डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
विश्व व्यापार संगठन की वार्ताओं में भारत के सामने आने वाली चुनौतियों और बहुपक्षीय व्यापार में अपने हितों की रक्षा के लिए इसकी रणनीतियों का विश्लेषण करें। (250 शब्द)
27 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय संविधान में सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के क्रम में राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने में भारत की सकारात्मक नीतिगत कार्रवाईयों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करते हुए इससे संबंधित चुनौतियों एवं संभावित सुधारों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर असहयोग आंदोलन के प्रभाव की चर्चा करते हुए इसकी रणनीतियों एवं परिणामों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
25 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
फ्रांसीसी क्रांति के लिये उत्तरदायी सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक कारकों का परीक्षण करते हुए वैश्विक शासन एवं सामाजिक पुनर्गठन पर इसके दीर्घकालिक महत्त्व का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
25 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1. हम बच्चे को आसानी से माफ कर सकते हैं, जो अंधेरे से डरता है; जीवन की वास्तविक विडंबना तो तब है जब मनुष्य प्रकाश से डरने लगता है।
23 Mar, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. शासन करने से मना करने की सबसे बड़ी सज़ा, स्वयं से निम्न किसी व्यक्ति के द्वारा शासित होना है। -
आप एक ऐसे क्षेत्र में ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत हैं जहाँ वनों की कटाई एक गंभीर मुद्दा बन गया है। यहाँ का स्थानीय समुदाय अपनी आजीविका के लिये वन संसाधनों पर बहुत अधिक निर्भर हैं, जिनमें ईंधन एवं घर निर्माण के लिये लकड़ी सहित आजीविका के लिये अन्य वन उत्पादों का संग्रह करना, जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। हालाँकि यहाँ पर बड़े पैमाने पर होने वाली वनों की कटाई से पारिस्थितिकी असंतुलन होने के साथ विभिन्न समुदायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वनों की कटाई में वृद्धि विभिन्न कारकों से प्रेरित है, जिसमें अवैध कटाई, कृषि और बुनियादी ढाँचे के विकास हेतु भूमि का अतिक्रमण करना शामिल है। इसके परिणामस्वरूप जैव विविधता के नुकसान एवं मृदा के क्षरण के साथ जल चक्र बाधित हुआ, जिससे कृषि एवं स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में आपको इन समस्याओं का समाधान करने एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ समुदायों की ज़रूरतों को संतुलित करने वाले स्थायी समाधान खोजने का कार्य सौंपा गया है।
इस परिदृश्य में वनों की कटाई से संबंधित मुद्दों का विश्लेषण करते हुए स्थानीय समुदायों तथा पर्यावरण संबंधी चिंताओं का समाधान करने हेतु व्यापक कार्ययोजना बताइये।
22 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
शासन में AI प्रौद्योगिकी के नैतिक निहितार्थों पर चर्चा करते हुए इसकी पूर्वाग्रही और भेदभावकारी क्षमता पर प्रकाश डालिये। AI के नैतिक कार्यान्वयन हेतु समाधान बताइये। (250 शब्द)
21 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक प्रशासन में पारदर्शिता तथा जवाबदेहिता को बढ़ावा देने में व्हिसलब्लोइंग की भूमिका का विश्लेषण करते हुए इसके नैतिक एवं विधिक आयामों का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
21 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी देश की आर्थिक स्थिति तथा नीति निर्माण के लिये इसके निहितार्थ का आकलन करने में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की तुलना में सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) के अधिक महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
20 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
गरीबी, बेरोज़गारी तथा समावेशी विकास के बीच अंतर्संबंधों का विश्लेषण करते हुए इन चुनौतियों से निपटने हेतु नीतिगत उपायों पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
20 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में संसदीय प्रणाली तथा संघीय प्रणाली के बीच अंतर्संबंध पर चर्चा कीजिये। यह देश के शासन एवं संघीय ढाँचे में किस प्रकार योगदान देता है? (250 शब्द)
19 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रतिपादित "संविधान के मूल ढाँचा" की अवधारणा को स्पष्ट कीजिये। इससे संसद की संविधान संशोधन शक्ति पर क्या प्रभाव पड़ता है? (250 शब्द)
19 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में मुगल साम्राज्य के पतन तथा उत्तराधिकारी राज्यों के उदय हेतु उत्तरदायी विभिन्न कारकों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
18 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्राचीन भारत के सांस्कृतिक, आर्थिक तथा सामाजिक जीवन को आकार देने में सिंधु घाटी सभ्यता के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
18 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
1. सबसे मज़बूत दिमाग अक्सर वे होते हैं जिनकी तरफ शोर भरे विश्व में सबसे कम ध्यान जाता है।
16 Mar, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. पालन की अपेक्षा उल्लंघन में अधिक सम्मान है। -
विधानसभा का एक सदस्य (MLA), जो विभिन्न मुद्दों पर अपने सैद्धांतिक रुख के साथ अपनी राजनीतिक पार्टी के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिये जाना जाता है, ने दूसरी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। वह वैचारिक मतभेदों एवं अपने मतदाताओं को बेहतर सेवा देने की आवश्यकता का हवाला देकर अपने फैसले को सही ठहराता है। हालाँकि उसके इस निर्णय के अवसरवादी होने तथा पार्टी के सदस्यों के साथ विश्वासघात करने के रूप में आलोचना की जाती है। मुख्यमंत्री (जो सत्तारूढ़ दल से हैं) का आरोप है कि पद एवं वित्तीय प्रोत्साहन के बदले में अनैतिक तरीकों से यह दल-बदल किया गया है।
एक महत्त्वाकांक्षी सिविल सेवक के रूप में, राजनीतिक दल-बदल के नैतिक निहितार्थों का विश्लेषण कीजिये। अपनी वैचारिक मान्यताओं, पार्टी के प्रति वफादारी एवं ज़िम्मेदारियों को संतुलित करने के क्रम में सांसदों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ शासन में सत्यनिष्ठा बनाए रखते हुए राजनीतिक दल-बदल के मुद्दे के समाधान हेतु उपाय बताइये। (300 शब्द)
15 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
निर्णय निर्माण में नैतिकता एवं अभिक्षमता के बीच संबंधों का परीक्षण कीजिये। प्रशासनिक परिदृश्यों में नैतिक दुविधाओं को प्रभावी ढंग से किस प्रकार हल किया जा सकता है? (250 शब्द)
14 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक सेवा में सत्यनिष्ठा की भूमिका की उदाहरण सहित चर्चा कीजिये। नैतिक नेतृत्व से संगठनों में सत्यनिष्ठा की संस्कृति को किस प्रकार बढ़ावा मिल सकता है? (250 शब्द)
14 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPAs) की समस्या के समाधान में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (IBC) की प्रभावशीलता को बताते हुए भारत में परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों (ARCs) के लिए इसके निहितार्थ का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
13 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित सुधारों को लागू करने में भारतीय रिज़र्व बैंक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए हुए वाणिज्यिक बैंकों एवं अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभावों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
13 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) की वर्तमान वित्तीय स्थिति क्या है? अपने स्तर पर राजस्व के सृजन में PRIs के समक्ष आने वाली बाधाओं का विश्लेषण करते हुए इनकी वित्तीय स्वायत्तता को मज़बूत करने के उपाय बताइये। (250 शब्द)
12 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की सफलताओं एवं सीमाओं का परीक्षण कीजिये। बदलती वैश्विक गतिशीलता के आलोक में WTO के महत्त्व को बनाए रखने हेतु रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
12 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में प्रस्तावित महिला शहरी रोज़गार गारंटी अधिनियम को लागू करने के महत्त्व एवं संभावित चुनौतियों का परीक्षण कीजिये। देश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण हेतु रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
11 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में भूजल संकट की गहनता का मूल्यांकन करते हुए इसके नकारात्मक परिणामों को कम करने हेतु रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
11 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. शक्तिशाली लोग वही करते हैं जो उन्हें करना होता है जबकि कमज़ोर लोग वही स्वीकार करते हैं जो उन्हें स्वीकार करना होता है।
09 Mar, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. हमारी महानता कभी गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है। -
आदिवासी जनसँख्या वाला एक सुदूर ज़िला, लखीमपुर अत्यधिक पिछड़ेपन और घोर गरीबी के रूप में चिह्नित है। कृषि स्थानीय आबादी का मुख्य आधार है, हालाँकि अत्यधिक छोटी जोत के कारण यह मुख्य रूप से निर्वाह योग्य है। वहाँ नगण्य औद्योगिक या खनन गतिविधि है। यहाँ तक कि लक्षित कल्याण कार्यक्रमों से भी आदिवासी जनसँख्या को अपर्याप्त लाभ हुआ है। इस प्रतिबंधात्मक परिदृश्य में, युवाओं ने परिवार की आय बढ़ाने के लिये दूसरे राज्यों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। नाबालिग लड़कियों की दुर्दशा यह है कि उनके माता-पिता को श्रमिक ठेकेदारों द्वारा उन्हें पास के राज्य के बीटी कपास खेतों में काम करने के लिये भेजने के लिये राजी किया जाता है। क्योंकि छोटी लड़कियों की कोमल उंगलियाँ कपास तोड़ने के लिये उपयुक्त होती हैं। इन फॉर्मों में अपर्याप्त रहने और काम करने की स्थिति के कारण नाबालिग लड़कियों के लिये गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अधिवास वाले ज़िलों और कपास के खेतों में गैर सरकारी संगठनों ने समझौता कर लिया है तथा उन्होंने बाल श्रम एवं क्षेत्र के विकास के दोहरे मुद्दों का प्रभावी ढंग से समर्थन नहीं किया है।
आपको लखीमपुर का ज़िलाधिकारी नियुक्त किया जाता है। इसमें शामिल नैतिक मुद्दों की पहचान कीजिये। आप अपने ज़िले की नाबालिग लड़कियों की स्थिति में सुधार लाने और ज़िले के समग्र आर्थिक परिदृश्य में सुधार हेतु कौन-से विशिष्ट कदम उठाएँगे?
08 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
क्या आपको लगता है कि "राजनीति" एवं "नैतिकता" असंगत हैं? उदाहरण देते हुए तर्क सहित स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
07 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"आपको स्वयं में ऐसे परिवर्तन लाना चाहिये जो आप विश्व में देखना चाहते हैं"। इस कथन से आप क्या समझते हैं? इस सिद्धांत को वास्तविक जीवन में किस प्रकार लागू किया जा सकता है? (150 शब्द)
07 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
IHR (भारतीय हिमालय क्षेत्र) में प्लास्टिक प्रदूषण की वृद्धि में योगदान देने वाले कारकों का परीक्षण कीजिये। इस क्षेत्र में इस समस्या के समाधान हेतु कौन से कदम उठाए जाने की आवश्यकता है? (250 शब्द)
06 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण





