डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4721
-
वह क्या है जो एक व्यक्ति को नेता बनने के लिये क्या प्रेरित करता है? प्रेम या घृणा?
19 Jun, 2021 निबंध लेखन -
'भारतीय संस्कृति उदारता तथा समन्वयवादी गुणों के साथ अन्य संस्कृतियों को अपने में समाहित कर परंपरागत अस्तित्व के साथ आज भी अक्षुण्ण बनी हुई है।' विवेचना करें।
19 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
भीड़ के विरोध और हिंसा से निपटने में भावनात्मक बुद्धिमत्ता की भूमिका पर चर्चा कीजिये।
18 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वैदिकोत्तर काल की अर्थव्यवस्था में हुए परिवर्तनों ने भारत में नवीन धार्मिक आंदोलनों को जन्म दिया, किंतु यह कहना गलत होगा कि केवल आर्थिक कारण ही उन आंदोलनों के लिये उत्तरदायी थे। टिप्पणी करें।
18 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
पिछले कुछ दशकों से डेयरी क्षेत्र भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा के रूप में उभरा है। हालाँकि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सबसे कमज़ोर क्षेत्रों में से एक बन गया है। चर्चा कीजिये।
17 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नई कविता पर अस्तित्ववादी प्रभाव के साथ ही, इसमें संश्लिष्ट आधुनिक भावबोध कि विशेषताओं का उल्लेख कीजिये।
17 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
'रूसो के राजनीतिक दर्शन में समाजवाद, निरंकुशतावाद और प्रजातंत्र के बीज विद्यमान थे।' टिप्पणी कीजिये।
17 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
अदालतें लंबित मामले रूपी बम पर बैठी हैं और ऐसे में न्यायपालिका को सक्षम बनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। चर्चा कीजिये।
16 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रयोगवाद कि प्रवृत्तियाँ किस प्रकार प्रगतिवाद से भिन्न है, उदाहरण सहित व्याख्या कीजिये।
16 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
प्रायद्वीपीय भारत के जटिल सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण का चित्र प्रारंभिक संगम साहित्य में प्रस्तुत किया गया है। विवेचना कीजिये।
16 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
भूकंपीय तरंगें क्या हैं? विभिन्न प्रकार की भूकंपीय तरंगों का विस्तृत विवरण दीजिये।
15 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
ब्रिटिश सरकार ने जिन सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में परिवर्तन करके भारत को उपनिवेश में बदला था आगे चलकर उन्हीं बदलावों ने भारत मे जन-विद्रोह की राह प्रशस्त की। टिप्पणी कीजिये।
15 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
“प्रयोगवाद पाश्चात्य साहित्यिक प्रवृत्तियों में भारतीय दर्शन के संश्लेषण से व्युत्पन्न आंदोलन है,” उदाहरण सहित व्याख्या कीजिये।
15 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
किसी व्यक्ति के अंदर मूल्यों के विकास में परिवार की क्या भूमिका होती है। विवेचना कीजिये।
14 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की कला और साहित्य ही नहीं बल्कि उनके आचार-विचार, संस्कार-व्यवहार और तौर-तरीकों को भी भारतीय संस्कृति ने प्रभावित किया। टिप्पणी करें।
14 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
“धर्मवीर भारती द्वारा आधुनिक यथार्थवादी दृष्टिकोण को आधार बनाते हुये व्यक्ति की मनोभावनाओं और अंतर्द्वंदों को उभारने का प्रयास किया गया।” उनकी रचनाओं के परिप्रेक्ष्य में इस कथन की यथार्थता सिद्ध कीजिये?
14 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
यशपाल के उपन्यासों के विषय वैविध्य के बावजूद भी विचारधारा का अंतर्वेशन उनकी कलात्मकता की विशेषता है| स्पष्ट कीजिये?
12 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
जब तक हम स्वयं को जानना नहीं सीखते तब तक हम स्वयं को नष्ट करने के खतरे के साथ चलते हैं।
12 Jun, 2021 निबंध लेखन -
दक्षिण अफ्रीका में नस्ल-भेद नीति के अभिलक्षणों को स्पष्ट करते हुए इससे होने वाले परिवर्तन के बिंदुओं को रेखांकित कीजिये।
12 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
‘हरित कर’ प्रदूषण नियंत्रण और प्रबंधन के बारे में नागरिकों को संवेदनशील बनाने में एक निवारक भूमिका निभा सकते हैं। चर्चा कीजिये।
11 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
इंग्लैंड और फ्राँस के मध्य भारत में अपने वर्चस्व स्थापना की कोशिशों को लेकर हुये कर्नाटक युद्ध में अंग्रेज़ों की विजय एवं फ्राँसीसियों की पराजय के क्या कारण रहें। स्पष्ट कीजिये।
11 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
आधुनिक सजग लेखिका के रूप में कृष्णा सोबती द्वारा अपनी रचनाओं में स्त्री विमर्श के अतिरिक्त अन्य सामाजिक-राजनीतिक विषयों को समग्रता से शामिल किया| विश्लेषण कीजिये?
11 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग की स्थापना निश्चित रूप से वर्तमान ट्रिब्यूनल सिस्टम के एक मौलिक पुनर्गठन को लागू करेगी। चर्चा कीजिये।
10 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बौद्ध धर्म ने तत्कालीन मानवीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान के साथ ही भारतीय कला व स्थापत्य को भी एक नई दिशा प्रदान की। विवेचना कीजिये।
10 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रगतिवाद एवं छायावाद के मध्य के अंतर्संबंधों को स्पष्ट करते हुए प्रगतिवाद की संवेदनागत विशेषताओं का उल्लेख कीजिये।
10 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
स्वच्छंदतावाद के उद्भव की परिस्थितियों को स्पष्ट करते हुए, छायावाद और स्वच्छंदतावाद के अंतर्संबंधों को स्पष्ट कीजिये।
09 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
शेरशाह द्वारा किये गए सुधार उसे एक बहादुर, बुद्धिमान, व्यवहार कुशल सैन्य प्रशासक, पैनी राजनीतिक परख एवं नगर प्रशासन में असाधारण कौशल और योग्यता रखने वाला व्यक्ति सिद्ध करते हैं। स्पष्ट करें।
09 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत के भूवैज्ञानिक और पुरापाषाणकालीन साक्ष्यों की व्याख्या कीजिये।
09 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भक्ति आंदोलन किसी विशिष्ट या व्यक्तिगत ईश्वर के प्रति निष्ठा के प्रकटीकरण अतिरिक्त अन्य आयामों को समेटे रखने वाला आंदोलन भी था। विश्लेषण करें।
08 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
छायावाद के तात्पर्य से उत्पन्न अंतर्द्वंदों को स्पष्ट करते हुए इसकी उदय की परिस्थितियों कि विवेचना कीजिये।
08 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य