डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5194
-
विश्व भर में आतंकी वित्तपोषण को नियंत्रित करने में अंतर्राष्ट्रीय संगठन एवं सांगठनिक सहयोग किस सीमा तक प्रभावी हैं? (150 शब्द)
18 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
आपकी दृष्टि में, भारत में कार्यपालिका की जवाबदेही को निश्चित करने में संसद कहाँ तक समर्थ है? (150 शब्द)
17 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
एस.सी.ओ. के लक्ष्यों और उद्देश्यों का विश्लेषणात्मक परीक्षण कीजिये। भारत के लिये इसका क्या महत्त्व है? (250 शब्द)
17 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
क्या रूस 1917 की क्रांति को टाल सकता था? यह क्रांति अपने वादों की पूर्ति में कितनी सफल रही? (150 शब्द)
16 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
जर्मनी का राष्ट्रीय समाजवाद, राष्ट्रीयकरण और धन के पुनर्वितरण तक ही सीमित नहीं था। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
16 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध के विषय
1. “यद्ध के लिये तैयार रहना शांति स्थापित रखने के लिये एक बहुत प्रभावशाली साधन है।”
14 May, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. हिंसा हमेशा बाधा को जल्दी से हटा सकती है, पर ये कभी सृजनात्मक नहीं हो सकती! -
पूर्वाग्रह बिना भेदभाव के हो सकता है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
13 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रथम विश्वयुद्ध के खंडहरों पर राष्ट्र संघ की स्थापना का स्वागत किया गया। यद्यपि यह द्वितीय विश्वयुद्ध को टालने में अधिक काम नहीं आया। परीक्षण कीजिये।
13 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्षमतागत दृष्टिकोण उपयोगितावाद से कैसे भिन्न है? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सैन्य सुरक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में कौन-से नैतिक मुद्दे शामिल हैं? (150 शब्द)
12 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
चर्चा कीजिये कि किस प्रकार उभरती प्रौद्योगिकियाँ और वैश्वीकरण मनी लॉन्ड्ऱिग में योगदान करते हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर मनी लॉन्ड्ऱिग की समस्या से निपटने के लिये किये जाने वाले उपायों को विस्तार से समझाइये। (150 शब्दों में उत्तर दीजिये)
11 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अनुप्रयुक्त जैव-प्रौद्योगिकी में शोध तथा विकास संबंधी उपलब्धियाँ क्या हैं? ये उपलब्धियाँ समाज के निर्धन वर्गों के उत्थान में किस प्रकार सहायक होंगी?
11 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
क्या नागरिक समाज और गैर-सरकारी संगठन, आम नागरिक को लाभ प्रदान करने के लिये लोक सेवा प्रदायगी का वैकल्पिक प्रतिमान प्रस्तुत कर सकते हैं? इस वैकल्पिक प्रतिमान की चुनौतियों की विवेचना कीजिये। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये।)
10 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत के 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों ने राज्यों को अपनी राजकोषीय स्थिति सुधारने में कैसे सक्षम किया है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये।)
10 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में युवाओं पर वैश्वीकरण के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक प्रभावों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
09 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रथम विश्व युद्ध ने यूरोपीय समाज और राजनीति पर गहरा प्रभाव डाला। परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
09 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध के विषय
1. प्रत्येक शिशु एक संदेश लेकर आता है कि भगवान मनुष्य को लेकर हतोत्साहित नहीं है!
07 May, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. कला में व्यक्ति खुद को उजागर करता है कलाकृति को नहीं! -
आप एक ज़िलाधिकारी के रूप में पदस्थ हैं। आपको अपने अधिकार क्षेत्र के एक गाँव की स्थिति के बारे में पता चलता है जहाँ की जनसंख्या रक्ताल्पता (एनीमिया) से पीड़ित है। एक परियोजना के तहत गाँव वालों को फोर्टिफाइड (पोषक तत्त्वों से युक्त) चावल उपलब्ध कराने की पहल की गई ताकि उन्हें पोषण प्रदान किया जा सके। किंतु गाँव वाले इस गलत धारणा के चलते कि ये चावल प्लास्टिक के हैं, इनका उपभोग करने से मना कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ ग्रामवासी वामपंथी विचारधारा से भी प्रभावित हैं और आपको यह भी पता चलता है कि नक्सलवादी ग्रामीणों की इस आम धारणा का प्रयोग अपने फायदे के लिये कर रहे हैं जिससे सरकार को जनता तक पहुँचना अधिक मुश्किल हो रहा है।
एक अन्य वैकल्पिक पहल के रूप में लोगों को आयरन की गोलियाँ उपलब्ध कराई गई लेकिन इसने भी ग्रामीणों के बीच एक अन्य गलतफहमी पैदा कर दी कि इन गोलियों के सेवन से गर्भस्थ शिशुओं के वजन में वृद्धि हो जाती है जो गर्भवती महिलाओं में प्रसव संबंधी जटिलताओं में वृद्धि का कारण बनती है। इस प्रकार यह पहल भी विफल साबित हुई।
(a) उपर्युक्त केस स्टडी में निहित विभिन्न मुद्दे कौन-से हैं?
06 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) नक्सलियों द्वारा प्रसारित गलत सूचनाओं के परिप्रेक्ष्य में आप जन सामान्य की धारणाओं को कैसे बदलेंगे? (250 शब्द) -
एक शहर के नगर निगम द्वारा सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के विकास हेतु पेड़ों की कटाई की अनुमति दी गई है। कंक्रीट के जंगल युक्त ज़िले में क्षेत्र एक्स (x) एक हरित पट्टी है। ऐसे में बढ़ती पर्यावरणीय जागरूकता के प्रभाव में लोग सड़कों पर उतर आए हैं ताकि पर्यावरण संरक्षण के संदेश को फैलाया जा सके तथा पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ लोग खड़े हो सकें। जबकि नगर निगम का मत है कि वहनीय सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के विकास से लोग निजी वाहनों के उपयोग में कटौती करेंगे जिससे अंतत: कार्बन फुटप्रिंट कम हो जाएगा। इसी के साथ प्रदर्शनकर्त्ताओं का कहना है कि यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बाढ़ क्षेत्र है, जिसमें पेड़ों के कटाव एवं निर्माण गतिविधियों के चलते मानसून के दौरान स्थिति और बदतर हो जाएगी। पेड़ों की कटाई के खिलाफ व्यापक जन विरोध को देखते हुए राज्य सरकार ने इस मामले पर गौर करने एवं परियोजना हेतु वैकल्पिक सुझाव देने के लिये एक समिति का गठन किया है। आपको इस समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। जनता की चिंताओं के समाधान एवं पर्यावरणीय प्रभाव को सीमित करने हेतु आप सरकार से किस प्रकार की कार्रवाई की सिफारिश करेंगे? (250 शब्द)
06 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
मूल्य क्या हैं? शासन में मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
05 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मुक्तिपरक (जीवनरक्षक) नैतिकता क्या है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
05 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) द्वारा हाल ही में जारी किये गए संशोधित वैश्विक वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों (ए.क्यू.जी.) के मुख्य बिंदुओं का वर्णन कीजिये। विगत 2005 के अद्यतन से, ये किस प्रकार भिन्न हैं? इन संशोधित मानकों को प्राप्त करने के लिये, भारत के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में किन परिवर्तनों की आवश्यकता है? (150 शब्दों में उत्तर दीजिये)
04 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वर्ष 2014 में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से आकासाकी, अमानो तथा नाकामुरा को 1990 के दशक में नीली एल.ई.डी. के आविष्कार के लिये प्रदान किया गया था। इस आविष्कार ने मानव-जाति के दैनंदिन जीवन को किस प्रकार प्रभावित किया है? (250 शब्दों में उत्तर दीजिये)
04 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
क्यूबा मिसाइल संकट शीत युद्ध का चरम बिंदु था। इसके परिणामों के साथ-साथ इसके लिये उत्तरदायी कारणों का उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)
02 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय समाज पर निम्नलिखित के प्रभाव की चर्चा कीजिये: (250 शब्द)
(a) संस्कृतिकरण
02 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज
(b) पश्चिमीकरण
(c) आधुनिकीकरण -
निबंध के विषय
1. एक विजेता एक सपने देखने वाला है जो कभी हार नहीं मानता।
30 Apr, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. मैं कभी नहीं हारता, मैं या तो जीतता हूँ या सीखता हूँ। -
अभिवृत्ति एवं अभिवृत्ति परिवर्तन से आप क्या समझते हैं? उन कारकों को रेखांकित कीजिये जो अभिवृत्ति परिवर्तन को प्रभावित करते हैं। (150 शब्द)
29 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सहयोग और प्रतिस्पर्द्धा पद को परिभाषित कीजिये। सहयोग एवं प्रतिस्पर्द्धा के निर्धारक तत्त्व कौन-से हैं? (150 शब्द)
29 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निम्नलिखित उद्धरण का आपके विचार से क्या अभिप्राय है?
‘‘परस्पर निर्भरता के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है। हमें एक-दूसरे की ज़रूरत है और जितनी जल्दी हम इसे सीख लें यह हम सबके लिये उतना ही अच्छा है।’’ -एरिक एरिकसन (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
28 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक अंतः प्रज्ञा शब्द की व्याख्या कीजिये और उपयुक्त उदाहरणों के साथ अंतः प्रज्ञा और तर्क शक्ति के बीच अंतर स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
28 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न


