डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4721
-
विवेकानंद द्वारा प्रतिपादित एकता, अतीत के प्रति गर्व और लक्ष्य की भावना ने भारत के राष्ट्रवादी आंदोलन को बहुत अधिक मज़बूत बनाया। विवेचना कीजिये।
08 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या आर्थिक विकास और सामाजिक विकास के बीच संतुलन हेतु 'प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को ऋण' फिर से 'प्राथमिकता' सूची में शामिल की जा सकती है?
07 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पालि के उद्भव और विकास के साथ ही इसके विकास में बौद्ध धर्म के ग्रंथों के योगदान को स्पष्ट कीजिये।
07 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
सांप्रदायिक अधिनिर्णय के द्वारा ब्रिटिश सत्ता ने दलितों की स्थिति में सुधार हेतु प्रयास किया था किंतु इसने भारतीय समाज की विविधता में परस्पर विरोधी हितों के मध्य खाई को अधिक गहरा ही किया। टिप्पणी करें।
07 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
महत्त्वाकांक्षा के बिना दुनिया में कभी भी कुछ भी महान हासिल नहीं हुआ है।
05 Jun, 2021 निबंध लेखन -
पुरानी हिंदी की भाषिक स्वीकारिता के विभिन्न विवादों को विद्वानों द्वारा किस प्रकार स्पष्ट किया गया।
05 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य
विवेचना कीजिये? -
19वीं शताब्दी के लगभग मध्य से लेकर भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति तक अंग्रेजी शासन के विरूद्ध हुए अनेक प्रतिरोधों में 'नील विद्रोह' सर्वाधिक संगठित और जुझारू था जिसने न केवल किसानों की ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिरोध की एक मिसाल कायम की बल्कि कुछ अर्थों में सफलता भी प्राप्त की। चर्चा करें।
05 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मारुति उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत है। वह विभिन्न प्रयोजनों के लिये सरकारी भूमि के अनुदान का कार्य करती है। चूँकि भूमि बहुत दुर्लभ और बहुत महंगी हो गई है अतः ऐसे अनुदानों को सावधानी से देना होगा। सरकार ने सार्वजनिक उद्देश्यों के लिये अपनी भूमि के अनुदान हेतु एक नीति तैयार की है।
सरकार की नीति रही है कि सरकारी भूमि सार्वजनिक शिक्षण संस्थानों, छात्रावासों, अस्पतालों, धर्मार्थ संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और ग्रामीण बुनियादी ढाँचे जैसे उद्देश्यों के लिये दी जा सकती है।
इसके अलावा समाज के कमज़ोर वर्गों के लिये शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल उन्नयन के कार्यक्रम चलाने वाली संस्थाओं हेतु कुछ मामलों में निजी पार्टियों को भूमि दी जा सकती है।
एक दिन एक प्रमुख शहरी स्थान में सांस्कृतिक केंद्र को भूमि देने का प्रस्ताव मारुति के डेस्क पर पहुँचा। इसका प्रस्ताव राज्य संस्कृति विभाग द्वारा नहीं, बल्कि एक निजी समूह द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
जब मारुति फाइल पढ़ रही थी तभी उन्हें राजस्व मंत्री के निजी सचिव का फोन आया। जो व्यक्ति यह केंद्र स्थापित करना चाहता था वह सत्तारूढ़ राजनीतिक प्रतिष्ठान के एक प्रमुख केंद्रीय नेता से निकटता से संबंधित था।
निजी सचिव ने कहा कि प्रस्ताव को विभाग में निचले स्तरों द्वारा मंज़ूरी दी गई थी और मारुति को भी इसका सकारात्मक समर्थन करना चाहिये। मारुति ने देखा कि सरकार की नीति के तहत प्रस्ताव को मंज़ूरी नहीं दी जा सकती है।
निचले स्तर के कर्मचारियों ने प्रस्ताव को सही ठहराया क्योंकि आधिकारिक नीति प्रस्ताव में एक अवशिष्ट वाक्यांश ("अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए सरकार द्वारा तय किया जा सकता है") हेतु अनुदान दिया जा सकता था। मारुति को डर था कि राजनीतिक संबंधों वाले एक निजी व्यक्ति को दिया गया मूल्यवान भूमि का अनुदान विवाद का कारण बन सकता है।
इस स्थिति में कार्रवाई का सही तरीका क्या होना चाहिये और क्यों?
04 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अपभ्रंश के प्रारम्भिक साहित्य विकास के साथ ही इसके हिंदी के साथ अंतर्संबंधों पर टिप्पणी कीजिये।
04 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
क्या आप सहमत हैं कि सूरत विभाजन आपसी मतभेदों से कहीं अधिक अप्रत्यक्ष रूप से अपनाई गई ब्रिटिश सरकार की रणनीतियों का प्रतिफल था। स्पष्ट करें।
04 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
हालाॅंकि सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती संस्थानों के लिये दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के कुछ सकारात्मक पहलू हैं किंतु इसके साथ ही कुछ अस्पष्टताएँ एवं सीमाएँ भी हैं। चर्चा कीजिये।
03 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"अंधेर नगरी" नाटक में तत्कालीन राज्य सत्ता के दमनकारी चरित्र की सांकेतिक अभिव्यक्ति और सामान्य जनता की शक्ति का चित्रण किया गया है। विश्लेषण कीजिए?
03 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
'पूर्व वैदिक समाज की तुलना में उत्तर वैदिक काल के समाज में आए परिवर्तनों के कारण धार्मिक, राजनीतिक एवं आर्थिक परिवर्तनों में निहित थे जिन्होंने समाज के समतामूलक स्वरूप को समय एवं आवश्यकता के अनुसार बदल दिया।' टिप्पणी करें।
03 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
पृथ्वी की आंतरिक संरचना की चर्चा कीजिये और उपयुक्त आरेखों के साथ S एवं P-तरंगों के छाया क्षेत्रों पर टिप्पणी कीजिये।
02 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
मोहन राकेश का आधुनिक नाटकों के विकास में महत्त्वपूर्ण स्थान है उनके नाटकों के कथानक के माध्यम से विश्लेषण कीजिये?
02 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
स्पष्ट कीजिये कि इंग्लैंड औद्योगिक क्रांति का अग्रदूत किस कारण बना था? साथ ही इसके सामाजिक प्रभावों पर भी प्रकाश डालिये?
02 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
"लोक सेवा एक सार्वजनिक न्यास है।" इस कथन के आलोक में लोक सेवा के कुछ प्रमुख सिद्धांतों पर प्रकाश डालिये।
01 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हिंदी नाटक परंपरा में राष्ट्रीय चेतना की मूल भावना का अंतर्वेशन किस प्रकार हुआ है। विश्लेषण कीजिये।
01 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
'प्राकृतिक गैस देश की अर्थव्यवस्था का बेहद अहम हिस्सा बनने जा रही है'। भारत में प्राकृतिक गैस क्षेत्र से संबंधित लाभों और चुनौतियों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
31 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
एक अच्छा व्यक्ति कैसा होना चाहिये, इस बारे में बहस करने में अधिक समय बर्बाद न करें। बल्कि एक अच्छा व्यक्ति बनें।
29 May, 2021 निबंध लेखन -
हालाँकि खाद्य अपव्यय एक वैश्विक समस्या है किंतु यदि इस समस्या को बेहतर ढंग से संबोधित किया जाए तो भारत को इसे एक अवसर में बदलने का मौका मिलेगा। टिप्पणी कीजिये।
28 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
एक विश्वसनीय सामुद्रिक सिद्धांत को तैयार करने में भारत के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा कीजिये।
27 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में मुगल साम्राज्य के पतन के कारणों की संक्षेप में चर्चा कीजिये।
26 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
जॉन रॉल्स द्वारा दी गई "न्याय की निष्पक्षता" की अवधारणा का विश्लेषण कीजिये।
25 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कोविड -19 महामारी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की उपस्थिति को कम करने और निजी क्षेत्र के लिये नए निवेश स्थान बनाने की सरकार की नीति पर बहस को भी पुनर्जीवित कर दिया है। चर्चा कीजिये।
24 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कानून का निर्माण बुद्धि द्वारा नहीं बल्कि सत्ता द्वारा होता है।
22 May, 2021 निबंध लेखन -
वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य में यूरोपीय संघ और भारत स्वाभाविक भागीदार प्रतीत होते हैं और उन्हें मौजूदा अवसरों का लाभ उठाने की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये।
21 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
असहयोग आन्दोलन किस प्रकार सविनय अवज्ञा आन्दोलन से भिन्न था? चर्चा कीजिये।
20 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी, नैतिक कॉर्पोरेट प्रशासन की परिकल्पना करती है। चर्चा कीजिये।
19 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन" का लक्ष्य प्राप्त करने के संदर्भ में वैश्विक सर्वसम्मति प्राप्त करने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में भारत को सबसे पहले अपने जीवाश्म ईंधन बास्केट को "हरित ईंधन बास्केट" के रूप में परिवर्तित करना होगा। विवेचना कीजिये।
18 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण