तथा प्रबंधन के लिये CMS के साथ गैर-कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (MOU) पर भी हस्ताक्षर किये हैं।
  • भारत से रिपोर्ट की गई पक्षी प्रजातियों का विवरण जो IUCN रेड लिस्ट संस्करण 2010.1 में गंभीर रूप से संकटग्रस्त (CR) सूचीबद्ध हैं:

क्रमांक

सामान्य नाम

वैज्ञानिक नाम

कुल

स्थिति (Status)

1

व्हाइट-रंप्ड वल्चर

Gyps bengalensis

एक्सीपिट्रिडे

CR

2

इंडियन वल्चर

Gyps indicus

एक्सीपिट्रिडे

CR

3

स्लेंडर-बिल्ड वल्चर

Gyps tenuirostris

एक्सीपिट्रिडे

CR

4

रेड-हेडेड वल्चर

Sarcogyps calvus

एक्सीपिट्रिडे

CR

5

पिंक-हेडेड डक

Rhodonessa caryophyllacea

एनाटिडे

CR

6

व्हाइट-बेली हेरन

Ardea insignis

आर्डीडी

CR

7

सोशिएबल लैपविंग

Vanellus gregarius

चराद्रीदे

CR

8

क्रिसमस फ्रिगेटबर्ड

Fregata andrewsi

फ्रीगेटिडे

CR

9

जर्डन का कोर्सर

Rhinoptilus bitorquatus

ग्लैरेओलिडे

CR

10

साइबेरियन क्रेन

Grus leucogeranus

ग्रुइडे

CR

11

बंगाल फ्लोरिकन

Houbaropsis bengalensis

ओटिडिडे

CR

12

हिमालयन क्वेल

Ophrysia superciliosa

फैसियानिडे 

CR

13

स्पून-बिल्ड सैंडपाइपर

Eurynorhynchus pygmeus

स्कोलोपेसिडे

CR

14

फॉरेस्ट ऑवलेट

Heteroglaux blewitti

स्ट्रिगिडी

CR

CR: गंभीर रूप से संकटग्रस्त।

और पढ़ें: प्रवासी प्रजातियों पर कन्वेंशन

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2