इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का छठा संस्करण

  • 31 Jan 2024
  • 8 min read

स्रोत: पी.आई.बी. 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) का छठा संस्करण 19 जनवरी से 31 जनवरी, 2024 तक तमिलनाडु के चार शहरों: चेन्नई, त्रिची, मदुरै और कोयंबटूर में आयोजित किया गया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स क्या है? 

  • परिचय:  KIYG भारत में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिये एक राष्ट्रीय स्तर की बहु-विषयक खेल प्रतियोगिता है।
    • ये खेल प्रत्येक वर्ष जनवरी या फरवरी में आयोजित किये जाते हैं जो भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल का हिस्सा हैं।
    • इसका उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और ज़मीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है।
    • युवा खेलों के पिछले 5 संस्करण दिल्ली, पुणे, गुवाहाटी, पंचकुला और भोपाल में आयोजित किये गए थे।
  • प्रारूप: यह दो श्रेणियों में आयोजित किया जाता है अर्थात् 17 वर्ष से कम उम्र के स्कूली छात्र और 21 वर्ष से कम उम्र के कॉलेज के छात्र
    • यह एक टीम चैंपियनशिप प्रारूप में संचालित होता है, जिसमें व्यक्तिगत एथलीटों या टीमों द्वारा अर्जित पदक उनके संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश (UT) की समग्र पदक तालिका में योगदान करते हैं।
    • आयोजन के समापन पर, सबसे अधिक स्वर्ण पदक हासिल करने वाले राज्य या केंद्रशासित प्रदेश को विजेता घोषित किया जाता है।
    • महाराष्ट्र और हरियाणा को छोड़कर किसी भी अन्य टीम ने आज तक KIYG का खिताब नहीं जीता है।
  • KIYG का छठा संस्करण:  KIYG, तमिलनाडु में 26 खेलों में कुल 933 पदक (278 स्वर्ण, 278 रजत और 377 कांस्य) शामिल हैं।
    • स्क्वैश इस वर्ष KIYG में पदार्पण कर रहा है, जबकि सिलंबम, स्वदेशी मार्शल आर्ट का एक रूप, एक प्रदर्शन खेल के रूप में प्रदर्शित किया गया है।
    • शुभंकर: वीरा मंगई।
      • रानी वेलु नचियार, जिन्हें प्रेमपूर्वक वीरा मंगई कहा जाता है, एक भारतीय रानी थीं जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ युद्ध छेड़ा था।
      • इसके अलावा खेलों के लोगो में कवि तिरुवल्लुवर की आकृति भी शामिल है।

नोट: खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में होंगे। हाल ही में अनावरण किया गया शुभंकर, स्नो लेपर्ड जिसका नाम 'शीन-ए शी' या शान है, जिसका इस आयोजन में एक अनूठा संबंध है।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न   

प्रिलिम्स:

 प्रश्न. वर्ष 2000 में प्रारंभ किये गए लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार (लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2021)

  1. अमेरिकी गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स इस पुरस्कार का सर्वप्रथम विजेता थे।
  2.  अब तक यह पुरस्कार अधिकतर ‘फॉर्मूला वन’ के खिलाड़ियों को मिला है।
  3.  अन्य खिलाड़ियों की तुलना में रॉजर पेडरर को यह पुरस्कार सर्वाधिक बार मिला है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 2          
(b)  केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3          
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (c)

व्याख्या: लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार का आयोजन पहली बार 2000 में किया गया था। इसके अंतर्गत छह श्रेणियों (पुरुष खिलाड़ी, महिला खिलाड़ी, टीम, ब्रेकथ्रू, कमबैक और एक्शन) में पुरस्कार दिये जाते हैं।

  • वर्ष 2000 में विश्व के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लिये लॉरियस खेल पुरस्कार गोल्फर टाइगर वुड्स ने जीता था। अत: कथन 1 सही है।
  • अब तक वितरित किये गए 21 पुरस्कारों में से अधिकतर ‘लॉन टेनिस’ के खिलाड़ियों ने जीते हैं। अत: कथन 2 सही नहीं है।
  • स्विट्ज़रलैंड के टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर ने अब तक सर्वाधिक 5 बार यह पुरस्कार जीता है। अत: कथन 3 सही है।

 विकल्प (c) सही उत्तर होगा


प्रश्न. 32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2021)

  1. इस ओलंपिक का आधिकारिक आदर्श वाक्य ‘एक नई दुनिया (ए न्यू वर्ल्ड)’ है।
  2. इस ओलंपिक में स्पोर्ट क्लाइंबिंग, सर्पिंग, स्केटबोर्डिंग, कराटे तथा बेसबॉल को शामिल किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1                       
(b)  केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों             
(d)  न तो 1 और न ही 2

उत्तर:(b) 

  • व्याख्या: वर्ष 2021 में टोक्यो में आयोजित किये गए 32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आधिकारिक आदर्श वाक्य ‘यूनाइटेड बाई इमोशन’ (United by Emotion) था। यह आदर्श वाक्य विविध पृष्ठभूमि के लोगों को एक साथ लाने की खेल की शक्ति पर ज़ोर देता है और उनके लिये इस तरह से जुड़ना तथा जश्न मनाना संभव बनाता है, जो उनके मतभेदों से परे हो। अत: कथन 1 सही नहीं है।
  • इस ओलंपिक में कुल छह नए खेल-स्पोर्ट क्लाइंबिंग, सर्फ़िग, सॉफ्टबॉल, बेसबॉल, कराटे तथा स्केटबोर्ड़िग शामिल किये गए थे। अत: कथन 2 सही है। 
  • विकल्प (b) सही उत्तर होगा।

मेन्स:

प्रश्न. खिलाड़ी ओलंपिक्स में व्यक्तिगत विजय और देश के गौरव के लिये भाग लेता है; वापसी पर विजेताओं पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा नकद प्रोत्साहनों की बौछार की जाती है। प्रोत्साहन के तौर पर पुरस्कार कार्यविधि के तर्काधार के मुकाबले, राज्य प्रायोजित प्रतिभा खोज और उसके पोषण के गुणावगुण पर चर्चा कीजिये। (2014)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2