डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4721
-
'वर्तमान समय में अमेरिका, भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक है।' इस कथन के आलोक में दोनों देशों के व्यापार संबंधों में मौजूदा मुद्दों पर चर्चा कीजिये।
15 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
SCO, यूरेशियाई दिक् में एक प्रमुख क्षेत्रीय संगठन के रूप में उभरा है। इस कथन के आलोक में भारत द्वारा अपने राष्ट्रीय हित को पूरा करने के लिये उपलब्ध अवसर की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
'फ्राँस और संयुक्त राज्य अमेरिका को आधुनिक लोकतंत्र का जन्म स्थान माना जाता है।' फ्राँसीसी और अमेरिकी क्रांति के आलोक में इस कथन की चर्चा कीजिये।
13 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘बेहतर-मानव अधिकारों के लिए फिर से खड़े हो जाओ'
13 Sep, 2021 निबंध लेखन -
आपदा रोधी बुनियादी ढाँचे से आप क्या समझते हैं? इस संबंध में आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढाँचे के लिये गठबंधन (CDRI) द्वारा निभाई जा सकने वाली भूमिका पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
10 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
निम्नलिखित शब्दों को परिभाषित कीजिये: (150 शब्द)
1. परोपकारिता
2. विनम्रता
3. शक्ति और नैतिकता
09 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किस प्रकार अवैध प्रवास भारत के लिये प्रमुख आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में से एक है। इस मुद्दे से निपटने के लिये मौजूदा कानूनी ढाँचे पर भी चर्चा कीजिये। (150 शब्द)।
08 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
ब्रिक्स एक सीमा तक सफल रहा है, लेकिन भू-राजनीतिक व्यवस्था में परिवर्तन के कारण अब उसे विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। चर्चा कीजिये।
07 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत जनसांख्यिकीय संक्रमण के एक ऐसे चरण में है कि यदि नीति निर्माता इस जनसांख्यिकीय बदलाव के साथ विकासात्मक नीतियों को संरेखित करते हैं तो यह देश के तीव्र सामाजिक-आर्थिक विकास के लिये एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
06 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
यदि आप तैयारी करने में विफल होते हैं, तो आप असफल होने की तैयारी कर रहे हैं।
04 Sep, 2021 निबंध लेखन -
हाल ही में घोषित खाद्य तेल पर राष्ट्रीय मिशन - ऑयल पाम भारत को खाद्य तेल में आत्मनिर्भर बनने और आयात पर निर्भरता कम करने में मदद करेगा। आलोचनात्मक वर्णन कीजिये। (250 शब्द)।
03 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में स्वतंत्र मीडिया (सोशल मीडिया सहित) की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
02 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अगर भारत अपनी ऊर्जा यात्रा में प्राकृतिक गैस को "अगला पड़ाव" बनाता है तो भारत के पास स्वच्छ ऊर्जा प्रणाली के गंतव्य तक पहुँचने का एक बेहतर अवसर होगा। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
01 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
कॉलेजियम प्रणाली की दक्षता को समय-समय पर इसकी स्वतंत्रता और न्यायिक नियुक्तियों की पारदर्शिता के संदर्भ में चुनौती दी गई है। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
31 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ब्लैक कार्बन से आप क्या समझते हैं? ग्लेशियर के पिघलने के संबंध में इसके प्रभावों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
30 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
एक अच्छा नेता वह होता है जो रास्ते को जानता है, उस रास्ते पर चलता है और दूसरों को उस रास्ते के बारे में बताता है।
28 Aug, 2021 निबंध लेखन -
सुमन किसी ज़िला पंचायत में एक युवा आदर्शवादी विकास अधिकारी है। ज़िले में शामिल होने के बाद उन्होंने इसकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति के बारे में अध्ययन किया। उसने विभिन्न योजना दस्तावेजों पर विचार किया और ज़िले के सामाजिक एवं आर्थिक मानकों को देखा। उसने पाया कि सिंचाई, फसल विविधीकरण और उद्योग के मामले में यह ज़िला अन्य ज़िलों की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर है। लेकिन उच्च शिशु मृत्यु दर, उच्च मातृ मृत्यु दर और महिलाओं में कम साक्षरता प्रतिशत के साथ इसके सामाजिक संकेतक खराब थे। अपने विश्लेषण के आधार पर सुमन ने अनुमान लगाया कि इन समस्याओं से निपटने के लिये सामाजिक क्षेत्र में बड़े निवेश की आवश्यकता होगी।
पंचायत एक निर्वाचित निकाय थी। इसने अपने बजट का 40% लघु सिंचाई पर खर्च करने का निर्णय लिया है। सुमन ने महसूस किया कि लघु सिंचाई हेतु बड़े आवंटन से भूमि के मालिक किसानों को लाभ होगा और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में वित्त की उपलब्धता नहीं हो पाएगी।
इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दे क्या हैं। इस स्थिति में उपलब्ध विकल्पों की चर्चा कीजिये और बताइये कि इस समस्या के समाधान हेतु कौन-सा सबसे उपयुक्त कदम उठाया जा सकता है।
27 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
एक लोक सेवक को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिये। उन अवांछनीय नकारात्मक भावनाओं की चर्चा कीजिये जिनसे उसे बचना चाहिये। (150 शब्द)
26 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत के पास क्षमता है कि वह लोगों के सशक्तीकरण, समान अवसरों के निर्माण और आर्थिक विकास के लिये अवसंरचनाओं के निर्माण हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी का लाभ उठाये। चर्चा कीजिये।
25 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
सहकारी क्षेत्र की अपार परिवर्तनकारी शक्ति को अभी तक बेहतर ढंग से महसूस नहीं किया जा सका है। इस कथन के आलोक में इस क्षेत्र की क्षमता का पूर्ण दोहन करने के उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
24 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के स्वतंत्रता संग्राम ने उस दौर के कला और साहित्य को कैसे प्रभावित किया। विश्लेषण कीजिये (250 शब्द)
23 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अफगानिस्तान महाशक्तियों की कब्रगाह हैं।
21 Aug, 2021 निबंध लेखन -
कठिनाइयों से न डरें। वह आपके जीवन को और बेहतर बनाती हैं।
21 Aug, 2021 निबंध लेखन -
धार्मिक विविधता भारत की ताकत और कमज़ोरी दोनों है। विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
20 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
जैव नैतिकता से आप क्या समझते हैं? भारत में जैव नैतिकता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
19 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कृषि क्षेत्र के कल्याण को प्राप्त करने के लिये कृषि सुधार समय की मांग है। कृषि की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में इस कथन की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
18 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
'कोविड-19 महामारी के मौजूदा साक्ष्य स्पष्ट संदेश देते हैं कि सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों की उपेक्षा का मतलब बड़े पैमाने पर जीवन का परिहार्य नुकसान हो सकता है।' इस कथन के आलोक में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों से संबद्ध मुद्दों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
17 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
माउंटबेटन के शासनकाल के दौरान घटित घटनाओं के चलते विभाजन की व्यवस्था में विसंगतियाँ उत्पन्न हुईं और वह विभाजन के कारण हुए नरसंहार को रोकने में विफल रहा। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
16 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अगर आप लोगों को आँकते हैं तो आपके पास उनसे प्रेम करने का समय नहीं होता है।
14 Aug, 2021 निबंध लेखन -
हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र अपनी पारिस्थितिकी में होने वाले नुकसान के चलते अपरिवर्तनीय गिरावट के चरण में प्रवेश कर सकता है। इस क्षेत्र में बार-बार होने वाली आपदाओं के आलोक में उपरोक्त कथन पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
13 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन