डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4721
-
'लोगों को उन देशों में वापस नहीं भेजा जाना चाहिये जहाँ उन्हें उत्पीड़न या गंभीर मानवाधिकारों के उल्लंघन का सामना करना पड़ सकता है।' शरणार्थियों की नैतिकता के संदर्भ में इस कथन पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'महामारी के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।' इस कथन के आलोक में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिये एक व्यापक योजना की आवश्यकता पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
11 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“भारत की तिब्बत नीति में बदलाव हुआ है।” भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के परिप्रेक्ष्य में इस कथन पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
10 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
जनजातीय विद्रोह भले ही समय और स्थान में एक-दूसरे से भिन्न थे लेकिन इनमें कुछ सामान्य विशेषताएँ थीं। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
09 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
समस्या कभी भी मन में नहीं बल्कि मानसिकता में होती है।
07 Aug, 2021 निबंध लेखन -
किसान और उनके परिवार महीनों से दिल्ली की अंतर्राज्यीय सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इन्होंने सरकार के नए कृषि कानूनों के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर डेरा डाल दिया है क्योंकि उन्हें लगता है ये नए कृषि कानून उनकी आजीविका को बर्बाद कर देंगे।
किसान संघों और उनके प्रतिनिधियों ने मांग की है कि इन कानूनों को निरस्त किया जाए और कहा है कि वे किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेंगे। किसान नेताओं ने कृषि कानूनों के कार्यान्वयन पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के स्थगन आदेश का स्वागत किया है लेकिन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति को खारिज कर दिया है।
किसान नेताओं ने कानून को 18 महीनों के लिये निलंबित करने के सरकार के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है। केंद्र सरकार और किसान संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले किसानों के बीच ग्यारह दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन यह सभी अनिर्णायक रहे।
प्रदर्शनकारी किसान कभी-कभी हिंसक हो जाते हैं और शांतिपूर्ण विरोध की आड़ में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाते हैं। एक विशेष कंपनी और अन्य बुनियादी ढांचे तथा कई दूरसंचार टावर भी क्षतिग्रस्त कर दिये गए। दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कों को विरोध स्थलों में बदल दिया गया है और प्रदर्शनकारियों द्वारा यात्रियों तथा स्थानीय आबादी वाले मार्गों को अवरुद्ध कर दिया गया है।
हालाँकि कानूनों के समर्थकों का कहना है कि सुधार की सख्त ज़रूरत है क्योंकि हज़ारों किसान संघर्ष कर रहे हैं।
इस मामले में निहित नैतिक मुद्दे क्या हैं? इनके समाधान हेतु उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर चर्चा कीजिये और इस मामले में आप किस प्रकार की प्रतिक्रिया देंगे, इसका भी वर्णन कीजिये।
06 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
महात्मा गांधी ने एक नैतिक व्यवस्था बनाई जिसने उनकी राजनीतिक कार्यप्रणाली की रूपरेखा के रूप में भी काम किया। स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
05 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कोविड -19 महामारी के कारण शैक्षणिक संस्थानों के भौतिक रूप से बंद होने से शिक्षा की पुनर्कल्पना और इसे अभूतपूर्व तकनीकी परिवर्तन के साथ संरेखित करना अनिवार्य हो गया है। चर्चा कीजिये।
04 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
हाथ से मैला ढोने की प्रथा अन्याय और गांधीवादी विचारों का पालन करने में भारत की विफलता का प्रतीक है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
03 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में साल दर साल जल संकट की बढ़ती हुई गंभीरता के चलते सभी हितधारकों द्वारा जल संकट से निपटने के लिये विभिन्न उपाय किये जाने की आवश्यकता है। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
02 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
इंटरनेट आने वाले कल के वैश्विक गाँव का टाउन स्क्वायर बन रहा है।
31 Jul, 2021 निबंध लेखन -
संसदीय विशेषाधिकारों के बिना संसद सदस्य संविधान द्वारा सौंपे गए कार्यों का निर्वहन नहीं कर सकते हैं। चर्चा कीजिये।
30 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मानवीय कार्यों का उद्देश्य 'अधिकतम व्यक्तियों का अधिकतम सुख' ही होना चाहिये। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
29 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय न्याय वितरण प्रणाली को और अधिक कुशल बनाने के लिये पुलिस सुधार समय की मांग है। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
28 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी ने तालिबान के उदय, भू-राजनीति में निरंतर परिवर्तन और इस तरह क्षेत्र में अस्थिरता को जन्म दिया है। इस मुद्दे से निपटने के लिये भारत के समक्ष उपलब्ध विकल्पों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
27 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
युवाओं के सशक्तीकरण से यह सुनिश्चित होगा कि जनसांख्यिकीय लाभांश, जो एक समय-सीमित अवसर है, भारत के लिये एक वरदान बन जाए। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
मन और मस्तिष्क के बीच संघर्ष में, अपने मन का अनुसरण कीजिये।
24 Jul, 2021 निबंध लेखन -
रामपुरा, एक सुदूर जनजाति बहुल ज़िला, अत्यधिक पिछड़ेपन और दयनीय निर्धनता से ग्रसित है। कृषि स्थानीय आबादी की आजीविका का प्रमुख साधन है लेकिन बहुत छोटे भूस्वामित्व के कारण यह मुख्यतया निर्वाह-खेती तक सीमित है। औद्योगिक या खनन गतिविधियाँ यहाँ नगण्य हैं। यहाँ तक कि लक्ष्यित कल्याणकारी कार्यक्रमों से भी जनजाति आबादी को अपर्याप्त लाभ हुआ है। इस प्रतिबंधित परिदृश्य में, पारिवारिक आय के अनुपूरण हेतु युवाओं को समीप स्थित राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। अवयस्क लड़कियों की व्यथा यह है कि श्रमिक ठेकेदार उनके माता-पिता को बहला-फुसला कर उन्हें एक नजदीक राज्य में बी.टी. कपास फार्मों में काम करने भेज देते हैं। इन अवयस्क लड़कियों की कोमल अंगुलियाँ कपास चुनने के लिये अधिक उपयुक्त होती हैं। इन फार्मों में रहने और काम करने की अपर्याप्त स्थितियों के कारण अवयस्क लड़कियों के लिये गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा हो गई हैं। मूल निवास और कपास फार्मों के ज़िलों में स्वयंसेवी संगठन भी निष्प्रभावी लगते हैं और उन्होंने क्षेत्र के बालश्रम और विकास की दोहरी समस्याओं हेतु कोई ठोस प्रयास नहीं किये हैं।
आप को रामपुरा का ज़िला कलेक्टर नियुक्त किया जाता है। यहाँ निहित नीतिपरक मुद्दों की पहचान कीजिये। अपने जिले के संपूर्ण आर्थिक परिदृश्य को सुधारने और अवयस्क लड़कियों की स्थितियों में सुधार लाने के लिये आप क्या विशिष्ट कदम उठाएँगे। (250 शब्द)
23 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
नैतिक अहंभाव शब्द से आप क्या समझते हैं? (150 शब्द)
22 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
समुद्री पर्यावरण को प्रभावित करने वाली सबसे व्यापक समस्या प्लास्टिक प्रदूषण है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
21 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
कोविड -19 महामारी ने पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक प्रभावित किया है तथा लैंगिक अंतराल में भी वृद्धि की है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
20 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
उत्तरी भारतीय राज्यों में हिमालय के क्षेत्र में मंदिर वास्तुकला का एक अनूठा रूप विकसित हुआ। स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
19 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
सभी प्रकार की राजनीति की तरह विश्व राजनीति भी सत्ता के लिये संघर्ष है।
17 Jul, 2021 निबंध लेखन -
ब्रिटिश साम्राज्यवाद के हितों द्वारा निर्देशित विदेश नीति के अनुसरण के कारण अक्सर भारत को पड़ोसी देशों के साथ संघर्ष का सामना करना पड़ता था। चर्चा कीजिये।
16 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
लोक प्रशासन के बदलते स्वरूप और लोक सेवकों से उच्च अपेक्षाओं के साथ, सार्वजनिक क्षेत्र में आचार संहिता अधिक महत्त्वपूर्ण हो गई है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
15 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आपदाएँ केवल 'दैवीय घटना' नहीं हैं बल्कि यह मानवीय हस्तक्षेपों से भी निर्धारित होती हैं। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
14 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना भारत की प्रवासी आबादी के लिये रामबाण है। समालोचनात्मक वर्णन कीजिये। (250 शब्द)
13 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस अपनी अलग-अलग विचारधाराओं के बावजूद एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान रखते थे। टिप्पणी कीजिये(250 शब्द)
12 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
संघवाद मेरे लिये है किंतु आपके लिये नहीं।
10 Jul, 2021 निबंध लेखन -
गौरव ने प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया और सिविल सेवाओं के माध्यम से देश की सेवा करने के लिये मिलने वाले अवसर को लेकर वह अत्यंत उत्साहित था। हालाँकि सेवा में शामिल होने के तुरंत बाद उसने महसूस किया कि चीजें उतनी आकर्षक नहीं हैं जितनी उसने कल्पना की थी।
उसने पाया कि उसे सौंपे गए विभाग में कई कदाचार प्रचलित थे। उदाहरण के लिये विभिन्न योजनाओं और अनुदानों के तहत धन का दुरुपयोग किया जा रहा था। आधिकारिक सुविधाओं का उपयोग अक्सर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत ज़रूरतों के लिये किया जाता था।
कुछ समय बाद उसने देखा कि कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया भी सही नहीं थी। संभावित उम्मीदवारों को एक परीक्षा लिखनी थी जिसमें बहुत अधिक धोखाधड़ी चल रही थी। कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा में बाहरी सहायता भी प्रदान की गई थी।
गौरव द्वारा इन घटनाओं को अपने वरिष्ठों के संज्ञान में लाया गया। हालाँकि उसे सलाह दी गई थी कि वह अपनी आँखें, कान और मुँह बंद रखें और उन सभी चीज़ों को नज़रअंदाज़ करें जो वरिष्ठों की मिलीभगत से हो रही थीं। गौरव अत्यधिक मोहभंग और असहज महसूस कर रहा था। वह आपकी सलाह लेने के लिये आपके पास आता है।
ऐसे विभिन्न विकल्पों को इंगित करें जो आपको लगता है कि इस स्थिति में उपलब्ध हैं। आप इन विकल्पों का मूल्यांकन करने और इन्हें अपनाए जाने के लिये सबसे उपयुक्त मार्ग चुनने में उसकी मदद कैसे करेंगे?
09 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़