डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5194
-
आधुनिकता के साथ-साथ संस्कृति का संरक्षण भी आवश्यक है। विवेचना कीजिये। साथ ही आधुनिकता के साथ जुड़ाव में आने वाली चुनौतियों की भी चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
06 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
मंदिर वास्तुकला की द्रविड़ शैली के विकास में चोलों के योगदान पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
06 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
1. आध्यात्मिकता के अभिज्ञान से सांप्रदायिकता का मुकाबला किया जा सकता है।
04 Jun, 2022 निबंध लेखन भारतीय समाज
2. अंतःकरण का सत्य समाज का भ्रम है। -
‘‘व्यावसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण को सार्थक बनाने के लिये ‘सीखते हुए कमाना (अर्न व्हाइल यू लर्न)’ की योजना को सशक्त करने की आवश्यकता है।’’ टिप्पणी कीजिये।
03 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
किसी राज्य-विशेष की राजधानी में यातायात की भीड़ को कम करने के लिये एक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। आपकी पेशेवर क्षमता और अनुभव के आधार पर आपको इस प्रतिष्ठित परियोजना के परियोजना प्रबंधक के रूप में चुना गया है। अगले दो वर्षों में परियोजना को पूरा करने की समय-सीमा 30 जून, 2021 है, क्योंकि इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा जुलाई 2021 के दूसरे सप्ताह में चुनाव की घोषणा से पहले होना है। निरीक्षण दल द्वारा औचक निरीक्षण करते समय, संभवत: खराब सामग्री के इस्तेमाल के कारण एलिवेटेड कॉरिडोर के एक पाये में एक छोटी-सी दरार देखी गई थी। आपने तुरंत मुख्य अभियंता को सूचित किया और आगे का काम रोक दिया। आपके द्वारा यह आकलन किया गया था कि एलिवेटेड कॉरिडोर के कम-से-कम तीन पायों को तोड़ना और उनका पुनर्निर्माण किया जाना है, परंतु यह प्रक्रिया परियोजना में कम-से-कम चार से छ: महीने की देरी कर देगी, किंतु मुख्य अभियंता ने निरीक्षण दल के अवलोकन को इस आधार पर निरस्त कर दिया कि यह एक छोटी-सी दरार है, जो किसी भी तरह से पुल की क्षमता और टिकाऊपन को प्रभावित नहीं करेगी। उसने आपको निरीक्षण दल के अवलोकन की अनदेखी कर उसी गति तथा लय के साथ काम जारी रखने का आदेश दिया। उसने आपको सूचित किया कि मंत्री कोई देरी नहीं चाहते हैं, क्योंकि वे एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन मुख्यमंत्री से चुनाव की घोषणा होने से पहले करवाना चाहते हैं। यह भी सूचित किया कि ठेकेदार मंत्री का दूर का रिश्तेदार है और वे चाहते हैं कि वह इस परियोजना को पूरा करे। उसने आपको इशारा भी किया कि अतिरिक्त मुख्य अभियंता के रूप में आपकी आगे की पदोन्नति मंत्रालय के विचाराधीन है। तथापि आपने दृढ़ता से महसूस किया कि एलिवेटेड कॉरिडोर के पाये में छोटी-सी दरार पुल की क्षमता और जीवनकाल पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी और इसलिये एलिवेटेड कॉरिडोर की मरम्मत न करना बहुत खतरनाक होगा।
(a) दी गई शर्ताें के तहत परियोजना प्रबंधक के रूप में आपके पास कौन-से विकल्प उपलब्ध हैं?
03 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) वे कौन-सी नैतिक दुविधाएँ हैं, जिनका परियोजना प्रबंधक सामना कर रहा है?
(c) परियोजना प्रबंधक द्वारा सामना की जाने वाली व्यावसायिक चुनौतियाँ क्या हैं और उन चुनौतियाें से पार पाने के लिये उसकी प्रतिक्रिया क्या है?
(d) निरीक्षण दल द्वारा उठाए गए अवलोकन की अनदेखी के परिणाम क्या हो सकते हैं? -
सिविल सेवा के संदर्भ में निम्नलिखित पदों की प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिये: (150 शब्द)
(i) सत्यनिष्ठा / Integrity
02 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
(ii) निष्पक्षता / Impartiality
(iii) वस्तुनिष्ठता / Objectivity
(iv) सहिष्णुता / Tolerance -
किस प्रकार निष्पक्षता एवं गैर-तरफदारी लोक सेवाओं में तटस्थता सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं? उपयुक्त उदाहरणों के साथ अपने उत्तर की पुष्टि कीजिये। (150 शब्द)
02 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत की आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सीमा पार से होने वाले साइबर हमलों के प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। साथ ही, इन परिष्कृत हमलों के विरुद्ध रक्षात्मक उपायों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
01 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
फसल विविधता के समक्ष मौजूदा चुनौतियाँ क्या हैं? उभरती प्रौद्योगिकियाँ फसल विविधता के लिये किस प्रकार अवसर प्रदान करती हैं? (250 शब्द)
01 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘‘एक कल्याणकारी राज्य की नैतिक अनिवार्यता के अलावा, प्राथमिक स्वास्थ्य संरचना धारणीय विकास की एक आवश्यक पूर्व शर्त है।’’ विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
31 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘‘भारत में सार्वजनिक नीति बनाने में दबाव समूह महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।’’ समझाइये कि व्यवसाय संघ, सार्वजनिक नीतियों में किस प्रकार योगदान करते हैं? (150 शब्द)
31 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
कोरियाई युद्ध का अंत करने वाले ‘युद्धविराम समझौते, 1953’ को प्रभावी बनाने में भारत द्वारा निभाई गई महत्त्वपूर्ण भूमिका की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
30 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
किन परिस्थितियों ने अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम को जन्म दिया? व्याख्या दीजिये। (250 शब्द)
30 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1. अस्तित्व सार के पहले है।
28 May, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. जल नहीं बल्कि इसके बँटवारे को लेकर होने वाली राजनीति एक समस्या है। -
क्या ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से, डिजिटल निरक्षरता ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) की अल्प-उपलब्धता के साथ मिलकर सामाजिक-आर्थिक विकास में बाधा उत्पन्न की है? औचित्य सहित परीक्षण कीजिये? (250 शब्द)
27 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘‘यद्यपि स्वातंत्र्योत्तर भारत में महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की है, इसके बावजूद महिलाओं और नारीवादी आंदोलन के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण पितृसत्तात्मक रहा है।’’ महिला शिक्षा और महिला सशक्तीकरण की योजनाओं के अतिरिक्त कौन-से हस्तक्षेप इस परिवेश के परिवर्तन में सहायक हो सकते हैं?
27 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सहानुभूति, समानुभूति एवं करुणा के मध्य मुख्य अंतर क्या है? नेतृत्व क्षमता के विकास में समानुभूति की भूमिका पर प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
26 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता (ई.आई.) भारत में प्रशासन एवं शासन में किस प्रकार सहायता कर सकती है? (150 शब्द)
26 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कश्मीर संकट कश्मीर के विकास के संकट में समाहित है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
25 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
रणनीतिक सैन्य उद्देश्य हेतु एंटी-सैटेलाइट हथियारों के विकास के महत्त्व को रेखांकित कीजिये। क्या भारत का एंटी-सैटेलाइट हथियार परीक्षण (ASAT) अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ को बढ़ावा देगा? (150 शब्द)
25 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
क्या विभागों से संबंधित संसदीय स्थायी समितियाँ प्रशासन को अपने पैर की उँगलियों पर रखती हैं और संसदीय नियंत्रण के लिये सम्मान प्रदर्शन हेतु प्रेरित करती हैं? उपयुक्त उदाहरणों के साथ ऐसी समितियों के कार्यों का मूल्यांकन कीजिये।
24 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘‘यद्यपि स्वातंत्र्योत्तर भारत में महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की है, इसके बावजूद महिलाओं और नारीवादी आंदोलन के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण पितृसत्तात्मक रहा है।’’ महिला शिक्षा और महिला सशक्तीकरण की योजनाओं के अतिरिक्त कौन-से हस्तक्षेप इस परिवेश के परिवर्तन में सहायक हो सकते हैं?
24 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
औद्योगिकीकरण और उपनिवेशवाद ने विश्व भर में ब्रिटिश वर्चस्व की स्थापना में एक दूसरे का सहयोग किया। विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
23 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
जनसंख्या शिक्षा के प्रमुख उद्देश्यों की विवेचना करते हुए भारत में इन्हें प्राप्त करने के उपायों पर विस्तृत प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
23 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. मूल्य वे नहीं हैं जो मानवता है, बल्कि वे हैं जैसा मानवता को होना चाहिये।
21 May, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. पृथ्वी केवल मानव मात्र के लिये नहीं है। -
संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के संविधानों में, समता के अधिकार की धारणा की विशिष्ट विशेषताओं का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
20 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘‘आपकी सोच ही आपकी पूंजीगत संपत्ति होनी चाहिये, फिर चाहे आपके जीवन में कितने ही उतार-चढ़ाव क्यों न आएँ’’- ए.पी.जे. अब्दुल कलाम। सुस्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
20 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक महानगर में प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। नगर के चारों ओर अवस्थित गाँवों के कृषकों द्वारा धान की फसल कटाई के पश्चात् उसके अपशिष्टों को जलाना, इस पर्यावरणीय आपदा का एक महत्त्वपूर्ण कारण है। सरकार द्वारा इस पर लगाए गए प्रतिबंधों एवं पराली निपटान हेतु आवश्यक मशीनों पर सब्सिडी देने की शुरुआत करने के बावजूद फसल अपशिष्टों का दहन बिना किसी रोक-टोक के जारी है। मशीनों के प्रति किसानों की उदासीनता का प्रमुख कारण उनकी यह धारणा है कि इन हैप्पी सीडर जैसी मशीनों के प्रयोग से फसल उत्पादन में निरंतर गिरावट आती है। हाल ही में राज्य उच्च न्यायालय द्वारा राज्य की राजधानी के आसपास के ज़िलों में प्रतिबंध आदेशों के कड़े क्रियान्वयन के लिये कहा गया है। आप इन ज़िलों में से एक ज़िले के ज़िलाधिकारी हैं और इस प्रदूषणकारी गतिविधि को समाप्त करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। हालाँकि इस मुद्दे का राजनीतिकरण हो जाने की वजह से आपके द्वारा किये गए प्रयास को ज़मीनी स्तर पर वांछित सफलता नहीं मिल पा रही है। अब आप पर स्थानीय नेताओं द्वारा दवाब बनाया जा रहा है कि आप इस सीजन में प्रतिबंध आदेशों की अनदेखी कर उच्च न्यायालय को भ्रामक आँकड़े प्रस्तुत करें अन्यथा वे चुनाव में समर्थन खो देंगे।
यद्यपि आप पराली जलाए जाने के खिलाफ हैं लेकिन वास्तव में आप कृषकों की मनोदशा के प्रति भी सहानुभूति रखते हैं। इस ज़िले में हिंसक कृषक आंदोलनों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी रही है। आप इस घटना से परिचित हैं और इस राजनीतिक रूप से सक्रिय माहौल में हिंसा या आंदोलन की किसी भी अप्रिय घटना से बचना चाहते हैं।
(a) इस केस स्टडी में निहित विभिन्न मुद्दों की पहचान कीजिये।
19 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) संबंधित क्षेत्र के ज़िलाधिकारी के रूप में, इस मुद्दे को सुलझाने हेतु आप किस प्रकार की कार्रवाई करेंगे? (250 शब्द) -
क्या आप इस मत से सहमत हैं कि नैतिकता एवं राजनीति एक-दूसरे से पूर्णत: विपरीत हैं? (150 शब्द)
19 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत ने पारंपरिक रूप से आपदा प्रबंधन के लिये प्रतिक्रियात्मक दृष्टिकोण अपनाया है। क्या आपको लगता है कि हमें अपनी परंपरागत आपदा प्रबंधन नीति से एक नवीन नीति की ओर बढ़ने की आवश्यकता है? (250 शब्द)
18 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन


