डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
प्रश्न: भारतीय अर्थव्यवस्था में अनौपचारिक क्षेत्र की दोहरी भूमिका पर चर्चा कीजिये। इसे औपचारिक क्षेत्र में बदलने की प्रक्रिया में उत्पन्न चुनौतियों और रोज़गार सृजन क्षमता बनाए रखने के उपायों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
01 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: भारत द्वारा वर्ष 2030 तक भूमि क्षरण तटस्थता प्राप्त करने के लिये निर्धारित महत्त्वाकांक्षी लक्ष्यों की दिशा में प्रयासों की समीक्षा कीजिये। इन लक्ष्यों को हासिल करने में आने वाली प्रमुख चुनौतियों और संभावित अवसरों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
01 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: डी-डॉलरीकरण की अवधारणा पर चर्चा कीजिये और भारत के लिये इससे उत्पन्न अवसरों तथा चुनौतियों पर गहन विचार कीजिये। (150 शब्द)
31 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: एतिहासिक न्यायिक फैसलों और समितियों की सिफारिशों के संदर्भ में, भारत में बंद (हड़ताल) के कानूनी निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। विरोध प्रदर्शन के अधिकार को सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों के अन्य अधिकारों की सुरक्षा के साथ संतुलित करने के लिये क्या उपाय सुझाए जा सकते हैं? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
31 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"सांस्कृतिक मानदंडों और लैंगिक रूढ़ियों से प्रभावित सामाजिक दृष्टिकोण किस प्रकार दैनिक जीवन में लैंगिक असमानता को बनाए रखते हैं?" चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
30 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
"औद्योगिक क्रांति ने उत्पादन में क्रांतिकारी बदलाव लाने के साथ-साथ यूरोपीय उपनिवेशवाद के विस्तार को भी प्रोत्साहित किया।" औद्योगिक विकास और साम्राज्यवाद के बीच संबंधों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
30 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1. रचनात्मकता वहीं से शुरू होती है जहाँ पर दिनचर्या समाप्त होती है।
28 Dec, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. न्याय में विलंब अन्याय है, लेकिन न्याय में जल्दबाज़ी त्रुटिपूर्ण न्याय है। -
आप एक युवा भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं, जो ऐसे देश में तैनात है, जहाँ बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं। हाल ही में देश के एक क्षेत्र में संघर्ष छिड़ गया, जहाँ भारतीय समुदाय के कई सदस्य, जिनमें महिलाएँ एवं बच्चे भी शामिल हैं, फँस गए हैं और तत्काल निकासी की माँग कर रहे हैं। आपके दूतावास के पास सीमित संसाधन और बहुत कम कर्मचारी हैं।
निकासी का समन्वय करते समय, महत्त्वपूर्ण राजनीतिक संपर्क वाले एक प्रमुख स्थानीय व्यवसायी ने आधिकारिक प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए अपने परिवार के लिये तत्काल प्राथमिकता निकासी का अनुरोध किया। यदि आप उसकी मांग से सहमत हैं तो वह निकासी मिशन का समर्थन करने के लिये एक बड़ी राशि दान करने का प्रस्ताव करता है। हालाँकि उसके अनुरोध को प्राथमिकता देने से अन्य परिवारों की निकासी में विलंब होगी जो अधिक अनिश्चित परिस्थितियों में हैं।
जटिलता को और बढ़ाते हुए, आप पर स्थानीय सरकार का दबाव है कि आप निकासी अभियान को कम-से-कम करें क्योंकि उन्हें डर है कि इससे तनाव और बढ़ सकता है। आपको नैतिक विचारों, संसाधनों की कमी एवं कूटनीतिक दबाव के बीच संतुलन बनाते हुए इस संकट से निपटने का निर्णय करना होगा।
(क) इस स्थिति में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
27 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(ख) दी गई परिस्थितियों में, निकासी के प्रभारी अधिकारी के रूप में आपके पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं?
(ग) आपके समक्ष कौन-सी नैतिक दुविधाएँ हैं? -
प्रश्न2: "कौटिल्य के अर्थशास्त्र में नैतिक व्यावहारिकता और नैतिक शासन के विचार समकालीन लोक प्रशासन में किस प्रकार प्रासंगिक हैं?" चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
26 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: "अधि-नैतिकता की प्रकृति के संदर्भ में आध्यात्मिक विश्लेषण किस प्रकार व्यावहारिक शासन निर्णयों को प्रभावित करता है?" इस संदर्भ में, नीति-निर्माण और कार्यान्वयन में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
26 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: आपदा प्रबंधन के संदर्भ में खतरा, भेद्यता और जोखिम के बीच अंतर स्पष्ट कीजिये और उपयुक्त उदाहरणों सहित इनके अंतर्संबंधों की व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)
25 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न1: "वन न केवल पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी योगदान करते हैं।" भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2023 के निष्कर्षों के संदर्भ में भारत में वनों के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
25 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: "आर्थिक न्याय के बिना सामाजिक न्याय अधूरा है।" इस संदर्भ में विश्लेषण कीजिये कि भारत की सकारात्मक कार्रवाई नीतियों ने न्याय के दोनों आयामों को कैसे संबोधित किया है? (250 शब्द)
24 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न: राज्यसभा के सभापति अपनी संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करके संघीय संतुलन बनाए रखने में कैसे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं? चर्चा कीजिये। ( 150 शब्द)
24 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: भारत में बौद्ध कला के विकास में मथुरा शैली और गांधार शैली की विशेषताओं तथा योगदान पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
23 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न: बंगाल की खाड़ी में अरब सागर की तुलना में चक्रवातों का खतरा अधिक क्यों होता है? भारत में हाल ही में आए प्रमुख चक्रवातों के उदाहरण देकर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
23 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. समानता की ओर यात्रा अक्सर विविधता और भिन्नता की स्वीकृति से आरंभ होती है।
21 Dec, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. उदासीनता के रेगिस्तान में, करुणा की एक छोटी-सी किरण भी आशा का द्वीप है। -
आप एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी हैं। एक दिन, आपकी टीम की एक जूनियर सहकर्मी, जो अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिये प्रसिद्ध है, परेशान तथा चिंतित स्थिति में आपसे सलाह लेने आती है। वह आपको बताती है कि उसका छोटा भाई, जो इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में है, को एक गंभीर बीमारी का पता चला है। उसे जानलेवा बीमारी का पता चला है, जिसके लिये तत्काल उपचार की आवश्यकता है, जिसकी लागत 8 लाख रुपए है। अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाली है, जिस कारण वह इस भारी चिकित्सा खर्च का प्रबंध करने में कठिनाई का सामना कर रही है, क्योंकि उसका सीमित वेतन केवल घर के दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिये ही पर्याप्त हो पाता है।
आप उसकी स्थिति से सहानुभूति रखते हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से वित्तीय सहायता प्रदान करने में असमर्थ हैं। एक महीने बाद, आप देखते हैं कि उसकी मनोदशा में सुधार हुआ है और जब आप इसके बारे में पूछते हैं, तो वह बताती है कि विभाग के प्रमुख द्वारा आपातकालीन कर्मचारी कल्याण के तहत विवेकाधीन निधियों से किये गए अग्रिम भुगतान के चलते उसके भाई का उपचार अब जारी है। वह यह भी बताती है कि उसने मासिक किश्तों में राशि चुकाने का वादा किया है, जिसकी शुरुआत उसने पहले ही कर दी है।
हालाँकि जब आप कंपनी के दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हैं, तो आपको पता चलता है कि विवेकाधीन निधि का उपयोग केवल आधिकारिक उद्देश्यों के लिये किया जा सकता है और इसे व्यक्तिगत मामलों में उपयोग करने की अनुमति नहीं है। विभाग प्रमुख की कार्रवाई, हालाँकि नेक इरादे से की गई थी, लेकिन इससे मानक प्रक्रियाओं का उल्लंघन हुआ है, जिससे मामले के उजागर होने पर कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई का जोखिम उत्पन्न हो सकता है।
(क) इस मामले में नैतिक मुद्दे क्या हैं?
20 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(ख) स्थिति से अवगत एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में आप क्या कार्रवाई करेंगे?
(ग) विवेकाधीन निधियों के दुरुपयोग को रोकने के लिये व्यापक संगठनात्मक उपाय सुझाइये। -
प्रश्न: वे देश जो उन्नत हथियार अनुसंधान के माध्यम से सैन्य श्रेष्ठता बनाए रखते हैं और साथ ही वैश्विक शांति का समर्थन करते हैं, एक गंभीर नैतिक विरोधाभास का सामना करते हैं। इस विरोधाभास को दूर करने के लिये कौन-सी रणनीतियाँ अपनाई जा सकती हैं? (150 शब्द)
19 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: सच्ची करुणा केवल सहिष्णुता तक सीमित नहीं हो सकती; यह हाशिये पर पड़े समुदायों के सक्रिय सशक्तीकरण की मांग करती है। इस संदर्भ में, सार्वजनिक सेवा वितरण की भूमिका और प्रभाव पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
19 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: ई-कॉमर्स के विकास और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर तथा अंतिम-मील डिलीवरी क्षमताओं में आवश्यक निवेश के बीच क्या संबंध है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
18 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: "क्या एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध प्लास्टिक प्रदूषण संकट को हल करने के लिये पर्याप्त है? भारत में टिकाऊ प्लास्टिक प्रबंधन के लिये वैकल्पिक रणनीतियों का मूल्यांकन कीजिये।" (250 शब्द)
18 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: भारत सरकार अधिनियम 1935 के तहत लागू किये गए चुनावी सुधारों की समीक्षा कीजिये। इन सुधारों ने राजनीतिक भागीदारी को कैसे बढ़ाया और साथ ही औपनिवेशिक शासन के राजनीतिक प्रतिबंधों को किस प्रकार बनाए रखा। विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
17 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की बढ़ती समुद्री भागीदारी के रणनीतिक निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। यह भारत के क्षेत्रीय सुरक्षा उद्देश्यों और भू-राजनीतिक हितों के साथ कैसे संरेखित होती है? विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
17 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: "पठारों को अक्सर 'खनिजों का खजाना' कहा जाता है। दुनिया के प्रमुख पठारों के संदर्भ में इस कथन पर चर्चा कीजिये।" (150 शब्द)
16 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न: भारतीय लघु चित्रकला के दरबारी कला से वैश्विक कलात्मक माध्यम में परिवर्तन पर चर्चा कीजिये और यह कैसे विभिन्न ऐतिहासिक अवधियों में सामाजिक-राजनीतिक आख्यानों को प्रतिबिंबित करती हैं, विचार कीजिये। (250 शब्द)
16 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
1. व्यक्तिगत या राष्ट्र दोनों ही स्तर पर प्रगति की राह हमारे सहजता के दायरे से परे है।
14 Dec, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. प्रगति वह कला है, जो नवाचार और संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करती है। -
हाल ही में एक नए और महत्त्वाकांक्षी ज़िला मजिस्ट्रेट (डीएम) को एक ऐसे ज़िले में नियुक्त किया गया, जो गंभीर जल संकट और बार-बार होने वाली किसान आत्महत्याओं से त्रस्त था। अपने प्रारंभिक क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान, उन्होंने पाया कि उद्योगों द्वारा भूजल का बड़े पैमाने पर अवैध दोहन किया जा रहा था, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में संकट को और बढ़ा दिया। अनियमित भूजल दोहन पर प्रतिबंध लगाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद, उद्योग संसाधनों का दोहन जारी रखते हैं, अक्सर जाँच से बचने के लिये स्थानीय अधिकारियों को रिश्वत देते हैं।
एक दिन, एक औचक निरीक्षण के दौरान, डीएम ने जल निकासी कानूनों का उल्लंघन करने वाले एक प्रमुख औद्योगिक संयंत्र को सील कर दिया। इसके तुरंत बाद, उन्हें प्रभावशाली उद्योगपतियों से धमकियाँ मिलनी शुरू हो गईं और यहाँ तक कि वरिष्ठ नौकरशाहों से भी अप्रत्यक्ष दबाव का सामना करना पड़ा ताकि वे अपनी कार्रवाई को वापस ले लें। डीएम ने यह भी पाया कि अवैध गतिविधियाँ इन उद्योगों द्वारा नियोजित कई कम आय वाले श्रमिकों की आजीविका से जुड़ी हुई थीं, जिससे सामाजिक और नैतिक संघर्ष उत्पन्न हो रहा था। प्लांट बंद होने के खिलाफ बढ़ते सार्वजनिक विरोध के बीच, डीएम को एक कठिन निर्णय का सामना करना पड़ा—कानून को कायम रखते हुए दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करना या स्थानीय श्रमिकों और उनके परिवारों पर इसके तत्काल आर्थिक प्रभाव को प्राथमिकता देना।
(क) डी.एम. के सामने आने वाली नैतिक दुविधाओं की पहचान कीजिये।
(ख) इस स्थिति में डी.एम. के पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं?
(ग) औचित्य के साथ सबसे उपयुक्त कार्यवाही का सुझाव दीजिये।
13 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. तकनीकी प्रगति के संदर्भ में प्रशासनिक नैतिकता और जवाबदेही की पारंपरिक अवधारणाओं को किन दार्शनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
12 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रीय विकास के प्रति समर्पण के सिद्धांतों को कैसे प्रतिबिंबित करता है? (150 शब्द)
12 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न





