डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5191
-
प्रश्न: "कानूनी संरक्षण के बावजूद भारत की आर्द्रभूमियों का क्षरण जारी है। आर्द्रभूमि संरक्षण के कार्यान्वयन में क्या चुनौतियाँ हैं और इन परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिये कौन-से नवीन दृष्टिकोण अपनाए जा सकते हैं?" (250 शब्द)
22 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू हुए एक दशक से अधिक समय हो चुका है। क्या यह अपने मूल उद्देश्य—सामाजिक समावेश और शिक्षा तक समान पहुँच—को प्राप्त करने में सफल रहा है? विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
21 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुच्छेद 142 के तहत 'पूर्ण न्याय' सुनिश्चित करने की बदलती व्याख्याओं ने न्यायिक सीमाओं और शक्तियों के पृथक्करण की धारणा को प्रभावित किया है। इस संदर्भ में, इन परिवर्तनों के निहितार्थों और उनके प्रभावों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. "पारंपरिक कला रूपों के व्यावसायीकरण ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और विकृत दोनों किया है।" चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
20 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न. 1857 के विद्रोह के प्रति ब्रिटिश प्रतिक्रिया ने न केवल प्रशासन में, बल्कि भारत में औपनिवेशिक शासन के संपूर्ण वैचारिक संरचना में एक मौलिक बदलाव को चिह्नित किया। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
20 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1. मानव मन एक पिंजरा भी है और एक कुंजी भी।
2. नैतिकता उद्देश्य और कार्रवाई के बीच एक निरंतर अंतः क्रिया है।
18 Jan, 2025 निबंध लेखन निबंध -
स्थानीय रोज़गार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत एक बढ़ते अर्द्ध-शहरी क्षेत्र के समीप सात वर्ष पूर्व एक कपड़ा रंगाई इकाई स्थापित की गई थी। इस इकाई से हज़ारों लोगों को रोज़गार प्राप्त हुआ है और इसने स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी योगदान दिया, लेकिन इसने अनुपचारित अपशिष्टों को पास की नदी में प्रवाहित कर जल को गंभीर रूप से संदूषित कर दिया। इससे क्षेत्र के वासियों में त्वचा और श्वसन संबंधी बीमारियाँ हो गई हैं, भू-जल संदूषित हो गया है तथा आसपास के गाँवों में कृषि उत्पादकता को भी नुकसान पहुँचा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद, स्थिति खराब होने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे किसानों, पर्यावरण समूहों और प्रभावित नागरिकों द्वारा व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। विरोध प्रदर्शनों ने सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित कर दिया है, जिससे सरकार को इकाई को बंद करने पर विचार करने के लिये मज़बूर होना पड़ा है।
हालाँकि, फैक्ट्री बंद होने से श्रमिकों की बड़ी संख्या में बेरोज़गारी बढ़ेगी और इससे उत्पादित रंगों पर निर्भर व्यवसायों पर असर पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, यूनिट से जुड़े सहायक उद्योगों एवं ट्रांसपोर्टरों को भी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में, आपको संकट को हल करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा, पर्यावरण सुरक्षा को पुनर्स्थापित करने तथा आर्थिक चिंताओं को दूर करने के लिये स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है।
प्रश्न:
1. इस स्थिति में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
17 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इस स्थिति में नैतिक, सामाजिक और प्रशासनिक चुनौतियाँ क्या हैं?
3. पर्यावरण, सार्वजनिक स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं में संतुलन बनाए रखते हुए संकट को हल करने के लिये तत्काल एवं दीर्घकालिक उपाय सुझाइये। -
प्रश्न: "यदि उद्देश्य सद्गुणी न हो तो ज्ञान निरर्थक हो जाता है।" आज के समय में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डाटा एनालिटिक्स का उपयोग राष्ट्रों में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हेरफेर करने के लिये किया जा रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिये सूचना प्रौद्योगिकी के विनियमन में कौन-से नैतिक विचारों को ध्यान में रखा जाना चाहिये? (150 शब्द)
16 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: "नैतिक विकास व्यावसायिक विकास जितना ही महत्त्वपूर्ण है।" कॉर्पोरेट गवर्नेंस के संदर्भ में इस कथन पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
16 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: "मृदा प्रदूषण का जल प्रदूषण और जैवविविधता हानि के साथ गहरा संबंध है।” चर्चा कीजिये कि भारत में मृदा प्रदूषण की समस्याओं से निपटने के लिये पर्यावरण संरक्षण हेतु एकीकृत दृष्टिकोण कैसे प्रभावी हो सकता है? (250 शब्द)
15 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: "भारत के लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढाँचे को आधुनिक और कुशल बनाने के लिये मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी क्यों आवश्यक है? इस संदर्भ में, भारतमाला परियोजना और समर्पित माल गलियारों के योगदान का विश्लेषण कीजिये।" (250 शब्द)
15 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न: शासन में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये सामाजिक अंकेक्षण तंत्र महत्त्वपूर्ण साधन के रूप में उभरे हैं। मनरेगा के विशेष संदर्भ में उनकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
14 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: "प्रवासी कूटनीति भारत की सॉफ्ट पावर रणनीति के एक विशिष्ट घटक के रूप में उभरी है।" भारत की प्रवासी सहभागिता पहलों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
14 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: गुप्त शासकों के संरक्षण ने भारतीय कला और संस्कृति के 'स्वर्ण युग' को कैसे परिभाषित किया? साहित्य, कला और वास्तुकला के संदर्भ में विशिष्ट उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
13 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न: हिमालयी नदियाँ पूरे वर्ष प्रवाहित होती हैं, जबकि प्रायद्वीपीय नदियाँ मौसमी बदलावों के प्रति संवेदनशील क्यों होती हैं? चर्चा कीजिये (150 शब्द)
13 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. वास्तविक विकास तब प्रारंभ होता है जब अंतिम लक्ष्य तक पहुँच प्राप्त होती है।
प्रश्न. परंपरा बोझ नहीं, बल्कि प्रगति का आधार है।
11 Jan, 2025 निबंध लेखन निबंध -
आप एम.बी.ए. (अंतिम वर्ष) के छात्र अमन के साथ एक निजी छात्रावास में रहते हैं, जो कई व्यक्तिगत और शैक्षणिक चुनौतियों से जूझ रहा है। लंबी बीमारी के कारण, पिछले दो सेमेस्टर में अमन के ग्रेड में काफी गिरावट आई है, जिससे कैंपस प्लेसमेंट के लिये उसकी पात्रता खतरे में पड़ गई है। उसकी वित्तीय स्थिति भी अनिश्चित है, कमज़ोर आर्थिक पृष्ठभूमि के कारण उस पर भारी भरकम शैक्षिक ऋण का बोझ है।
जैसे-जैसे अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएँ निकट आ रही हैं, अमन की चिंता बढ़ती जा रही है और वह आपको परीक्षा के पेपर खरीदने की अपनी योजना के बारे में बताता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह प्लेसमेंट के मानदंडों को पूरा करता है। वह अपने खराब स्वास्थ्य, आर्थिक कठिनाइयों और पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का हवाला देकर अपने निर्णय को सही ठहराता है और इसे अपना एकमात्र व्यवहार्य विकल्प बताता है। निराश होकर अमन आपको दोस्ती और ज़िम्मेदारी की भावना का हवाला देते हुए आपसे अपनी योजना को अंजाम देने के लिये वित्तीय सहायता मांगता है।
(क) इस स्थिति में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
(ख) इस स्थिति में नैतिक मुद्दे क्या हैं?
(ग) इस स्थिति में आपकी भूमिकाएँ और ज़िम्मेदारियाँ क्या हैं तथा आप क्या कार्रवाई करेंगे?
10 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न:"लोक प्रशासन में लैंगिक संवेदीकरण के लिये केवल नीतिगत बदलावों से कहीं अधिक की आवश्यकता है।" चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
09 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न:"व्यक्तिगत नैतिक दृष्टिकोण सामूहिक सामाजिक चेतना को आयाम देते हैं।" लोक सेवा के संदर्भ में टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
09 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न “वित्तीय समावेशन आवश्यक है लेकिन समावेशी विकास के लिये यह पर्याप्त नहीं है।” इस कथन के आलोक में, व्यापक समावेशी विकास प्राप्त करने में भारत की प्रगति का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
08 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न "आंतरिक सुरक्षा में निजी क्षेत्र की भागीदारी संसाधन अनुकूलन और समावेशन को बढ़ाने के लिये एक महत्त्वपूर्ण परिवर्तनकारी कदम हो सकती है।" जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये सुरक्षा उपाय बताते हुए इस कथन की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
08 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न 21वीं सदी में विदेश नीति के एक महत्त्वपूर्ण साधन के रूप में आर्थिक राजकौशल किस प्रकार विकसित हुई है? भारत के सामरिक हितों के परिप्रेक्ष्य में इसका विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
07 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न “प्रत्यायोजित विधान का उदय भारत में प्रशासनिक दक्षता के लिये आवश्यक तो है, लेकिन यह लोकतांत्रिक जवाबदेही के लिये कई चुनौतियाँ उत्पन्न करता है।” इस कथन का उपयुक्त उदाहरणों के साथ विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
07 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: प्रायद्वीपीय भारत की प्राकृतिक संरचना उसके जल निकासी पैटर्न, जलवायु और आर्थिक गतिविधियों को कैसे प्रभावित करती है? विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
06 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न: मध्यकालीन भारत में भक्ति आंदोलन केवल एक धार्मिक सुधार तक सीमित नहीं था, बल्कि यह एक व्यापक सामाजिक-सांस्कृतिक क्रांति का प्रतीक था। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
06 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1. एक लचीला पेड़ हवा के साथ झुकता है, लेकिन कभी नहीं टूटता।
04 Jan, 2025 निबंध लेखन निबंध
2. हम इतिहास के निर्माता नहीं हैं, बल्कि इतिहास हमारा निर्माण करती है। -
युवा आईएएस अधिकारी आशुतोष बाढ़ प्रभावित ज़िले में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में आई बाढ़ के दौरान उनकी टीम ने लोगों को निकालने और राहत पहुँचाने के लिये अथक प्रयास किया। हालाँकि, एक पत्रकार ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें आरोप लगाया गया कि राहत शिविरों का प्रबंधन अपर्याप्त है, जिसमें अपर्याप्त स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाएँ शामिल थीं। इस लेख ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियाँ बटोरीं, जिसके कारण आशुतोष के प्रशासन की सार्वजनिक आलोचना हुई।
03 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
आशुतोष मानते हैं कि कुछ आरोप अतिशयोक्तिपूर्ण हैं, लेकिन उनका यह भी मानना है कि धन की कमी के कारण बचाव प्रयासों में वास्तविक कमियाँ हैं। उनके वरिष्ठ ने इस मुद्दे पर एक रिपोर्ट मांगी है, जबकि राज्य सरकार ने उन्हें जनता के असंतोष को और अधिक बढ़ने से रोकने के लिये कथानक को नियंत्रित करने पर ध्यान देने को कहा है। इस बीच, उन्हें चल रहे राहत प्रयासों का समन्वय जारी रखने की भी आवश्यकता है।
आशुतोष अपनी प्रतिष्ठा को बचाने और राहत कार्यों में वास्तविक चुनौतियों का सामना करने के बीच उलझे हुए हैं। इस दुविधा में वह जवाबदेही, पारदर्शिता और प्रभावी प्रशासन के बीच संतुलन किस प्रकार बना पाएंगे।
(क) इस स्थिति में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
(ख) इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दों का अभिनिर्धारण कीजिये।
(ग) आशुतोष तत्काल संकट और स्थिति से उजागर प्रणालीगत मुद्दों, दोनों को हल करने के लिये क्या कदम उठा सकते हैं? -
प्रश्न: “नैतिक साहस के लिये अक्सर संस्थागत निष्ठा और सार्वजनिक हित के बीच संतुलन बनाना या चयन करना आवश्यक होता है।” नौकरशाही नैतिकता के संदर्भ में इस विचार पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
02 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: "लोक सेवा में योग्यता के बिना करुणा, कल्याण की बजाय अधिक हानि का कारण बनती है।" शासन और नेतृत्व में भावनात्मक बुद्धिमत्ता के संदर्भ में इस कथन की विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
02 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: भारतीय अर्थव्यवस्था में अनौपचारिक क्षेत्र की दोहरी भूमिका पर चर्चा कीजिये। इसे औपचारिक क्षेत्र में बदलने की प्रक्रिया में उत्पन्न चुनौतियों और रोज़गार सृजन क्षमता बनाए रखने के उपायों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
01 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था





