डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
देखभाल नैतिकता (Ethics of Care) एवं न्याय नैतिकता (Ethics of Justice) के विरोधाभाषी दृष्टिकोणों का परीक्षण कीजिये। चर्चा कीजिये कि कोई सिविल सेवक उन परिस्थितियों से किस प्रकार निपट सकता है जब ये नैतिक सिद्धांत परस्पर विरोधी प्रतीत होते हैं। (150 शब्द)
20 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोकतंत्र में अधिकारों तथा कर्त्तव्यों के बीच संबंधों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। कभी-कभी व्यक्तिगत अधिकारों एवं सामाजिक कर्त्तव्यों के बीच किस प्रकार टकराव देखा जाता है? (150 शब्द)
20 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में अनुवांशिक रूप से संशोधित जीवों के लिये विनियामक ढाँचे का विश्लेषण कीजिये। अनुवांशिक संशोधन प्रौद्योगिकी से संबंधित संभावित लाभों और जोखिमों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
19 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
समावेशी विकास हासिल करने के लिये वित्तीय समावेशन महत्त्वपूर्ण है। भारत में वित्तीय समावेशन में हुई प्रगति और उसके समक्ष चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
19 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अफ्रीकी देशों के साथ भारत के जुड़ाव के रणनीतिक महत्त्व पर चर्चा कीजिये तथा यह भारत की व्यापक विदेश नीति के उद्देश्यों के साथ किस प्रकार संरेखित है। (150 शब्द)
18 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में नीतिगत निर्णयों को प्रभावित करने में दबाव समूहों या हित समूहों की भूमिका की व्याख्या कीजिये। उनके प्रभाव के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
18 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय आहार में स्थानीय भूगोल तथा कृषि से प्रभावित स्वाद एवं व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला है। परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
17 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
परिवहन तथा आर्थिक विकास के संदर्भ में अंतर्देशीय जलमार्गों के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। भारत में नदियों के माध्यम से होने वाले नौवहन से संबंधित भौगोलिक चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
17 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. प्रत्येक समस्या एक उपहार है - समस्याओं के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते।
15 Jun, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. कोई भी महान मस्तिष्क उन्मत्तता के बिना अस्तित्व में नहीं आया है। -
रियासी के पुलिस अधीक्षक के रूप में आपको तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर आतंकवादी हमले के बारे में एक दुखद सूचना मिली है। इस हमले में नौ नागरिकों की जान चली गई, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है, जिसके कारण हालिया वर्षों में कायम सापेक्षिक शांति भंग हो गई है।
इस समय क्षेत्र में होने वाले हमलों के कारण लोगों में अशांति उत्पन्न हो गई है, क्योंकि यह क्षेत्र आगामी विधानसभा चुनावों के लिये तैयार है। अब आप स्वयं को एक महत्त्वपूर्ण मोड़ पर पाते हैं, जहाँ आपको तत्काल राहत उपायों और आतंकवादी गतिविधियों के इस पुनरुत्थान को संबोधित करने के लिये एक व्यापक रणनीति तैयार करने का कार्य सौंपा गया है, साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी आपका कर्त्तव्य है।
हालाँकि राजनीतिक तनाव भी बहुत अधिक है और आपकी प्रतिक्रिया में कोई भी चूक संपूर्ण केंद्रशासित प्रदेश के लिये दूरगामी परिणाम उत्पन्न कर सकती है।
- इस मामले में कौन-कौन से मुख्य हितधारक शामिल हैं?
- पुलिस अधीक्षक के तौर पर आपकी तात्कालिक कार्रवाई क्या होगी?
- आतंकवादी गतिविधियों के पुनः उभरने से निपटने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिये आपकी दीर्घकालिक रणनीति क्या होगी?
-
लोक सेवकों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग से संबंधित नैतिक चिंताओं का विश्लेषण कीजिये। लोक सेवा मूल्यों के आधार पर नैतिक आचरण हेतु दिशा-निर्देश प्रस्तुत कीजिये। (150 शब्द)
13 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक सापेक्षवाद के अनुसार, नैतिकता किसी विशेष संस्कृति या समाज के सापेक्ष होती है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
13 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में हीट वेव की आवृत्ति एवं तीव्रता लगातार बढ़ रही है। भारतीय शहरों में हीट वेव की प्रभावी शमन रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
12 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
क्वांटम कंप्यूटर में विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में क्रांति लाने की अपार क्षमताएँ हैं। क्वांटम कंप्यूटिंग के अंतर्निहित सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में हाल ही में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" चर्चा का विषय रहा है। ऐसी प्रणाली को लागू करने के संभावित लाभ एवं हानियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
11 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"आर्थिक सशक्तीकरण के बिना सामाजिक न्याय प्राप्त नहीं किया जा सकता है।" भारत में गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के संदर्भ में इस कथन पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
11 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भूमि क्षरण तथा मरुस्थलीकरण के प्रमुख कारणों एवं परिणामों का परीक्षण कीजिये। इसके साथ ही धारणीय भूमि प्रबंधन प्रथाओं हेतु रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
10 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
क्या वर्ष 1857 का सिपाही विद्रोह महज एक सैन्य विद्रोह था या यह औपनिवेशिक भारत में व्याप्त गहन सामाजिक एवं राजनीतिक चिंताओं का परिचायक था? (150 शब्द)
10 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1. परिवर्तन की हवा बुद्धि में विचरण करती रहती है और हमें याद दिलाती है कि विकास, अनुकूलनशीलता की उपजाऊ मृदा से ही निकलता है।
2. तारे उस अंधकार से जन्म लेते हैं, जिससे वे उत्सर्जित होते हैं।
08 Jun, 2024 निबंध लेखन निबंध -
चंद्रपुर में स्थानीय प्रशासन को दुविधा का सामना करना पड़ा क्योंकि शिवाजी स्टेडियम, जो कि स्थानीय खेलों के लिये एक लोकप्रिय स्थान है लेकिन खराब होता जा रहा है, ढहने के कगार पर था। साथ ही शहरी अर्थव्यवस्था कोयला खदानों के बंद होने से पीड़ित थी, जिससे बेरोज़गारी बढ़ रही थी और पलायन की समस्या आ रही थी। संयोगवश दो प्रस्ताव ज़िला कलेक्टर की मेज पर आ गए। जिसमें से एक प्रस्ताव में एक कंपनी ने स्टेडियम की ज़मीन पर एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण करने की पेशकश की, जिसमें हज़ारों लोगों को रोज़गार देने का वादा किया गया, जबकि दूसरी ओर भारतीय खेल प्राधिकरण ने स्थानीय खेल संस्कृति को संरक्षित करने तथा संभावित रूप से राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने के लिये स्टेडियम को एक बहु-खेल प्रशिक्षण अकादमी में परिवर्तित करने का प्रस्ताव रखा।
दोनों प्रस्तावों में स्टेडियम की संपूर्ण ज़मीन की आवश्यकता थी, जिससे टाउन हॉल मीटिंग में तनावपूर्ण चर्चा छिड़ गई। पूर्व एथलीट, बेरोज़गार खनिक और युवा खेल उत्साही आर्थिक स्थिरता तथा अपनी खेल विरासत को संरक्षित करने के बीच उलझे हुए थे। ज़िला कलेक्टर के तौर पर आपको इस स्थिति से निपटना होगा।
शिवाजी स्टेडियम के भविष्य के लिये निर्णय लेने की प्रक्रिया में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
चंद्रपुर पर दोनों निर्णयों (टेक पार्क और खेल परिसर) के संभावित सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर चर्चा कीजिये।
चंद्रपुर के लिये सतत् दीर्घकालिक विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिये ज़िला कलेक्टर कौन-सी रणनीति अपना सकते हैं?
07 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
वितरणात्मक न्याय और प्रक्रियात्मक न्याय के बीच अंतर बताइये। न्यायपूर्ण समाज सुनिश्चित करने के लिये समानता के सिद्धांतों को कानूनी और सामाजिक ढाँचों में कैसे शामिल किया जा सकता है? (150 शब्द)
06 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
उपयोगितावाद और कर्त्तव्यवाद के नैतिक सिद्धांतों पर चर्चा कीजिये। निर्णय लेने के अपने दृष्टिकोण में ये सिद्धांत किस प्रकार भिन्न हैं? (150 शब्द)
06 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
राजकोषीय घाटे में योगदान देने वाले कारकों का विश्लेषण कीजिये और समावेशी विकास को बढ़ावा देते हुए राजकोषीय समेकन के उपाय सुझाइये। इस संदर्भ में FRBM अधिनियम की भूमिका पर संक्षेप में चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
05 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जैसे-जैसे मानव बस्तियों का विस्तार हो रहा है और वन्यजीवों के आवासों पर अतिक्रमण हो रहा है, वैसे-वैसे मनुष्यों और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है। मनुष्यों और वन्यजीवों के बीच सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
05 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ अपने सामरिक और आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने में भारत की एक्ट ईस्ट नीति की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। साथ ही भारत तथा आसियान देशों के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर भी गहनता से विचार कीजिये। (250 words)
04 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक पर टिप्पणी करते हुए डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने कहा था कि यह “माननीय या अधिकारी शायद भारत के संविधान में वर्णित सबसे अहम अधिकारी हैं।” क्या आप इस बात से सहमत हैं? (150 शब्द)
04 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय समाज पर गाँवों से शहरों की ओर होने वाले प्रवासन के प्रभाव पर प्रकाश डालिये। साथ ही, शहरी क्षेत्रों में प्रवासियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों का भी उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)
03 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारतीय शासन पर मौर्य साम्राज्य की प्रशासनिक संरचना का व्यापक और स्थायी प्रभाव है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
03 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सफलता अंतिम नहीं है, असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ते रहने का साहस ही प्रासंगिक है।
रचनात्मकता एवं बुद्धिमत्ता का समन्वय ही सृजन का सार है।
01 Jun, 2024 निबंध लेखन निबंध -
आप किसी राज्य (जो प्रकाशन माफियाओं के गहन प्रभाव के लिये जाना जाता है) के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के नवनियुक्त सचिव हैं। सचिव के रूप में आपके समक्ष दो बड़ी चुनौतियाँ हैं। सबसे पहले माफियाओं द्वारा अधिकारियों से मिलीभगत करके सरकार की मुफ्त पुस्तक वितरण योजना का फायदा उठाया जाना, जिससे वित्तीय नुकसान होने के साथ किताबों की गुणवत्ता से समझौता होता है। दूसरा ये निज़ी स्कूलों की पाठ्यपुस्तकों की खरीद में हेराफेरी करते हैं, जिससे स्कूलों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के आलोक में महँगी पाठ्यपुस्तकें खरीदने का दबाव बनाए जाने से छात्रों एवं परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ता है।
आपके पूर्ववर्ती एक ईमानदार अधिकारी ने इन मुद्दों से निपटने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें प्रकाशन माफियाओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इस आलोक में इन माफियाओं से लड़ने के लिये दृढ़ संकल्पित होकर, आपको इस मुद्दे को हल करने के साथ पाठ्यपुस्तक खरीद एवं वितरण प्रक्रिया में निष्पक्ष तथा पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
- इस मामले में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
- आप प्रकाशन माफियाओं द्वारा सरकार की मुफ्त पुस्तक वितरण योजना में किये जाने वाले घोटाले को किस प्रकार रोकेंगे?
- सभी छात्रों के लिये निष्पक्ष, पारदर्शी तथा उच्च गुणवत्ता वाली पाठ्यपुस्तक वितरण प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु आप कौन-सी दीर्घकालिक रणनीति अपनाएंगे?





