रैपिड फायर
अग्नि-5 मिसाइल
- 22 Aug 2025
- 11 min read
भारत ने परिचालन एवं तकनीकी मापदंडों को मान्य करने और विश्वसनीय न्यूनतम निवारण बनाए रखने के लिये परमाणु-सक्षम मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM), अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
अग्नि-5 मिसाइल:
- परिचय: यह भारत के एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के तहत विकसित एक उन्नत सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (SSBM) है।
- यह पृथ्वी, त्रिशूल, नाग और आकाश के साथ IGMDP के तहत विकसित पाँच मिसाइलों में से एक है।
- रेंज/मारक क्षमता: लगभग 5,000 किमी.
- महत्त्व: अपने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) सक्षम IRBM प्रौद्योगिकी के साथ, अग्नि-5 भारत को अमेरिका, रूस, चीन और फ्राँस सहित चुनिंदा देशों के समूह में शामिल करता है।
सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें (SSBMs)
- परिचय: SSBMs ऐसी मिसाइलें हैं जिन्हें किसी भी आधार (या जहाजों/पनडुब्बियों) से प्रक्षेपित करके जमीन या समुद्र में स्थित लक्ष्यों पर हमला करने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
- SSBMs को पारंपरिक या परमाणु हथियार से लैस किया जा सकता है।
- वर्गीकरण (रेंज/मारक क्षमता के आधार पर):
- कम दूरी की मिसाइलें (SRM): 1000 किमी से कम
- मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें (MRBM): 1,000-3,000 किमी
- उच्च-मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें (IRBM): 3,000-5,500 किमी
- अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBM): 5,500 किमी से अधिक
और पढ़ें: अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल |