डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4715
-
निबंध:
1. हम वही हैं जो हम बार-बार करते हैं। इसलिये श्रेष्ठता कोई कार्य नहीं बल्कि एक आदत है।
15 Apr, 2023 निबंध लेखन निबंध
2. जीने की सबसे बड़ी शान कभी न गिरने में नहीं, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है। -
आप एक ऐसे कस्बे/शहर के मेयर हैं जहाँ हाल ही में कुत्तों के काटने के मामलों में वृद्धि देखी गई है। स्थानीय समुदाय अपने बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और इस संदर्भ में उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। महापौर के रूप में आप इस मुद्दे को हल करने और समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये ज़िम्मेदार हैं।
इस मामले की जाँच करने पर आपको पता चला है कि इस क्षेत्र के कई कुत्ते आवारा हैं और यह कुछ ऐसे लोगों के हैं जो इनकी उचित देखभाल नहीं करते हैं। आपने यह भी पाया कि हाल के वर्षों में स्थानीय कुत्तों की आबादी में काफी वृद्धि हुई है और इसकी निगरानी या नियंत्रण के लिये कोई प्रभावी प्रणाली का भी अभाव है।
उपर्युक्त स्थिति में आप क्या करेंगे?
14 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम को लोकतांत्रिक समाजों में पारदर्शिता और जवाबदेहिता की आधारशिला माना जाता है। सुशासन और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने में RTI के नैतिक निहितार्थों को बताते हुए इसकी उपयोगिता पर चर्चा कीजिये। उपयुक्त उदाहरणों द्वारा इसका विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
13 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक संहिता और आचार संहिता का अक्सर एक दूसरे के स्थान पर उपयोग किया जाता है लेकिन इनके अलग-अलग अर्थ और अनुप्रयोग होते हैं। नैतिक संहिता और आचार संहिता के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए प्रत्येक का उदाहरण दीजिये। (150 शब्द)
13 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत द्वारा हाल ही में घोषित नवीन विदेश व्यापार नीति, 2023 की प्रमुख विशेषताएँ बताते हुए देश के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और आर्थिक विकास पर इसके संभावित प्रभावों को बताइये? (250 शब्द)
12 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में कृषि उत्पादों के उत्पादन, वितरण और विपणन के समक्ष प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा करते हुए बताइये कि कृषि क्षेत्र में सतत् और समावेशी विकास सुनिश्चित करने हेतु इन चुनौतियों का समाधान किस प्रकार से किया जा सकता है? (250 शब्द)
12 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
लोकसभा की प्रभावी कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने में लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका और इसके उत्तरदायित्व का विश्लेषण कीजिये। अपने कर्तव्यों के निर्वहन के क्रम में अध्यक्ष की निष्पक्षता और पारदर्शिता को मज़बूत करने के लिये क्या उपाय किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
11 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत और थाईलैंड के बीच में 75 साल के राजनयिक संबंधों के प्रमुख पहलू क्या हैं? चर्चा कीजिये कि यह दोनों देश भविष्य में अपनी रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत बनाने के लिये इन संबंधों का लाभ किस प्रकार उठा सकते हैं। (250 शब्द)
11 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हिमालयी राज्यों में भू-धँसाव और भूस्खलन की हालिया घटनाओं के संदर्भ में बताइये कि ऐसी घटनाओं के घटित होने में विकासात्मक गतिविधियों की क्या भूमिका है? (150 शब्द)
10 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वैश्विक मौसम प्रतिरूप पर अल नीनो और ला नीना के प्रभाव की चर्चा करते हुए बताइये कि ये उष्णकटिबंधीय देशों की अर्थव्यवस्था को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? (150 शब्द)
10 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध:
1. स्वयं को एक निर्धारित पहचान के साथ ऐसे विश्व में बनाए रखना जिसमें लगातार आपको कुछ और बनाने की कोशिश की जा रही हो, सबसे बड़ी उपलब्धि है।
08 Apr, 2023 निबंध लेखन भूगोल
2. शक्ति, शारीरिक क्षमता से नहीं आती है बल्कि यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है। -
आप वित्त मंत्रालय में कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी हैं। आप वित्तीय लेन-देन की समीक्षा और अनुमोदन के लिये ज़िम्मेदार हैं। एक दिन आपको एक विदेशी बैंक खाते में एक बड़ी राशि स्थानांतरित करने के अनुमोदन हेतु एक अनुरोध प्राप्त होता है। यह अनुरोध आपके मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किया गया है। आप इस अनुरोध के बारे में संदिग्ध हैं और आपने अपने अधिकारी से यह बताने के लिये कहा कि यह राशि क्यों स्थानांतरित की जा रही है। अधिकारी आपको बताता है कि यह धन एक गुप्त परियोजना के लिये है जिसको सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। आप इस स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हैं और अधिकारी से इस संबंध में और अधिक जानकारी प्रदान करने के लिये कहते हैं। अधिकारी आपको अतिरिक्त जानकारी प्रदान करने से मना करता है और आपको बताता है कि आपको धन के हस्तांतरण की स्वीकृति देनी होगी अन्यथा आपको नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
प्रश्न. इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिये?
07 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व से भारतीय समाज किस प्रकार प्रभावित होता है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यान्वयन के कुछ संभावित लाभ और चुनौतियाँ क्या हैं? (150 शब्द)
06 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक सेवाओं में नैतिक मानकों को बनाए रखने से संबंधित चुनौतियाँ क्या हैं? (150 शब्द)
06 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
समय के साथ होने वाले भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के विकास को बताते हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की कुछ प्रमुख उपलब्धियों पर चर्चा कीजिये? (250 शब्द)
05 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत के पर्यटन क्षेत्र के समक्ष प्रमुख चुनौतियों को बताते हुए इन चुनौतियों के कुछ संभावित समाधानों पर चर्चा कीजिये? (150 शब्द)
05 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारतीय संविधान के ऐतिहासिक आधार को बताते हुए स्पष्ट कीजिये कि उन्होंने इसके विकास को किस प्रकार प्रभावित किया था? (150 शब्द)
04 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय सिनेमा की भूमिका को बताते हुए भारत की सॉफ्ट पॉवर में इसके योगदान को स्पष्ट कीजिये। भारत की सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक आकांक्षाओं के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
04 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
औद्योगिक क्रांति ने यूरोप और उत्तरी अमेरिका में समाज और अर्थव्यवस्था को किस प्रकार प्रभावित किया था? (150 शब्द)
03 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूपों के विकास और वैश्विक नृत्य के रूप में उनकी स्थिति की व्याख्या कीजिये। समय के साथ इनके विकसित होने तथा वर्तमान में मौजूद इनके विभिन्न प्रकारों की चर्चा कीजिये? (250 शब्द)
03 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
निबंध
1. इंटरनेट,भविष्य के वैश्विक गाँवों हेतु शहरी केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।
01 Apr, 2023 निबंध लेखन भूगोल
2. अपने जीवन में जोखिम उठाएँ, यदि आप जीतते हैं तो आप नेतृत्व कर सकते हैं; यदि आप हार जाते हैं, तो आप मार्गदर्शन कर सकते हैं। -
नीला (एक सिविल सेवक) को एक दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्र में ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया जाता है। यह क्षेत्र कई चुनौतियों (जैसे कि अपर्याप्त बुनियादी ढाँचा, उच्च बेरोज़गारी दर और बुनियादी सुविधाओं तक पहुँच की कमी) का सामना कर रहा है। इस क्षेत्र की आदिवासी आबादी अपनी आजीविका के लिये मुख्य रूप से खेती और वन उपज पर निर्भर है। हालाँकि औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण इनके भूमि क्षेत्र और जंगलों में बड़े निगमों द्वारा खनन एवं वनों की कटाई करने से स्थानीय आबादी का विस्थापन होने के साथ उनकी आजीविका का नुकसान हो रहा है।
ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में नीला को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के साथ नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने और इस क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने का कार्य सौंपा गया है। वह निगमों द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं के सुचारू संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिये भी जिम्मेदार है जिससे स्थानीय लोगों के लिये निवेश और नौकरी के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
हालाँकि इस क्षेत्र में कुछ और समय बिताने के बाद नीला को पता चलता है कि यह परियोजनाएँ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को क्षति पहुँचाने के साथ आदिवासी लोगों के अधिकारों का उल्लंघन कर रही हैं। नीला को यह भी पता चलता है कि यह निगम भ्रष्ट आचरण में लिप्त हैं और सस्ते श्रम के रूप में स्थानीय लोगों का शोषण कर रहे हैं। दूसरी ओर नीला यह भी समझती हैं कि स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार हेतु इस क्षेत्र में तत्काल निवेश के माध्यम से नौकरी के अवसरों को सृजित करने की आवश्यकता है।ऐसी स्थिति में नीला को क्या करना चाहिये? नीला की निर्णय निर्माण प्रक्रिया किन नैतिक सिद्धांतों से प्रेरित होनी चाहिये?
31 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
नैतिकता और अभिक्षमता के बीच क्या संबंध है? किसी व्यक्ति का नैतिक चरित्र तर्कसंगत निर्णय लेने और समाज के सर्वोत्तम हित में कार्य करने की उसकी क्षमता को किस प्रकार प्रभावित करता है? (150 शब्द)
30 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक प्रशासन में सत्यनिष्ठा के महत्त्व को बताते हुए सिविल सेवाओं में सत्यनिष्ठा की संस्कृति को प्रोत्साहन देने हेतु उठाए जा सकने वाले उपायों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
30 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में बाढ़, चक्रवात और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं की आवृत्ति और गंभीरता में वृद्धि हो रही है। इस संदर्भ में ऐसी आपदाओं के प्रबंधन में देश के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
29 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
भारत नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद के रूप में कई आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। इन चुनौतियों के मूल कारणों को बताते हुए सरकार द्वारा इनके समाधान हेतु किये गए उपायों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
29 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
हाल के दिनों में भारतीय राजनीति में विधायी प्रक्रिया की उपेक्षा करने के क्रम में अध्यादेशों के उपयोग की प्रवृत्ति में वृद्धि देखी गई है। देश के शासन पर इस प्रवृत्ति के प्रभाव का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
28 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
एक वैश्विक शक्ति के रूप में चीन के उदय के आलोक में आप विकसित होती अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली के भविष्य को किस प्रकार देखते हैं? (250 शब्द)
28 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय लोक कला और शिल्प की एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है जिससे भारतीय संस्कृति की विविधता प्रदर्शित होती है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
27 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारत के विभाजन का भारतीय समाज, राजनीति और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ा था? इस विभाजन के कारणों, परिणामों के साथ इसके बाद की स्थितियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
27 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास