डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5194
-
प्रश्न. डीपफेक (Deepfakes), साइबर-अपराधी के लिये अवसर और अन्य सभी के लिये चुनौती प्रस्तुत करता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
28 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. स्वतंत्रता के बाद से केवल कुछ ही निजी विधेयक पारित हुए हैं। क्या इसका तात्पर्य यह है कि बहुमत के वर्चस्व वाला विचार-विमर्श व्यक्तिगत पहलों पर प्रतिबंध आरोपित करता है? समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
27 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रक पर डिजिटल डिवाइड के प्रभावों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
27 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत, गांधी जी के प्रसिद्ध दांडी मार्च के साथ हुई थी। सविनय अवज्ञा आंदोलन के क्या कारण थे? इसके महत्त्व का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
26 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पश्चिमी विक्षोभ से आप क्या समझते हैं? भारत की जलवायु को प्रभावित करने में इसकी भूमिका की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
26 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध लेखन
1. गुलामी की बेड़ियाँ, आजादी की चाह से ज्यादा मजबूत कभी नहीं हो सकती हैं।
24 Dec, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. वामपंथी उग्रवाद के अभिशाप का सामना केवल विकास और प्रतिरोध की दोहरी रणनीति के माध्यम से ही किया जा सकता है। -
आपका मित्र ऋत्विक एक ऐसे गाँव से है जिसके आस-पास के इलाके विगत वर्ष के मानसून के दौरान बाढ़ के कारण जलमग्न हो गए थे। इससे सरकार ने प्रभावित लोगों को घरेलू सामान खरीदने के लिये नकद राशि, फसल को दोबारा उत्पादित करने के लिये बीज और खड़ी फसल के नुकसान की भरपाई के लिये धन देकर सहायता प्रदान की। ऋत्विक का घर ऊँचे स्थान पर होने के कारण उसका कोई व्यक्तिगत नुकसान नहीं हुआ था। सौभाग्य से उसकी कृषि भूमि भी बाढ़ वाली नदी से अपेक्षाकृत दूर होने के कारण बाढ़ के नुकसान से बच गई। आमतौर पर सरकारी तंत्र ऐसी स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति के हुए नुकसान का पूरी तरह से आकलन करने में असमर्थ होता है। इसके परिणामस्वरूप लोग अनावश्यक और काल्पनिक दावे करके लाभ प्राप्त करने हेतु प्रयासरत रहते हैं। इस क्रम में ऋत्विक ने लाभ प्राप्त करने हेतु गाँव के अन्य लोगों की तरह गलत जानकारी प्रस्तुत की हैं।
ऋत्विक के एक करीबी दोस्त के रूप में, उसके इस कृत्य के बारे में आप क्या सोचते हैं? क्या यह सही कार्य है? ऋत्विक के आचरण पर आपकी उचित प्रतिक्रिया क्या होगी?
23 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
"किसी व्यक्ति के नैतिक सिद्धांत विभिन्न कारकों का परिणाम होते हैं"। इस कथन के आलोक में नैतिक आदर्शों के विकास में लोक मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
22 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सांस्कृतिक सापेक्षतावाद क्या है? सांस्कृतिक सापेक्षतावाद से नैतिकता के समक्ष कौन सी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं? (150 शब्द)
22 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नाभिकीय ऊर्जा में होने वाली प्रगति के लाभ तो हैं लेकिन इससे कई चुनौतियाँ भी उभरी हैं। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
अर्थव्यवस्था में मंदी के समाधान हेतु भारत को अपनी संवृद्धि-केंद्रित नीतियों को जन-केंद्रित नीतियों में बदलने की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
21 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय जेल, मानवाधिकारों की दुर्दशा को प्रतिबिंबित करती हैं और इनमें गंभीर सुधारों की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
20 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत और इज़राइल के बीच मौजूद सद्भावना (goodwill) के बावजूद, भारत द्वारा फिलिस्तीन के लिये महत्त्वपूर्ण योगदान दिया गया है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
20 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्लेट विवर्तनिकी (plate tectonics) सिद्धांत के संदर्भ में, विश्व के विभिन्न प्रकार के प्लेट विवर्तनिकी किनारों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
19 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
"विशेष रूप से बच्चे, कोविड-19 से नकारात्मक रूप से प्रभावित हुए थे"। इस कथन के आलोक में बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और मानसिक एवं शारीरिक कल्याण के विशेष संदर्भ में इन पर कोविड-19 महामारी के प्रभावों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
19 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध लेखन
1. भारत में न्याय की अंतहीन प्रतीक्षा।
17 Dec, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. आग को आग से नहीं बुझाया जा सकता है। यह तो केवल जल ही है जो इसमें फर्क/प्रभाव डाल सकता है। -
हाल ही में कैटरिंग सेवा में शामिल एक 19 वर्षीय दलित व्यक्ति के हाथ, शादी समारोह में उच्च जाति के व्यक्ति की भोजन की थाली में लग जाने के कारण उस पर हमला किया गया था। वहाँ पर उपस्थित लोगों द्वारा बीच-बचाव के बाद यह मामला शांत कराया गया और इसके बाद पीड़ित व्यक्ति अपने घर चला गया। इसके बाद भी आरोपी और उसके सहयोगियों ने पीड़ित व्यक्ति के घर जाकर उसके साथ मारपीट की। जब उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके अलावा आरोपियों ने घर में खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की और इसे नजरंदाज़ किया। गिरफ्तारी में पुलिस की निष्क्रियता के कारण यह स्थिति और बिगड़ती जा रही है और इस क्रम में उच्च और निम्न जाति के दो विपरीत समूहों के बीच संघर्ष भी शुरू हो गया है।
16 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
A. एक आईपीएस अधिकारी के रूप में आप इस मुद्दे को कैसे सुलझाएंगे और इस संदर्भ में आपकी कार्रवाई का क्रम क्या होगा?
B. आप अपने जिले में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को कैसे रोक सकते हैं? -
हाल ही में कई निजी उद्यमों को अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के क्रम में नैतिक दुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में आप क्या सोचते हैं? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
15 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक व्यवहार को प्रोत्साहन देने में 'नैतिक अंतरात्मा (moral conscience)' की भूमिका की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
15 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ऊर्जा की बढ़ती मांग और भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की स्थिति के आलोक में क्या जैव-ऊर्जा से ऊर्जा के गैर-नवीकरणीय स्रोत को स्थानांतरित किया जा सकता है और इससे भारत की ऊर्जा आवश्यकताएँ पूरी हो सकती हैं? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelliegence-AI) में अपार वैज्ञानिक क्षमता होने के बावजूद, इसके उदय से विभिन्न चुनौतियाँ उत्पन्न हो रही हैं। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में न्यायिक नियुक्तियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कीजिये। क्या प्रस्तावित राष्ट्रीय न्यायिक आयोग विधेयक (National Judicial Commission Bill), न्यायपालिका में महत्त्वपूर्ण सुधार प्रशस्त कर सकता है? (250 शब्द)
13 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में मलक्का जलडमरूमध्य के महत्त्व की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
13 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में अपतटीय पवन ऊर्जा जैसी परियोजनाओं के क्या लाभ हैं? इससे संबंधित चुनौतियों पर चर्चा करने के साथ इनके समाधान के उपाय सुझाइए। (250 शब्द)
12 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
पालने/जन्म से लेकर मृत्यु तक जीवन के हर चरण में महिलाओं के खिलाफ हिंसा होती रहती है। चर्चा कीजिये (250 शब्द)
12 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध
1. वर्तमान में आतंकवाद, दुष्टता/बुराई का स्रोत/उद्योग है।
10 Dec, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. वास्तविक अर्थों में शिक्षा, अंतत: सत्य की खोज है। यह ज्ञान और प्रबोधन की अंतहीन यात्रा है। -
रूस-यूक्रेन युद्ध जारी रहने, उपभोक्ता मांग में गिरावट और धीमी आर्थिक संवृद्धि जैसे विभिन्न कारणों से विश्व भर में बड़ी-टेक कंपनियों द्वारा कर्मचारियों की छंटनी की प्रवृत्ति बनी हुई है। इस वैश्विक स्थिति के आलोक में एक भारतीय एड-टेक कंपनी भी है जो मांग और पूंजी में होने वाली इस चुनौती से पीड़ित है। मंदी के इस कठिन दौर से निपटने के लिये इस कंपनी को भी कुछ उपाय करने की आवश्यकता है।
09 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
मनीष इस कंपनी में मानव संसाधन (HR) प्रमुख के रूप में कार्यरत है और उस पर कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी करने का निवेशकों का दबाव बना हुआ है।
इसके अलावा उसे प्रबंधन द्वारा भी सूचित किया गया है कि कंपनी के अस्तित्व को बनाए रखने के लिये कर्मचारियों की छंटनी आवश्यक है और उसे जल्द से जल्द इस निर्णय के बारे में कर्मचारियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया।
प्रश्न. नैतिक द्वंदों को ध्यान में रखते हुए बताइए कि इस परिदृश्य में मनीष को क्या करना चाहिये? -
कॉर्पोरेट गवर्नेंस के सार तत्त्व क्या हैं? इनका क्या औचित्य है। (150 शब्द)
08 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सिविल सेवकों हेतु नैतिक विचारों पर किन्हीं दो आधुनिक लोक प्रशासक विचारकों के दृष्टिकोण की संक्षेप में रूपरेखा प्रस्तुत कीजिये। (150 शब्द )
08 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. "निजी भागीदार, अंतरिक्ष-आधारित अनुप्रयोगों और सेवाओं के विकास हेतु आवश्यक नवाचार ला सकते हैं"। इस कथन के आलोक में, भारत के अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में निजी क्षेत्र की भूमिका पर प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
07 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी


