इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    शेरशाह द्वारा किये गए सुधार उसे एक बहादुर, बुद्धिमान, व्यवहार कुशल सैन्य प्रशासक, पैनी राजनीतिक परख एवं नगर प्रशासन में असाधारण कौशल और योग्यता रखने वाला व्यक्ति सिद्ध करते हैं। स्पष्ट करें।

    09 Jun, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • शेरशाह के शासनकाल के विषय में संक्षिप्त उल्लेख
    • विभिन्न क्षेत्रों में किये गए सुधार
    • निष्कर्ष

    शेरशाह सूरी अपने शासनकाल की पाँच वर्ष की छोटी सी अवधि में अपने सुधारों के माध्यम इतिहास में सफल नायकों की श्रेणी में स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। इतिहासकारों के अनुसार, अपने समय का वह सबसे दूरदर्शी और विशिष्ट सूझबूझ वाला शासक था।

    शेरशाह द्वारा कार्यान्वित सुधार:

    • उसने साम्राज्य को 47 सरकारों में विभाजित किया। शासन की दृष्टि से प्रत्येक सरकार को कई परगनाओं में बाँट दिया गया।
    • खेती योग्य भूमि को अच्छी, मध्यम एवं खराब तीन वर्गों में वर्गीकृत किया गया था।
    • शेरशाह सूरी ने कलकत्ता से पेशावर के बीच पुराने राजमार्ग ग्रांट ट्रंक रोड को पुन: चालू करवाया। शेरशाह ने सोनारगाँव से सिंध, आगरा से बुरहानपुर, जोधपुर से चित्तौड़ और मुल्तान से लाहौर तक चार महत्त्वपूर्ण राजमार्गों के निर्माण द्वारा संचार व्यवस्था को सुदृढ़ किया।
    • न्याय व्यवस्था के तहत खुद अपने कबीले के लोगों, रिश्तेदारों एवं अन्य लोगों के बीच भेदभाव न करने और सत्ताधारी वर्ग तथा अन्य लोगों द्वारा किये जाने वाले अत्याचारों को रोकने पर विशेष बल दिया गया था।
    • पुलिस का पुनर्गठन किया।
    • शेरशाह के शासन के तहत भूमि राजस्व प्रशासन को अच्छी तरह से संगठित किया गया था और भूमि सर्वेक्षण ध्यानपूर्वक किया जाता था। उसके राजस्व सुधारों ने राज्य के राजस्व में वृद्धि की।
    • उसने ‘दाम’ कहे जाने वाले चाँदी के नए सिक्के जारी किये।
    • व्यवस्थित डाक सेवा की शुरुआत की।
    • शेरशाह सूरी ने दिल्ली के निकट यमुना नदी के किनारे एक नया नगर बसाया था।
    • वास्तुशिल्प के क्षेत्र में देखें तो उसने सासाराम में स्वयं का मकबरा बनवाया।

    उपरोक्त से स्पष्ट है कि उसके द्वारा किये गए कार्य तत्समय कि विभिन्न समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करते हैं। यह कार्य उसे न सिर्फ एक वीर सैनिक, कुशल प्रशासक के साथ-साथ एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ भी सिद्ध करते हैं।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow