ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 17 May 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का समापन

चर्चा में क्यों?

4 से 15 मई 2025 तक सरकार की खेलो इंडिया पहल के तहत, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का 7वाँ संस्करण बिहार में आयोजित किया गया।

मुख्य बिंदु

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के बारे में:
    • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार के पाँच ज़िलों ( पटना, राजगीर, बेगूसराय, गया और भागलपुर) में किया गया।
    • जबकि तीन प्रमुख स्पर्द्धाएँ- जिमनास्टिक, शूटिंग और साइकिलिंग, नई दिल्ली में आयोजित की गईं थी।
    • गजसिम्हा इस बार के खेलों का शुभंकर था।
    • 12 दिवसीय यह आयोजन 27 खेलों में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 285 स्वर्ण पदक प्रदान किये गये।
  • शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य:
    • महाराष्ट्र ने कुल 158 पदक (58 स्वर्ण, 47 रजत, 53 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।
      • यह राज्य अब तक 5 बार (2019, 2020, 2023, 2024, 2025) कुल पदकों में अग्रणी रहा है।
    • हरियाणा 117 पदकों (39 स्वर्ण) के साथ दूसरे और राजस्थान 60 पदकों (24 स्वर्ण) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
    • बिहार का प्रदर्शन:
      • मेज़बान बिहार ने कुल 36 पदक (7 स्वर्ण, 11 रजत, 18 कांस्य) जीते। खेलों के छठे संस्करण में 21वें स्थान पर रहने वाले बिहार ने इस वर्ष 6 स्थानों की छलांग लगाते हुए 15वाँ स्थान प्राप्त किया। 
      • यह पहली बार है जब बिहार ने इतने अधिक पदक जीते।

शीर्ष 10 राज्य / केंद्र शासित प्रदेश:

स्थान

राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

महाराष्ट्र

58

47

53

158

2

हरियाणा

39

27

51

117

3

राजस्थान

24

12

24

60

4

कर्नाटक

17

26

15

58

5

दिल्ली

16

20

32

68

6

तमिलनाडु

15

21

29

65

7

उत्तर प्रदेश

14

20

18

52

8

केरल

12

5

8

25

9

मणिपुर

11

8

11

30

10

मध्य प्रदेश

10

9

13

32

खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 

  • KIYG भारत में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिये एक राष्ट्रीय स्तर की बहु-विषयक खेल प्रतियोगिता है।
  • प्रधानमंत्री ने वर्ष 2018 में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एरिना में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण की शुरुआत की।
  • वर्ष 2019 में इनका नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स कर दिया गयाI 
  • ये भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल का हिस्सा हैं।
  • इसका उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और ज़मीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है।
  • ये गेम्स दो श्रेणियों में आयोजित किये जाते हैं:
    • 17 वर्ष से कम उम्र के स्कूली छात्र 
    • 21 वर्ष से कम उम्र के कॉलेज के छात्र।
  • खेलो इंडिया ऐप 
    • वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री ने खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिये खेलो इंडिया ऐप लॉन्च किया था। 
    • यह ऐप लोगों को खेल आयोजनों के बारे में अपडेट रहने में मदद करता है और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देता है।

Khelo India Youth Games 2025


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2