डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5190
-
प्रश्न. "भावनात्मक बुद्धिमत्ता नैतिक और सहानुभूतिपूर्ण लोक सेवा की आधारशिला है।" उपयुक्त उदाहरणों के साथ इस कथन की पुष्टि कीजिये। (150 शब्द)
27 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. भारत के आर्थिक परिवर्तन में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। इसकी क्षमता में बाधा डालने वाली प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा करते हुए इसकी दक्षता और प्रतिस्पर्द्धात्मकता बढ़ाने के लिये रणनीतिक हस्तक्षेपों को प्रस्तावित कीजिये। (250 शब्द)
26 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत के एक प्रमुख रक्षा आयातक से संभावित वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में परिवर्तन के सामरिक, आर्थिक एवं तकनीकी आयामों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. 21वीं सदी में अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी के भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक आयामों का परीक्षण करके दोनों देशों के बीच संबंधों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
25 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यायिक समीक्षा के सिद्धांतों और प्रथाओं का परीक्षण कीजिये। इन दोनों लोकतंत्रों के संवैधानिक दृष्टिकोण अपनी न्यायपालिकाओं को सशक्त बनाने में किस प्रकार भिन्न हैं? (250 शब्द)
25 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भू-आकृति विज्ञान प्रक्रियाएँ भारत में नदी प्रणालियों के निर्माण और विकास को किस प्रकार प्रभावित करती हैं? विभिन्न नदी घाटियों से उदाहरण लेकर स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
24 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. “साँची स्तूप भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और विकसित हो रही स्थापत्य शैली का प्रमाण है।” इसके ऐतिहासिक महत्त्व, कलात्मक विशेषताओं और इसके विकास में विभिन्न राजवंशों के योगदान पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
1. सुविधा मानव मन का नया पिंजरा है।
2. सभी प्रस्थान पलायन नहीं होते, और सभी आगमन गंतव्य नहीं होते।
22 Mar, 2025 निबंध लेखन निबंध -
आप एक प्रतिष्ठित सरकारी विश्वविद्यालय में प्रवेश निदेशक हैं। प्रवेश प्रक्रिया चल रही है जिसमें सख्त योग्यता-आधारित मानदंड लागू किये गए हैं। अंतिम चयन से कुछ दिन पूर्व, आपको राज्य सरकार के एक वरिष्ठ लोक सेवा अधिकारी का फोन आता है, जो अपने बेटे के लिये (जो कट-ऑफ अंकों को पूरा नहीं करता है) प्रवेश का अनुरोध करता है। वह इस बात पर बल देता है कि विश्वविद्यालय के विस्तार परियोजनाओं के लिये सरकारी अनुदान प्राप्त करने में उसका समर्थन महत्त्वपूर्ण रहा है।
साथ ही, कुलपति (VC) आपको एक निजी बैठक में सूचित करते हैं कि विश्वविद्यालय का वित्तपोषण एक महत्त्वपूर्ण मोड़ पर है और अधिकारी की सद्भावना भविष्य के अनुदान को सुरक्षित करने में मदद कर सकती है। कुलपति सुझाव देते हैं कि आप विश्वविद्यालय में उक्त छात्र के प्रवेश को समायोजित करने के लिये ‘विवेकाधीन कोटा’ का पता लगाएं।
इस बीच, प्रवेश समिति का कनिष्ठ संकाय सदस्य प्रवेश सूची में अंतिम समय में किये गए असामान्य परिवर्तनों के बारे में निजी तौर पर आपके समक्ष चिंता व्यक्त करता है तथा संभावित बाह्य हस्तक्षेप की ओर संकेत करता है। आप निष्पक्षता बनाए रखने के अपने कर्त्तव्य और विश्वविद्यालय के वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने की व्यावहारिक चुनौतियों के बीच दुविधा में हैं।
प्रश्न
1. इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दों का अभिनिर्धारण कीजिये और उनका विश्लेषण कीजिये।
2. प्रवेश निदेशक के रूप में आपके लिये उपलब्ध संभावित कार्यवाही के तरीकों का परीक्षण कीजिये। प्रत्येक विकल्प के गुण और दोष पर चर्चा कीजिये। आप कार्यवाही का कौन-सा रास्ता अपनाएंगे और क्यों?
3. विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और बाह्य दबावों का प्रतिरोध सुनिश्चित करने के लिये कौन-से संस्थागत सुधार लागू किये जा सकते हैं?
21 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न लोक सेवा में ‘नैतिक संकट’ की अवधारणा किस प्रकार उत्पन्न होती है तथा लोक सेवक रचनात्मक रूप से इसके शमन के लिये कौन-सी रणनीति अपना सकते हैं? (150 शब्द)
20 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न "नैतिक साहस के लिये अकेले खड़े होने की इच्छा और अपनी स्थिति बदलने की विनम्रता दोनों की आवश्यकता होती है।" लोक प्रशासन में नैतिक साहस के उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
20 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. भारत के विनिर्माण क्षेत्र की क्रांति में प्रौद्योगिकी और नवाचार की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। उद्योग 4.0 के लिये भारत बेहतर तरीके से किस प्रकार तैयार हो सकता है? (250 शब्द)
19 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. भारत में विकास-रोज़गार विसंगति के लिये जिम्मेदार संरचनात्मक कारकों पर चर्चा कीजिये तथा मज़बूत व रोज़गार-प्रधान विकास सुनिश्चित करने के लिये रणनीतिक हस्तक्षेप प्रस्तावित कीजिये। (250 शब्द)
19 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) की प्रभावकारिता का परीक्षण कीजिये। क्या इसने भारत के संघीय संरचना को सुदृढ़ किया है? (250 शब्द)
18 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के कार्यान्वयन की चुनौतियों का समाकलन कीजिये तथा इसकी प्रभावशीलता को सुदृढ़ करने के उपाय सुझाइये। (150 शब्द)
18 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. “गांधार और मथुरा कला शाखाएँ प्राचीन भारत की दो अलग-अलग लेकिन परस्पर संबद्ध कलात्मक परंपराओं का प्रतिनिधित्व करती हैं”। इन शाखाओं ने भारतीय मूर्तिकला के विकास में किस प्रकार योगदान दिया? (150 शब्द)
17 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में अंग्रेज़ों द्वारा शुरू की गई स्थायी बंदोबस्त और रैयतवाड़ी बंदोबस्त की तुलना करते हुए अंतर स्पष्ट कीजिये। इन भू-राजस्व प्रणालियों ने कृषि समाज और समग्र अर्थव्यवस्था को किस प्रकार प्रभावित किया? (250 शब्द)
17 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1. कविता कुछ भी सृजन नहीं करती, लेकिन सब कुछ बदल देती है।
2. भाषा अब तक बनी सबसे खूबसूरत जेल है।
15 Mar, 2025 निबंध लेखन निबंध -
प्रश्न. शासन में भावनात्मक बुद्धिमत्ता को प्रायः संज्ञानात्मक बुद्धिमत्ता के समान ही महत्त्वपूर्ण माना जाता है। नैतिक नेतृत्व और लोक सेवा में इसकी भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
13 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. "संधारणीयता केवल एक नीतिगत लक्ष्य नहीं है, बल्कि एक नैतिक दायित्व है।" स्थायी पर्यावरणीय प्रथाओं को बढ़ावा देने में निगमित नैतिकता, प्रशासन और व्यक्तिगत उत्तरदायित्व की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
13 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. आर्थिक विकास और पर्यावरण क्षरण की भारत की दोहरी चुनौतियों से निपटने में सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल किस प्रकार सहायक सिद्ध हो सकता है? उदाहरणों के साथ समझाइये। (150 शब्द)
12 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. अनेक नीतिगत पहलों के बावजूद, भारत में वायु प्रदूषण एक निरंतर समस्या बनी हुई है। कार्यान्वयन में प्रमुख कमियों का अभिनिर्धारण कीजिये तथा वायु गुणवत्ता प्रबंधन में सुधार के उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
12 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. "सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) ने पारदर्शिता को बढ़ाया है, लेकिन इसके कार्यान्वयन में महत्त्वपूर्ण संस्थागत चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा है।" RTI अधिनियम में हाल के संशोधनों के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
11 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत के परमाणु सिद्धांत और समकालीन भू-राजनीतिक परिवेश में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये। बदलती वैश्विक सुरक्षा गतिशीलता को देखते हुए क्या भारत को अपनी ‘नो-फर्स्ट-यूज़’ नीति को संशोधित करने पर विचार करना चाहिये? (150 शब्द)
11 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. "भारत में सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और प्रसारित करने में लोक परंपराओं ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।" उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
10 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न. भारत के विभिन्न भागों में मृदा अपरदन के कारणों और परिणामों पर चर्चा कीजिये। उपयुक्त संरक्षण उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
10 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न 1. ज्ञान का सबसे बड़ा शत्रु अज्ञान नहीं, बल्कि ‘ज्ञान का भ्रम’ है।
प्रश्न 2. परंपरा और आधुनिकता को सह-अस्तित्व की आवश्यकता होती है, प्रतिस्पर्द्धा की नहीं।
08 Mar, 2025 निबंध लेखन निबंध -
अदिति, एक भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी हैं, जो जनजाति बहुल क्षेत्र में प्रभागीय वन अधिकारी (DFOO) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें जनजातीय नेताओं के माध्यम से एक निजी बुनियादी अवसंरचना कंपनी द्वारा वन भूमि के बड़े हिस्से का निर्वनीकरण करने की शिकायतें मिली हैं। उनकी जाँच से पुष्टि होती है कि परियोजना वन अधिकार अधिनियम का उल्लंघन करती है, लेकिन राज्य सरकार इसे एक प्रमुख विकास पहल के रूप में बढ़ावा देती है। जनजातीय विस्थापन और पारिस्थितिकी विनाश के डर से परियोजना का सख्त विरोध करते हैं, जबकि कुछ कार्यकर्त्ता विरोध की धमकी देते हैं।
जैसे ही अदिति कार्रवाई करने के लिये तैयार होती है, मुख्य सचिव उसे ‘विकास के व्यापक हित’ में ‘सहयोग’ करने की सलाह देते हैं और यह संकेत देते हैं कि अगर वह विरोध करती है तो उसका तबादला भी हो सकता है। अदिति अब दुविधा का सामना कर रही है। अगर वह परियोजना पर रोक लगाती है, तो उसे राजनीतिक प्रतिक्रिया और कॅरियर के परिणामों का जोखिम उठाना पड़ता है। अगर वह ऐसा करने देती है, तो वह अपनी ईमानदारी और कानून से समझौता करती है। अगर वह जानकारी लीक करती है, तो वह राष्ट्रीय जाँच को आमंत्रित करती है, लेकिन उस पर कदाचार का आरोप लगाया जा सकता है।
प्रश्न:
1. इस मामले में कानूनी दायित्वों, शासन नैतिकता, पर्यावरण न्याय और व्यक्तिगत अखंडता पर ध्यान केंद्रित करते हुए नैतिक दुविधाओं का परीक्षण कीजिये।
07 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. एक नैतिक लोक सेवक के रूप में, अदिति के लिये उपलब्ध संभावित कार्यवाई के तरीकों और उनके नैतिक एवं व्यावसायिक निहितार्थों का विश्लेषण कीजिये।
3. पारिस्थितिक संधारणीयता और हितधारक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भारत की पर्यावरणीय अनुमोदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के उपाय सुझाइये। -
प्रश्न. "नैतिकता हमारे द्वारा चयनित विकल्पों से संबद्ध नहीं होती, बल्कि उन विकल्पों के पीछे के कारणों में ही निहित होती है।" नैतिक तर्क और निर्णय लेने के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
06 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. "नैतिक उपभोक्तावाद सतत् विकास का भविष्य है।" इस विषय पर चर्चा कीजिये कि नैतिक विचार उपभोक्ता विकल्पों और निगमित उत्तरदायित्व को किस प्रकार प्रभावित करते हैं। (150 शब्द)
06 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न





