डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4775
-
भारत में जैन एवं बौद्ध धर्म के उदय की विवेचना कीजिये। बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म की शिक्षाएँ किस प्रकार अपने दृष्टिकोणों में समान होने के साथ-साथ एक-दूसरे से भिन्न भी हैं? (250 शब्द)
22 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1. कोई भी नागरिक कभी भी इतना अमीर नहीं होगा कि दूसरे को खरीद सके, और कोई भी इतना गरीब नहीं होगा कि खुद को बेचने के लिए मजबूर होना पड़े।
20 Apr, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. पर्यावरण तथा लोगों के स्वस्थ पर्यावरण के अधिकार की कीमत पर आर्थिक संवृद्धि हासिल नहीं की जा सकती है। -
आप एक ऐसे ग्रामीण बाहुल्य ज़िले के ज़िला मजिस्ट्रेट (डीएम) हैं जिसे अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा पारंपरिक प्रथाओं के लिये जाना जाता है। इस ज़िले में विभिन्न जातीय समुदाय एवं जनजातियाँ रहती हैं, जिनमें से प्रत्येक के अपने अलग-अलग रीति-रिवाज़ और मान्यताएँ हैं। ज़िला प्रशासन आधुनिकीकरण एवं विकास की आवश्यकता के साथ इन परंपराओं के संरक्षण को संतुलित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
हाल ही में सरकार के नेतृत्व वाली एक विकास परियोजना तथा आदिवासी समुदाय की पारंपरिक प्रथाओं के बीच संघर्ष पैदा हो गया। इस परियोजना में जनजातियों के वन क्षेत्र (जिसे वे अपनी सांस्कृतिक प्रथाओं के लिये पवित्र और आवश्यक मानते हैं) से होते हुए एक सड़क का निर्माण करना शामिल है। संबंधित समुदाय इस परियोजना का विरोध कररने के साथ पक्ष रखता है कि इससे न केवल उनकी जीवनशैली बाधित होगी बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान होगा।
डीएम के रूप में, आप विकास परियोजना (जो क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी तथा आर्थिक विकास हेतु समर्पित है) के क्रियान्वयन तथा आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत एवं अधिकारों की रक्षा करने की नैतिक जिम्मेदारी के संदर्भ में दुविधा वाली स्थिति में हैं। स्थानीय प्रशासन के समक्ष इसमें गति लाने के लिये उच्च अधिकारियों का दबाव बना हुआ है।
इस परिदृश्य में डीएम के रूप में अपने समक्ष आने वाली नैतिक दुविधाओं पर चर्चा करते हुए लोक प्रशासन में लोक सेवा मूल्यों तथा नैतिकता को बनाए रखते हुए इस संघर्ष को हल करने के क्रम में अपने द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा बताइये।
19 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
शासन में नैतिकता के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। इससे लोक प्रशासन में जवाबदेहिता तथा पारदर्शिता किस प्रकार सुनिश्चित होती है? उदाहरण सहित समझाइये। (250 शब्द)
18 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रभावी नेतृत्व में भावनात्मक बुद्धिमत्ता की भूमिका पर चर्चा कीजिये। समाज में भावनात्मक बुद्धिमत्ता का विकास और पोषण किस प्रकार किया जा सकता है? (250 शब्द)
18 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी देश के परमाणु कार्यक्रम के रणनीतिक, पर्यावरणीय एवं अंतर्राष्ट्रीय निहितार्थों पर चर्चा करते हुए वैश्विक सुरक्षा एवं कूटनीति पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
17 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
जैव विविधता संरक्षण में पारिस्थितिकी हॉटस्पॉट के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में इसके संरक्षण से संबंधित चुनौतियों एवं रणनीतियों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
17 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में सेवा वितरण तथा पारदर्शिता में सुधार सुनिश्चित करने के क्रम में ई-गवर्नेंस की भूमिका पर चर्चा कीजिये। इससे शासन में नागरिक भागीदारी को किस प्रकार बढ़ावा दिया जा सकता है? (250 शब्द)
16 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संवैधानिक सिद्धांतों को बनाए रखने में न्यायिक समीक्षा के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे में इसकी भूमिका को प्रदर्शित करने वाले उदाहरण दीजिये। (250 शब्द)
16 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भू-आकृतियों को आकार देने में विवर्तनिकी गतिविधियों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। अपरदन एवं निक्षेपण क्रियाएँ, विभिन्न स्थलाकृतियों के निर्माण में किस प्रकार योगदान देती हैं? (250 शब्द)
15 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में भारतीय शास्त्रीय संगीत की भूमिका पर चर्चा कीजिये। समाज पर इसके प्रभाव को उदाहरण सहित बताइये। (250 शब्द)
15 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
1. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी उन्नति कर लेते हैं, आप बुनियादी तौर पर दूसरों के बराबर ही हैं।
13 Apr, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. नौकरशाही, लोकतंत्र के लिये बाधा नहीं बल्कि अपरिहार्य पूरक है। -
आप भारत के एक ज़िले में ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात हैं, जहाँ के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जाति समूह के लोग रहते हैं। विधिक प्रावधानों एवं सकारात्मक नीतियों के बावजूद, इस ज़िले में जातिगत भेदभाव के मामले प्रचलित हैं। हाल ही में उच्च मानी जाने वाली जाति की प्रमुखता वाले गाँव के एक सरकारी स्कूल के दलित छात्रों के एक समूह ने अपने उच्च जाति के सहपाठियों तथा शिक्षकों द्वारा किये जाने वाले भेदभाव एवं उत्पीड़न की शिकायत करते हुए आपसे संपर्क किया है।
इन छात्रों का आरोप है कि उन्हें अक्सर अलग बैठाने तथा सामान्य जल स्रोत का उपयोग करने की अनुमति न देने के साथ साथियों एवं शिक्षकों द्वारा उनके प्रति मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया जाता है। वे यह भी दावा करते हैं कि परीक्षा में उन्हें उच्च जाति के समकक्षों की तुलना में कम ग्रेड दिये जाते हैं।
जाँच करने पर आपको पता चलता है कि उपर्युक्त आरोप सही हैं तथा इस स्कूल में दलित छात्रों के प्रति पूर्वाग्रह बना हुआ है। उच्च जाति के सदस्यों के प्रभुत्व वाला यह स्कूल प्रबंधन "परंपरा" एवं "सामाजिक मानदंडों" का हवाला देते हुए इस मुद्दे को हल करने के प्रति भी अनिच्छुक है।
ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में आप इस स्कूल के जातिगत भेदभाव का समाधान करने के क्रम में इस स्थिति से नैतिक तथा प्रभावी ढंग से किस प्रकार निपटेंगे? दलित छात्रों हेतु न्याय सुनिश्चित करने तथा स्कूल में अधिक समावेशी एवं न्यायसंगत माहौल सुनिश्चित करने के क्रम में आप क्या कदम उठाएंगे?
12 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
ओजोन छिद्र के कारणों एवं परिणामों को बताते हुए इसके समाधान हेतु वैश्विक प्रयासों पर चर्चा कीजिये। अंतर्राष्ट्रीय सहयोग इस पर्यावरणीय चुनौती को प्रभावी ढंग से किस प्रकार हल कर सकता है? (250 शब्द)
10 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में कृषि उत्पादकता, आय वितरण तथा खाद्य सुरक्षा पर कृषि सब्सिडी के प्रभाव की चर्चा कीजिये। इसकी बेहतर प्रभावशीलता हेतु सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
10 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्षेत्रीय पुनर्गठन के संदर्भ में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के महत्त्व को बताते हुए संघवाद पर इसके निहितार्थ की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
09 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने तथा भू-राजनीतिक मुद्दों को हल करने के क्रम में भारत की 'पड़ोसी प्रथम की नीति' के महत्त्व एवं संबंधित चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
09 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
स्वतंत्र भारत में रियासतों के एकीकरण से संबंधित चुनौतियों एवं रणनीतियों पर चर्चा कीजिये। इससे स्वतंत्रता के पश्चात भारत की क्षेत्रीय अखंडता को किस प्रकार आकार मिला? (150 शब्द)
08 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सकारात्मक परिवर्तनों एवं चुनौतियों दोनों पर बल देते हुए पारंपरिक संस्कृतियों, पहचानों तथा सामाजिक संरचनाओं पर वैश्वीकरण के सामाजिक प्रभावों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
08 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
1. केवल जंगल पर ध्यान देने के क्रम में, पेड़ों को भी न खो दो।
06 Apr, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. अनिश्चितता के समय में, लोग निश्चितता की चाह रखते हैं। -
आप एक सेवा क्षेत्र में कार्यरत मध्यम आकार की कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधक हैं। यह कंपनी विविध कार्यबल (जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक एवं लैंगिक पृष्ठभूमि के लोग शामिल हैं) को रोज़गार देती है। हाल ही में एक कर्मचारी, सुश्री A (जो तीन वर्ष से कंपनी में है) ने अपने तत्काल पर्यवेक्षक (श्री B) के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की है।
सुश्री A का आरोप है कि मिस्टर B उनके प्रति अवांछित दृष्टिकोण अपना रहे हैं, जिसमें उनकी शक्ल-सूरत के संबंध में अनुचित टिप्पणियाँ तथा अवांछित शारीरिक संपर्क शामिल हैं। उनका कहना है कि ये घटनाएँ कई महीनों से चल रही हैं और इससे उनके लिये कार्य वातावरण प्रतिकूल हो गया है।
शिकायत प्राप्त होने पर आपने प्रारंभिक जांच की और आपको गवाहों के बयान तथा ईमेल के रूप में कुछ साक्ष्य भी प्राप्त हुए। हालाँकि श्री B इन आरोपों को नकारते हुए दावा करते हैं कि सुश्री A के साथ उनका व्यवहार मित्रवत और पेशेवर था।
मानव संसाधन प्रबंधक के रूप में आपको इस संवेदनशील मुद्दे को निष्पक्ष तरीके से निपटाने का कार्य सौंपा गया है। आपके कार्य से न केवल संबंधित व्यक्ति प्रभावित होंगे बल्कि कंपनी की समग्र कार्य संस्कृति तथा प्रतिष्ठा पर भी प्रभाव पड़ेगा।
उपर्युक्त परिदृश्य में मानव संसाधन प्रबंधक के रूप में अपने समक्ष आने वाली नैतिक दुविधाओं पर चर्चा कीजिये। यौन उत्पीड़न की शिकायत का समाधान करने तथा पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कानूनी और नैतिक मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु आपके द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा तैयार कीजिये।
05 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
जनमत एवं राजनीतिक विमर्श को आकार देने में सोशल मीडिया की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। नैतिक मानकों को बनाए रखने के क्रम में इसके दुरुपयोग को किस प्रकार कम किया जा सकता है? (250 शब्द)
04 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सरकारी नीतियों को प्रभावित करने में कॉर्पोरेट लॉबिंग के नैतिक निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। ऐसे विमर्श में पारदर्शिता तथा जवाबदेहिता सुनिश्चित करने के उपाय बताइये। (250 शब्द)
04 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक ऋण प्रबंधन के उद्देश्यों की व्याख्या कीजिये। प्रभावी ऋण प्रबंधन व्यापक आर्थिक स्थिरता में किस प्रकार योगदान देता है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
03 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
उभरते वैश्विक जलवायु परिवर्तन परिदृश्यों के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) की भविष्य की संभावनाओं का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
03 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने तथा असमानता को कम करने में भारत की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावशीलता पर उदाहरण सहित चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
02 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में स्वतंत्रता के पश्चात केंद्र-राज्य संबंधों के विकास पर चर्चा कीजिये। संवैधानिक प्रावधानों एवं न्यायिक व्याख्याओं ने इन संबंधों को किस प्रकार प्रभावित किया है? (250 शब्द)
02 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
फ्राँसीसी क्रांति का वैश्विक शासन और सामाजिक पुनर्गठन पर दीर्घकालिक महत्त्व का मूल्यांकन कीजिये, फ्राँसीसी क्रांति के अग्रणी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक कारकों की जाँच कीजिये। (250 शब्द)
01 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में असहयोग आंदोलन के प्रभाव पर चर्चा कीजिये, इसकी रणनीतियों और परिणामों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
01 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1. सौंदर्य की अनुभूति, सौंदर्यवान वस्तु से अधिक समय तक बनी रहती है।
30 Mar, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. सुनी हुई धुनें मधुर होती हैं, लेकिन अनसुनी धुनें अधिक मधुर होती हैं।